CBSE 12th Result 2026 : सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आज या कल में घोषित होने के आसार हैं। डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर लाई लेटेस्ट अपडेट से संकेत मिले हैं कि सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। हालांकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज कक्षा 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। छात्र छात्राएं सीबीएसई आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in के अलावा डिजीलॉकर (Digilocker) और उमंग ऐप ( Umang App) से भी परिणाम चेक कर सकेंगे। सीबीएसई ने स्कूलों को 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन भी जारी करने के निर्देश दिए हैं, जिसकी मदद से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी निकालकर रखें। सीबीएसई 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य है।
CBSE Class 12 Result 2026 इन वेबसाइट्स पर होगा जारी
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
digilocker.gov.in
CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2- “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
स्टेप 4- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
स्टेप 5- पिछले साल कब आया था रिजल्ट
डिजीलॉकर पर कैसे देखें सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2026
1- डिजीलॉकर एक सरकारी प्लेटफॉर्म है जहां आपकी मार्कशीट पूरी तरह से सुरक्षित और वैलिड रहती है। इसे एक्सेस करने का तरीका बेहद आसान है:
सबसे पहले डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या इसका ऐप डाउनलोड करें।
2. अपने आधार कार्ड नंबर या मोबाइल नंबर के जरिए 'लॉग इन' करें। यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो 'Sign Up' कर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
3. होमपेज पर 'Education' कैटेगरी में जाकर 'CBSE' को चुनें।
4. अब 'Class XII Marksheet' के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर (Roll Number) और एडमिट कार्ड आईडी (Admit Card ID) दर्ज करें।
5. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
12 May 2026, 09:13:44 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस का नहीं होगा आयोजन
CBSE Class 12th Result 2026 Live: बोर्ड इस बार सीबीएसई कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित करने के लिए कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित नहीं करेगा। रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद परिणाम से जुड़ी पूरी जानकारी और पोस्ट रिजल्ट गतिविधियों का नोटिस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
12 May 2026, 08:56:20 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
CBSE Class 12th Result 2026 Live: सीबीएसई के नियमों के अनुसार, 12वीं में पास होने के लिए छात्र को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने अनिवार्य हैं। ग्रेडिंग सिस्टम की बात करें तो A से D ग्रेड तक के छात्र पास माने जाते हैं, जबकि E ग्रेड आने पर छात्र फेल माना जाता है। यदि किसी मुख्य विषय में 33% से कम अंक आते हैं, तो छात्र को कम्पार्टमेंट परीक्षा देनी होगी।
12 May 2026, 08:46:00 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: रिजल्ट आने पर लॉगिन के क्या क्या डिटेल्स चाहिए होगी
CBSE Class 12th Result 2026 Live: सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों के पास कुछ जरूरी डिटेल्स होनी चाहिए। जैसे कि अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालना होगा; ये सभी विवरण उनके एडमिट कार्ड पर लिखे होते हैं।
12 May 2026, 08:31:21 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: फेक लिंक से रहें सावधान, बोर्ड ने दी बड़ी चेतावनी
CBSE Class 12th Result 2026 Live: CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों और अभिभावकों को फर्जी लिंक से सावधान रहने की सलाह दी गई है। सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और टेलीग्राम पर कई ऐसे लिंक वायरल हो रहे हैं, जिनमें “लीक्ड रिजल्ट” या “अर्ली एक्सेस रिजल्ट” दिखाने का दावा किया जा रहा है। CBSE पहले भी चेतावनी दे चुका है कि ऐसे लिंक फर्जी हो सकते हैं और इनके जरिए छात्रों की निजी जानकारी चोरी होने का खतरा रहता है। छात्रों को केवल .gov.in या .nic.in डोमेन वाली आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही भरोसा करना चाहिए और किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए।
12 May 2026, 08:24:33 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: क्या सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है?
