Bharat Electronics Ltd Share price jumped 33 percent company gets 1660 crore rupee work order सरकारी डिफेंस कंपनी को ₹1660 करोड़ का काम मिला, 1 साल में 33% चढ़ा स्टॉक, Business Hindi News - Hindustan
More

सरकारी डिफेंस कंपनी को ₹1660 करोड़ का काम मिला, 1 साल में 33% चढ़ा स्टॉक

Bharat Electronics Ltd Share price: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने सोमवार को दी जानकारी में बताया है कि उन्हें 1660 करोड़ रुपये का काम मिला है। डिफेंस कंपनी को 17 मार्च के बाद यह वर्क ऑर्डर मिला है। 

Mon, 30 March 2026 04:46 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
सरकारी डिफेंस कंपनी को ₹1660 करोड़ का काम मिला, 1 साल में 33% चढ़ा स्टॉक

Bharat Electronics Ltd Share price: सरकार कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने सोमवार को दी जानकारी में बताया है कि उन्हें 1660 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी ने बताया है कि आखिरी बार 17 मार्च को दी जानकारी के बाद यह वर्क ऑर्डर मिला है। डिफेंस कंपनी को कई अलग-अलग काम मिले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाजार में गिरावट के विपरीत शुगर कंपनियों के शेयरों 12% तक की तेजी, जानें वजह

तेजी के बाद बिखरा शेयर

बीएसई में स्टॉक 399.30 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 413.15 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। हालांकि, मार्केट क्लोजिंग के टाइम पर यह स्टॉक 0.80 प्रतिशत की गिरावट के बाद 401.50 रुपये के स्तर पर था।

क्या है वर्क ऑर्डर डीटेल्स

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को अलग-अलग सेगमेंट में कई काम मिले हैं। सेटेलाइट कम्युनिकेशंस इक्विपमेंट्स, सॉफ्टेवेयर सॉल्यूशंस, म्यूनिशेंस, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, अपग्रेडस और सर्विसेज आदि का काम मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:60% चढ़ेगा HDFC Bank का शेयर, एक्सपर्ट का भरोसा कायम, दिया BUY टैग

कंपनी को यह काम ऐसे समय में मिला है जब डिफेंस मिनिस्ट राजनाथ सिंह ने 2.38 लाख करोड़ रुपये के खरीद प्रस्ताव की मंजूरी दे दी है। बीईएल को इस खरीद प्रस्ताव से फायदा होने की उम्मीद है। बता दें, 6.73 लाख करोड़ रुपये का अप्रवूल इस वित्तीय वर्ष मिला है।

कंपनी की दिसंबर तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन?

दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 7122 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी की कमाई 23.70 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का EBITDA साल दर साल आधार पर 28 प्रतिशत बढ़ा है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 1590 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 20.80 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश का सबसे बड़ा IPO लाने वाली कंपनी की हालात खस्ता, 4% गिरा भाव

कंपनी के पास कुल 73015 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है। पिछले एक साल में इस डिफेंस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 33 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, 5 साल में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों का भाव 858 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,