smile you are in India otherwise petrol and diesel become expensive from pakistan to america 65 देशों में पेट्रोल के दाम 150 रुपये से अधिक, भारत में क्या हैं आज के रेट, Business Hindi News - Hindustan
More

65 देशों में पेट्रोल के दाम 150 रुपये से अधिक, भारत में क्या हैं आज के रेट

Petrol Diesel Price: 25 ऐसे देश हैं, जहां पेट्रोल की कीमत 50 से 99 रुपये के बीच है। जबकि, 100 रुपये से ऊपर और 150 रुपये लीटर से नीचे वाले देशों की संख्या 72 है। इस लिस्ट में 150 रुपये से अधिक और 200 रुपये से कम वाले देशों की संख्या 41 है।

Tue, 12 May 2026 06:25 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
65 देशों में पेट्रोल के दाम 150 रुपये से अधिक, भारत में क्या हैं आज के रेट

Petrol Diesel Price: मुस्कुराइए! आप इंडिया में हैं। ईरान युद्ध से पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल के लिए लोग तबाह हैं। कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और दुनिया के लोग ही नहीं, देशवासी भी हैरान हैं कि भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों नहीं बढ़े? आज भी भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल को कम करने की जब अपील की, तब से यह कयास लगने शुरू हो गए कि क्या तेल को लेकर देश में बड़ा संकट है? क्या पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने वाले हैं? इन सवालों के जवाब से पहले आइए जानें दुनिया में पेट्रोल के रेट क्या हैं...

ग्लोबल पेट्रोल प्राइस की ताजा लिस्ट में 25 ऐसे देश हैं, जहां पेट्रोल की कीमत 50 से 99 रुपये के बीच है। जबकि, 100 रुपये से ऊपर और 150 रुपये लीटर से नीचे वाले देशों की संख्या 72 है। इस लिस्ट में 150 रुपये से अधिक और 200 रुपये से कम वाले देशों की संख्या 41 है। पेट्रोल की कीमत 200 रुपये लीटर से ऊपर और 300 से कम वाले कुल 22 है। केवल 2 देश ऐसे हैं, जहां पेट्रोल की कीमत 300 रुपये लीटर से ऊपर है। भारत में पेट्रोल का औसत रेट 101 रुपये ह

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG का स्टॉक कितने दिन का बचा है, रेट से लेकर सप्लाई तक क्या हैं आज के अपडेट

कहां, कितना महंगा हुआ तेल

ग्लोबल पेट्र्रोल प्राइस डॉट कॉम के के मुताबिक लाओस में डीजल 149.7 प्रतिशत और पेट्रोल की कीमतों में 35.8 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। म्यांमार में पेट्रोल की कीमतें 89.7 प्रतिशत और डीजल 112.7 प्रतिशत तक बढ़ गईं।

पाकिस्तान में भी पेट्रोल 54.9 प्रतिशत और श्रीलंका में 38.2 प्रतिशत महंगा हुआ है। न्यूजीलैंड में डीजल 88.6 प्रतिशत और पेट्रोल 30.7 प्रतिशत महंगा हुआ है। यूएई में पेट्रोल में 52.4 प्रतिशत और डीजल में 86 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

अमेरिका में पेट्रोल की कीमत में 44.5 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी हुई है। वहीं, यूरोपीय देशों में फ्रांस (20.9 प्रतिशत), बेल्जियम (25.3 प्रतिशत) और यूके (19.2 प्रतिशत) में बढ़ोतरी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी ने इन 4 चीजों के कम इस्तेमाल करने की अपील क्यों की?

कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग

ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी उथल-पुथल देखने को मिली है। लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, ब्रेंट क्रूड तेल की कीमत 71 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 107 डॉलर पर पहुंच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: सीबीएसई 12वीं परिणाम 2026 cbseresults.nic.in और Digilocker पर होगा जारी

जहां दुनिया जल रही है, वहीं भारत में स्थिति बिल्कुल विपरीत रही। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। बता दें केंद्र सरकार ने साफ किया है कि दुनिया भर में उथल-पुथल के बावजूद भारत का ऊर्जा भंडार मजबूत है। देश के पास 60 दिनों का कच्चा तेल, 60 दिनों की प्राकृतिक गैस और 45 दिनों की एलपीजी का 'रोलिंग स्टॉक' मौजूद है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,