CBSE Class 12th Result 2026 Live: सीबीएसई (CBSE) ने अभी तक 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, डिजिलॉकर पर "Coming Soon" का बैनर लाइव हो चुका है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नतीजे किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं।
12 May 2026, 08:06:25 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट के लिए रोल नंबर लेकर रहें तैयार
CBSE Class 12th Result 2026 Live: डिजिलॉकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखने की सलाह दी है। पोस्ट के मुताबिक, सीबीएसई 12वीं के नतीजे बहुत जल्द घोषित होने वाले हैं। ऐसे में छात्र अपना एडमिट कार्ड साथ रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही वे डिजिलॉकर या आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना स्कोरकार्ड तुरंत देख सकें।
12 May 2026, 07:46:19 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: क्या कॉल करके भी सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जाना जा सकता है?
CBSE Class 12th Result 2026 Live: वेबसाइट या एसएमएस के अलावा आप IVRS के जरिए कॉल करके भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं। इसके लिए सीबीएसई ने दो नंबर जारी किए हैं:
दिल्ली के छात्रों के लिए: 24300699
अन्य क्षेत्रों के छात्रों के लिए: 011 – 24300699
कॉल लगने पर आपको निर्देशों का पालन करते हुए अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद आपको आपके अंकों की जानकारी दे दी जाएगी। यह सुविधा तब बहुत काम आती है जब भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट नहीं खुल रही हो।
12 May 2026, 07:43:49 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: रिजल्ट के लिए सबसे जरूरी रोल नंबर
CBSE Class 12th Result 2026 Live: रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर सबसे अनिवार्य है। यदि आप इसे भूल गए हैं, तो अपने बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड चेक करें, जिस पर यह सबसे ऊपर अंकित होता है।
12 May 2026, 07:34:26 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: इस साल सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में कितने छात्र शामिल हुए हैं?
CBSE Class 12th Result 2026 Live: सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में इस साल 18.5 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए हैं। ये छात्र आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के हैं, जिनके परिणाम अब किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं।
12 May 2026, 07:33:07 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: उमंग (UMANG) ऐप पर सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?
CBSE Class 12th Result 2026 Live: उमंग ऐप या वेबसाइट के जरिए रिजल्ट देखना बहुत आसान है।
सबसे पहले web.umang.gov.in पर जाएं या ऐप खोलें।
वहां CBSE Board Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
12 May 2026, 07:22:35 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से DigiLocker पर अपना परिणाम देख सकते हैं-
CBSE Class 12th Result 2026 Live: रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से DigiLocker पर अपना परिणाम देख सकते हैं-
सबसे पहले DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज करें।
सबमिट पर क्लिक करते ही आपका अकाउंट खुल जाएगा।
इसके बाद पेज पर दिए गए कक्षा 12 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अपनी जरूरी जानकारी भरें और सबमिट करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड कर लें।
भविष्य की जरूरत के लिए उसकी हार्ड कॉपी भी अपने पास रखें।
12 May 2026, 06:53:05 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: क्या है APAAR ID?
CBSE Class 12th Result 2026 Live: ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री यानी APAAR ID एक यूनिक 12 अंकों का अकादमिक पहचान नंबर है, जिसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत छात्रों को जारी किया जाता है। जिन छात्रों ने APAAR के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, उनकी सीबीएसई मार्कशीट डिजिलॉकर में अपने आप पहले से उपलब्ध रहेगी।
12 May 2026, 06:34:09 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: पास प्रतिशत पिछले वर्षों का
CBSE Class 12th Result 2026 Live: पास प्रतिशत पिछले वर्षों का
2025 – 88.39%
2024 – 87.98%
2023 – 87.33%
2022 – 92.71%
2021 – 99.37%
2020 – 88.78%
12 May 2026, 06:12:11 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: कैसे तैयार होता है रिजल्ट? समझें बेस्ट 5 सब्जेक्ट्स का नियम
CBSE Class 12th Result 2026 Live: सीबीएसई छात्रों को अधिकतम छह विषयों में परीक्षा देने की अनुमति देता है, लेकिन कक्षा 12वीं का आधिकारिक रिजल्ट बेस्ट 5 विषयों के अंकों के आधार पर तैयार किया जाता है। अगर किसी छात्र के वैकल्पिक या अतिरिक्त छठे विषय में कम अंक आते हैं, तो उसका असर कुल प्रतिशत या रिजल्ट पर नहीं पड़ेगा। रिजल्ट में केवल सबसे ज्यादा अंक वाले पांच विषयों को ही शामिल किया जाता है।
12 May 2026, 05:46:10 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: जारी नहीं होगी ऑफिशियल टॉपर्स लिस्ट
CBSE Class 12th Result 2026 Live: सीबीएसई कक्षा 12वीं की कोई आधिकारिक टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करता है। कोविड-19 महामारी के बाद इस प्रक्रिया को बंद कर दिया गया था और अब तक इसे दोबारा शुरू नहीं किया गया है। हालांकि, बोर्ड देशभर में प्रत्येक विषय में टॉप 0.1 प्रतिशत छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट जारी करता है।
12 May 2026, 05:25:06 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट्स
CBSE Class 12th Result 2026 Live: सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स-
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.cbse.nic.in
digilocker.gov.in
UMANG App
12 May 2026, 05:04:37 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: कौन दे सकेगा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा?
