stock market crash today or fly wath live updates 12 May sensex nifty top gainers losers शेयर मार्केट क्रैश, सेंसेक्स 1456 अंक टूटकर बंद, निफ्टी भी धड़ाम, Business Hindi News - Hindustan
More

शेयर मार्केट क्रैश, सेंसेक्स 1456 अंक टूटकर बंद, निफ्टी भी धड़ाम

Stock Market Today Live 12 May: सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार भरभरा गया। सेंसेक्स 1,456.04 अंक लुढ़ककर 74,559.24 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी-50 सूचकांक 436.30 अंक टूटकर 23,379.55 अंक पर ठहरा।

Tue, 12 May 2026 09:15 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
शेयर मार्केट क्रैश, सेंसेक्स 1456 अंक टूटकर बंद, निफ्टी भी धड़ाम

Stock Market Today Live 12 May: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भूचाल मच गया। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,456.04 अंक लुढ़ककर 74,559.24 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी-50 सूचकांक 436.30 अंक टूटकर 23,379.55 अंक पर ठहरा।

1:35 AM: अब सेंसेक्स 1042 अंकों के नुकसान के साथ 74973 पर आ गया है। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक में 4 प्रतिशत से अधिक के नुकसान के साथ ट्रेड कर रहे हैं। टीसीएस में 3.92% और इन्फोसिस में 3.13 परसेंट की गिरावट है। निफ्टी 310 अंकों का गोता लगाकर 23505 पर आ गया है।

Stock Market Today Live 12 May 11:30 AM: निफ्टी 225 अंक लुढ़क कर 23591 पर आ गया है। सेंसेक्स 849 अंकों के नुकसान के साथ 75165 पर आ गया है। सेंसेक्स में टीसीएस 4.26 पर्सेंट की गिरावट के साथ टॉप लूजर है। इन्फोसिस में करीब चार प्रतिशत की गिरावट है। एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा में 3 प्रतिशत से अधिक का नुकसान है।

Stock Market Today Live 12 May 9:30 AM: शेयर मार्केट एक बार फिर गिरावट के तूफान की ओर बढ़ रहा है। सेंसेक्स 738 अंक नीचे 75276 पर आ गया है। यहां भारती एयरटेल, एनटीपीसी, स्टेट बैंक और टाटा स्टील को छोड़ सभी स्टॉक लाल हैं। निफ्टी 195 अंक लुढ़क कर 23620 पर आ गया है।

Stock Market Today Live 12 May 9:15 AM: लगातार चौथे दिन भी भारतीय शेयर मार्केट की चाल में कोई सुधार नहीं आया। बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने मंगलवार के कारोबार की शुरुआत 326 अंक नीचे 75688 के लेवल से की। दूसरी ओर एनएसई के 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी की भी ओपनिंग रेड रही। यह 93 अंक टूटकर 23723 के लेवल पर खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया आज ऑल टाइम लो 95.50 पर खुला।

Stock Market Today Live 12 May 7:40 AM: भारतीय शेयर मार्केट के लिए मंगलवार यानी आज अमंगल के संकेत मिल रहे हैं। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के गिरावट के साथ खुलने के प्रबल आसार हैं। इसकी मुख्य वजह ईरान-अमेरिका युद्ध के बढ़ते तनाव और भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसके संभावित असर को लेकर निवेशकों की चिंता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार ने तेल और गैस उत्पादन पर रॉयल्टी घटाई, इस पहल से क्या होगा?

मार्केट के लिए आज के अहम ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजार: एशियाई बाजारों में मंगलवार को तेजी है। जापान का निक्केई 1.22% चढ़ा, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.58% मजबूत हुआ। हांगकांग के फ्यूचर्स भी ऊपर का संकेत दे रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुस्कुराइये! आप भारत में हैं, वरना पेट्रोल-डीजल पाकिस्तान से यूएस तक हुआ महंगा

गिफ्ट निफ्टी टूडे: गिफ्ट निफ्टी 23,679 के आसपास कारोबार कर रहा है, जो निफ्टी फ्यूचर्स से लगभग 190 अंक कम है। इसका मतलब है कि भारतीय बाजार आज बड़े गैप डाउन के साथ खुल सकता है।

अमेरिकी बाजार: सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ बंद हुए। एआई से जुड़े शेयरों में खरीदारी देखी गई। डॉऊ जोंस 0.19%, एसएंडपी 500 भी 0.19% और नैस्डैक 0.10% चढ़कर बंद हुआ।

सेंसेक्स और निफ्टी के लिए आज की भविष्यवाणी

सेंसेक्स: सेंसेक्स 76,500 के नीचे बंद हुआ है, जो इसका 50-दिन का SMA है। कोटक सिक्योरिटीज के अनुसार, जब तक सेंसेक्स 76,500 से नीचे रहेगा, कमजोरी बनी रहेगी। अगर यह 76,200 के ऊपर जाता है, तो 76,400-76,500 तक की तेजी आ सकती है। नीचे की ओर 75,500-75,300 का स्तर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत को $30 ट्रिलियन की इकोनामी के लिए 3,000-3,500 लाख करोड़ के निवेश की जरूरत

निफ्टी 50: निफ्टी 50 में लगातार बिकवाली का दबाव है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एनालिस्ट के अनुसार, निफ्टी 23,800 के सपोर्ट पर है। अगर यह टूटता है तो निफ्टी 23,500 या 23,200 तक जा सकता है। ऊपर की ओर 24,000 पार करने पर 24,200 तक की रिकवरी संभव है।

बैंक निफ्टी: बैंक निफ्टी सोमवार को 870 अंक टूटकर 54,439 पर बंद हुआ। एसबीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि 54,000 का स्तर बहुत अहम है। अगर यह टूटता है तो बैंक निफ्टी 53,400 तक गिर सकता है। ऊपर की ओर 54,900-55,000 में मजबूत रुकावट है।

सोमवार को कैसा रहा भारतीय शेयर बाजार?

सोमवार को भारतीय बाजार में लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट देखी गई। हर तरफ बिकवाली का माहौल था। सेंसेक्स 1,312 अंक (1.70%) टूटकर 76,015.28 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 भी 360 अंक (1.49%) की गिरावट के साथ 23,815 पर आ गिरा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: डिजीलॉकर के बाद उमंग ऐप पर आया अपडेट, आने वाला है सीबीएसई 12वीं रिजल्ट

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,