gold price declined 2843 rupee and silver 7221 rupee get cheaper check today rate Gold Silver Price Today: सोना हुआ 2843 रुपये सस्ता, चांदी का रेट 7221 रुपये गिरा, चेक करें आज का भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

Gold Silver Price Today: सोना हुआ 2843 रुपये सस्ता, चांदी का रेट 7221 रुपये गिरा, चेक करें आज का भाव

Gold Silver Price Today: इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार आज गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 148652 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। 

Thu, 30 April 2026 01:13 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Gold Silver Price Today: सोना हुआ 2843 रुपये सस्ता, चांदी का रेट 7221 रुपये गिरा, चेक करें आज का भाव

Gold Silver Price Today: एक बार फिर से सोने का रेट 1.50 लाख रुपये के नीचे आ गया है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज गुरुवार को 148652 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। महज 4 दिन में ही सोने का भाव 2843 रुपये लुढ़क गया है। बता दें, 27 अप्रैल को 24 कैरेट गोल्ड का रेट सुबह के समय पर 151495 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रीन एनर्जी स्टॉक करीब 11% लुढ़का, Q4 रिजल्ट्स ने निवेशक निराश?

क्या आज गोल्ड का रेट (Gold rate today)

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 148652 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 23 कैरेट गोल्ड का रेट 148057 रुपये के स्तर पर है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट आज 136165 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 111489 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 86961 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का क्या चल रहा है रेट? (Silver price today)

ibjrates के अनुसार 1 किलो चांदी का रेट आज 236882 रुपये है। 27 अप्रैल को चांदी का रेट 244103 रुपये प्रति किलोग्राम था। यानी तब से अबतक कीमतों में 7221 रुपये लुढ़क गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खबर, मिलने जा रही नई सुविधा, खत्म होगी टेंशन

आल टाइम हाई से 26778 रुपये गिरा (gold all time high rate)

29 जनवरी 2026 को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 175430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। आल टाइम हाई से सोने का रेट 26778 रुपये लुढ़क चुका है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 1 किलोग्राम चांदी का रेट 29 जनवरी 2026 को 379988 रुपये के स्तर पर था। उच्चतम स्तर पर चांदी का रेट 143106 रुपये गिर चुका है।

क्यों गिर रहा है सोने और चांदी का रेट? (why gold silver price falls)

सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे की वजह मौजूदा परिस्थितियां हैं। डॉलर लगातार रुपये के मुकाबले मजबूत हो रहा है। जिसकी वजह से निवेशक इन्वेस्टमेंट गोल्ड की जगह डॉलर में कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल 10 रुपये, डीजल 12.50 रुपये हुआ महंगा? क्या रातों-रात बढ़े दाम

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी की वजह भी गोल्ड के रेट पर बुरा असर पड़ा है। शेयर बाजार में भी नकारात्मकता का असर गोल्ड पर दिखाई दे रहा है। इसके अलावा आल टाइम पर गोल्ड जाने के बाद निवेशकों ने सोने से दूरी बना ली।

(सोने और चांदी की कीमतों में तेजी और गिरावट के पीछे कई कारण होते हैं। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर गोल्ड और सिल्वर में निवेश करने की सलाह नहीं देता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,