CBSE Class 12th Result 2026 Live: नीचे दिए गए छात्र सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे-
कक्षा 12 के वे छात्र जो एक विषय में पास नहीं हो पाए हैं और जिन्हें कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है।
वे छात्र जिन्हें 6वें या 7वें विषय की मदद से पास घोषित किया गया है, वे फेल हुए विषय की परीक्षा दे सकते हैं।
कक्षा 12 के वे छात्र जिन्हें पास घोषित किया गया है, लेकिन वे अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं। कक्षा 10 के छात्र दो विषयों में और कक्षा 12 के छात्र एक विषय में सुधार परीक्षा दे सकेंगे।
12 May 2026, 04:33:29 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक कहां मिलेगा?
CBSE Class 12th Result 2026 Live: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी होते ही इसका डायरेक्ट लिंक मुख्य वेबसाइट results.cbse.nic.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके अलावा छात्र cbse.gov.in, DigiLocker और UMANG ऐप पर भी अपना स्कोरकार्ड तुरंत देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
12 May 2026, 04:12:36 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट के लिए रोल नंबर लेकर रहें तैयार
CBSE Class 12th Result 2026 Live: डिजिलॉकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखने की सलाह दी है। पोस्ट के मुताबिक, सीबीएसई 12वीं के नतीजे बहुत जल्द घोषित होने वाले हैं। ऐसे में छात्र अपना एडमिट कार्ड साथ रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही वे डिजिलॉकर या आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना स्कोरकार्ड तुरंत देख सकें।
12 May 2026, 04:05:48 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: 18,59,551 विद्यार्थियों को सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट का इंतजार
CBSE Class 12th Result 2026 Live: कुल 18,59,551 उम्मीदवारों ने कक्षा 12 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जो 7,574 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पिछले साल, कुल पास प्रतिशत 88.39 प्रतिशत था, जो उससे पिछले साल के 87.98 प्रतिशत से ज़्यादा था। विजयवाड़ा क्षेत्र का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा 99.60 प्रतिशत रहा। पिछले साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा था – लड़कियों में 91.64 प्रतिशत, जबकि लड़कों में 85.70 प्रतिशत था
12 May 2026, 04:01:24 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: सीबीएसई 12वीं का रोल नंबर भूल गए, तो क्या?
CBSE Class 12th Result 2026 Live: रिजल्ट के दिन स्कूलों को ‘बल्क लॉगिन’ की विशेष सुविधा प्रदान की जाती है, जिसके माध्यम से वे अपने सभी छात्रों के परिणाम एक साथ डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी छात्र को ऑनलाइन रिजल्ट देखने में समस्या आती है, तो वह अपने क्लास टीचर या स्कूल के प्रशासनिक कार्यालय से संपर्क करके अपना परिणाम प्राप्त कर सकता है।
12 May 2026, 03:55:14 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: सीबीएसई बोर्ड 12वीं की मार्कशीट पर जरूर चेक करें ये डिटेल्स
CBSE Class 12th Result 2026 Live: सीबीएसई बोर्ड की मार्कशीट पर जरूर चेक करें ये डिटेल्स
स्टूडेंट का नाम
माता का नाम
पिता का नाम
स्कूल कोड
स्कूल का नाम
सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
कुल प्राप्त अंक
ग्रेड/पासिंग डिविजन
रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल/कंपार्टमेंट)
