Stock market holidays 2026 share bazar closed today due to Mahavir jayanti शेयर बाजार में आज है छुट्टी? महावीर जयंती की वजह से क्या बंद है BSE और NSE, Business Hindi News - Hindustan
More

शेयर बाजार में आज है छुट्टी? महावीर जयंती की वजह से क्या बंद है BSE और NSE

Stock market holidays 2026: सेंसेक्स और निफ्टी (NSE) में आज महावारी जयंती (Mahavir Jayanti) की वजह से कोई कारोबार नहीं होगा। बता दें, इस हफ्तें दो कारोबारी दिनों के दौरान शेयर बाजार बंद रहेगा।

Tue, 31 March 2026 08:12 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
शेयर बाजार में आज है छुट्टी? महावीर जयंती की वजह से क्या बंद है BSE और NSE

Stock market holidays 2026: शेयर बाजार आज मंगलवार को बंद है। सेंसेक्स और निफ्टी (NSE) में आज महावारी जयंती (Mahavir Jayanti) की वजह से कोई कारोबार नहीं होगा। बता दें, इस हफ्तें दो कारोबारी दिनों के दौरान शेयर बाजार बंद रहेगा। यानी इस सप्ताह 5 में से सिर्फ 3 कारोबारी दिन ही स्टॉक मार्केट खुला रहेगा।

MCX में भी छुट्टी?

महावीर जयंती की वजह से एमसीएक्स में ट्रेडिंग दोपहर तक नहीं होगी। वहीं, शाम को 5 बजे से 11 बजे तक एक बार फिर से एमसीएक्स में कारोबार आप कर पााएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकारी डिफेंस कंपनी को ₹1660 करोड़ का काम मिला, 1 साल में 33% चढ़ा स्टॉक

शेयर बाजार में इस हफ्ते

इस सप्ताह कुल दो दिन शेयर बाजार में छुट्टी है। आज महावीर जयंती की वजह से कोई कारोबार नहीं होगा। वहीं, अगली छुट्टी 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे त्योहार की वजह से है। यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार तीन दिन लगातार शेयर बाजार बंद रहेगा। बता दें, गुड फ्राइडे के दिन अमेरिकी शेयर बाजार में भी छुट्टी रहेगी।

2026 में शेयर बाजार में कब-कब छुट्टी

गुड फ्राइडे की छुट्टी के बाद शेयर बाजार 14 अप्रैल को बंद रहेगा। डॉ बी आर अम्बेडकर जयंती की वजह से BSE और NSE में इस दिन कोई कारोबार नहीं होगा। 1 मई का महाराष्ट्र दिवस की वजह से भी शेयर बाजार में छुट्टी रहेदी। फिर 28 मई को Eid al-Adha की वजह से मार्केट बंद रहेगा। जून के महीने में सिर्फ एक छुट्टी है। 26 जून को मुहर्रम त्योहार की वजह से स्टॉक मार्केट बंद रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:60% चढ़ेगा HDFC Bank का शेयर, एक्सपर्ट का भरोसा कायम, दिया BUY टैग

जुलाई और अगस्त का ऐसा महीना है कि जब एक भी दिन की छुट्टी नहीं है। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी की वजह शेयर बाजार बंद रहेगा। अक्टूबर और नवंबर में दो-दो दिन स्टॉक मार्केट में छुट्टी रहेगी। इस साल की आखिरी छुट्टी क्रिसमस है। 25 दिसंबर को शेयर बाजार बंद रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 साल में 306% का रिटर्न, कंपनी दे रही है 1 बोनस शेयर, 10.89 प्रतिशत चढ़ा भाव

घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली जारी

शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1635.67 अंक या फिर 2.22 प्रतिशत की गिरावट के बाद 71947.55 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 2.14 प्रतिशत या फिर 488.20 अंक की गिरावट के बाद 22331.40 अंक पर बंद हुआ है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,