12 May 2026, 03:48:47 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए किन जानकारियों की जरूरत होगी?
CBSE Class 12th Result 2026 Live: सीबीएसई किसी भी वक्त 12वीं के नतीजों की घोषणा कर सकता है। छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड आईडी (Admit Card ID) अपने पास तैयार रखनी चाहिए।
12 May 2026, 03:47:04 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: क्या सीबीएसई तीनों स्ट्रीम के परिणाम अलग-अलग दिनों में जारी करेगा?
CBSE Class 12th Result 2026 Live: सीबीएसई साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ एक ही दिन घोषित करेगा।
12 May 2026, 03:35:14 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: पिछले साल CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसा रहा था
CBSE Class 12th Result 2026 Live: पिछले साल सीबीएसई 12वीं का कुल पास प्रतिशत 88.39 प्रतिशत था, जो 2024 के 87.98 प्रतिशत से अधिक था। विजयवाड़ा क्षेत्र का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा 99.60 प्रतिशत रहा। पिछले साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा था – लड़कियों में 91.64 प्रतिशत, जबकि लड़कों में 85.70 प्रतिशत था।
12 May 2026, 03:15:00 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: डिजिलॉकर पर फिर आया अपडेट
CBSE Class 12th Result 2026 Live: जिन छात्रों के पास APAAR ID नहीं है, वे रिजल्ट आने से पहले कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना DigiLocker अकाउंट आसानी से बना सकते हैं।
सबसे पहले cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं।
“Get Started” पर क्लिक करें।
अपनी डिटेल्स और अपने स्कूल से मिला Access Code डालें।
ओटीपी के जरिए अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करें।
आपका अकाउंट सफलतापूर्वक एक्टिवेट हो जाएगा।
12 May 2026, 02:54:58 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live: उमंग ऐप के जरिए रिजल्ट कैसे देखें
CBSE Class 12th Result 2026 Live: उमंग पर अपना सीबीएसई रिजल्ट देखने के लिए,
उमंग ऐप डाउनलोड करें या web.umang.gov.in पर जाएं।
अपने मोबाइल नंबर और रोल नंबर से रजिस्टर करें
लॉग इन करें और एजुकेशन सेक्शन पर जाएं
‘सीबीएसई’ > ‘सीबीएसई कक्षा 12’ पर क्लिक करें
क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें
12 May 2026, 02:03:05 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 Live : क्या DigiLocker की मार्कशीट मान्य है
CBSE 12th Result 2026 Live: हां, DigiLocker पर जारी की गई मार्कशीट मान्य है और भारत के ज़्यादातर कॉलेज और यूनिवर्सिटी इसे एडमिशन प्रक्रिया के लिए स्वीकार करते हैं। छात्र अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके DigiLocker में लॉग इन कर सकते हैं, Education सेक्शन में जा सकते हैं, और सीधे अपनी CBSE द्वारा जारी मार्कशीट देख सकते हैं। जिन छात्रों ने CBSE के साथ अपनी APAAR ID रजिस्टर की है, वे बिना रोल नंबर की जानकारी मैन्युअल रूप से डाले अपनी मार्कशीट पा सकते हैं।
12 May 2026, 01:39:23 PM IST
CBSE 12th Result 2026 Live: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें
CBSE 12th Result 2026 Live: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2- “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
स्टेप 4- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
स्टेप 5- पिछले साल कब आया था रिजल्ट
12 May 2026, 12:08:40 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 LIVE: उमंग (UMANG) ऐप पर सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें
CBSE Class 12th Result 2026 LIVE: उमंग (UMANG) ऐप पर सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें
1. सबसे पहले web.umang.gov.in पर जाएं या ऐप खोलें।
2. वहां CBSE Board Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
4. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
12 May 2026, 12:03:32 PM IST
CBSE Class 12th Result 2026 LIVE: डिजीलॉकर पर कैसे देखें सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2026
CBSE Class 12th Result 2026 LIVE: डिजीलॉकर पर कैसे देखें सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2026
1- डिजीलॉकर एक सरकारी प्लेटफॉर्म है जहां आपकी मार्कशीट पूरी तरह से सुरक्षित और वैलिड रहती है। इसे एक्सेस करने का तरीका बेहद आसान है:
सबसे पहले डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या इसका ऐप डाउनलोड करें।
2. अपने आधार कार्ड नंबर या मोबाइल नंबर के जरिए 'लॉग इन' करें। यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो 'Sign Up' कर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
3. होमपेज पर 'Education' कैटेगरी में जाकर 'CBSE' को चुनें।
4. अब 'Class XII Marksheet' के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर (Roll Number) और एडमिट कार्ड आईडी (Admit Card ID) दर्ज करें।
5. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
12 May 2026, 11:53:44 AM IST
CBSE Class 12th Result 2026 LIVE Updates: SMS से रिजल्ट कैसे देखें
CBSE Class 12th Result 2026 LIVE: छात्र इंटरनेट के बिना भी SMS से रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए “CBSE12” लिखकर स्पेस दें और अपना रोल नंबर टाइप करके 7738299899 पर भेजें।
12 May 2026, 11:46:10 AM IST
CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर नतीजे जल्द आने के संकेत
CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: डिजीलॉकर और उमंग ऐप ( Umang App ) की वेबसाइट पर लिखा आ रहा है कि सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बहुत जल्द जारी होगा। डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट के पास कमिंग सून (Coming Soon) का लिखा होना इस बात का संकेत है कि नतीजे अब किसी भी समय आ सकते हैं। इस अपडेट ने विद्यार्थियों व पेरेंट्स के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी है। अगर पिछले सालों के ट्रेंड को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि CBSE 12वीं का रिजल्ट इस सप्ताह कभी भी आ सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक इसकी कोई तारीख या समय के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की है। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कुछ दिन पहले कहा था कि सीबीएसई मई 2026 के तीसरे सप्ताह में कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर सकता है। आपको बता दें कि इस बार सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं की आंसरशीट डिजिटल तरीके से चेक की है। इससे रीइवेल्यूएशन की प्रक्रिया भी आसानी से होगी। टोटलिंग में गलतियां नहीं होगी।
12 May 2026, 11:31:08 AM IST
CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट आने से पहले जानें पासिंग मार्क्स
CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों को पास होने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। अगर कोई छात्र किसी एक विषय में मिनिमम मार्क्स नहीं ला पाता है, तो उसे उस विषय में असफल माना जाएगा।
12 May 2026, 11:24:02 AM IST
CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कैसे देखें, results.cbse.nic.in पर चार चीजो की जरूरत होगी
CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 को ऑफिशियल पोर्टल पर देखने के लिए स्टूडेंट्स को चार चीजों की जरूरत होगी: रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID, और जन्म की तारीख; ये सभी एडमिट कार्ड पर छपे होते हैं। इन्हें results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर डालने के बाद, रिजल्ट पेज खुल जाएगा जिसमें सब्जेक्ट के हिसाब से नंबर और कुल पास या फेल का स्टेटस दिखेगा। प्रोविज़नल डिजिटल मार्कशीट को रिजल्ट आने वाले दिन सीधे रिजल्ट पेज से डाउनलोड किया जा सकता है और यह कॉलेज में अप्लाई करने और प्रोविज़नल एडमिशन के लिए तुरंत वैलिड मानी जाएगी।
12 May 2026, 11:22:47 AM IST
CBSE Class 12 Result 2026 Live : 2026 में परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़कर 7,574 हो गई
CBSE Class 12 Result 2026 Live : सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 2026 में 7,574 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं; यह संख्या 2025 के 7,330 और 2024 के 7,126 केंद्रों से अधिक है। इसमें भाग लेने वाले संबद्ध स्कूलों की संख्या में भी साल-दर-साल वृद्धि हुई है: 2024 में यह संख्या 18,417 थी, जो 2025 में बढ़कर 19,299 हो गई; वहीं, 2026 के आंकड़ों की पुष्टि आधिकारिक रिजल्ट की घोषणा के साथ होने की उम्मीद है। भाग लेने वाले संस्थानों में हो रहा यह लगातार विस्तार पूरे भारत और लगभग 26 देशों में स्थित संबद्ध स्कूलों में CBSE के निरंतर विकास को दर्शाता है।
12 May 2026, 11:22:09 AM IST
CBSE Class 12 Result 2026 Live: मार्कशीट में कोई परसेंटेज नहीं, सिर्फ सब्जेक्ट-वाइज नंबर होते हैं; स्टूडेंट खुद कैलकुलेट करते हैं
CBSE Class 12 Result 2026 Live: सीबीएसई 12वीं की मार्कशीट पर कुल परसेंटेज प्रिंट नहीं करता है। इस डॉक्यूमेंट में सब्जेक्ट-वाइज़ नंबर दिखाए जाते हैं, जिसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल के स्कोर अलग-अलग लिस्टेड होते हैं, कुल मिले नंबर और पास या फेल का स्टेटस होता है। कोई ग्रेड पॉइंट एवरेज या डिवीजन प्रिंट नहीं होता है। कॉलेज एडमिशन फॉर्म भरते समय, स्टूडेंट पांच सब्जेक्ट के नंबर जोड़कर और कुल मैक्सिमम नंबर से डिवाइड करके अपना परसेंटेज खुद कैलकुलेट करते हैं। यह CBSE की एक पुरानी पॉलिसी है जो डिजिटल प्रोविजनल मार्कशीट और ओरिजिनल फिजिकल मार्कशीट दोनों पर लागू होती है।
12 May 2026, 11:21:40 AM IST
CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: 29 अप्रैल को CBSE ने OSM में गड़बड़ी की खबरों को ऑफिशियल तौर पर गलत बताया
CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: 29 अप्रैल, 2026 को CBSE ने एक ऑफिशियल बयान जारी करके Class 12 की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रक्रिया में गड़बड़ी और देरी की मीडिया रिपोर्टों को गलत बताया। बोर्ड ने कन्फर्म किया कि मूल्यांकन का काम बिना किसी रुकावट के और तय समय पर चल रहा है। सीबीएसई प्रवक्ता संयम भारद्वाज ने खास तौर पर कहा कि OSM सिस्टम पूरी तरह से ठीक काम कर रहा है और इसके विपरीत आ रही रिपोर्टों को खारिज कर दिया।
12 May 2026, 11:21:15 AM IST
CBSE Class 12 Result 2026 Live : 2025 में JNVs ने स्कूल-टाइप रैंकिंग में 99.29% के साथ टॉप किया
CBSE Class 12 Result 2026 Live : सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2025 में जवाहर नवोदय विद्यालयों ने सभी स्कूल कैटेगरी में 99.29% के साथ टॉप किया, उसके बाद केंद्रीय विद्यालय 99.05% और सेंट्रल तिब्बतन स्कूल 98.96% पर रहे। सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल 91.57% और सरकारी स्कूल 90.48% पर रहे। इंडिपेंडेंट प्राइवेट स्कूलों में स्टूडेंट की संख्या सबसे ज़्यादा होने के बावजूद, उनका पास परसेंटेज सबसे कम 87.94% रहा; यह पैटर्न पिछले कई सालों से एक जैसा बना हुआ है। CBSE हर साल ऑफिशियल रिजल्ट स्टैटिस्टिक्स के हिस्से के तौर पर स्कूलों की इस रैंकिंग को पब्लिश करता है।
12 May 2026, 11:07:06 AM IST
CBSE Class 12 Result 2026 Live: बिना APAR ID के छात्र अपना अकाउंट कैसे बना सकते हैं
बिना APAAR ID के छात्र अपना अकाउंट बनाने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
1. सबसे पहले cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं।
2. वेबसाइट पर "Get Started" पर क्लिक करें।
3. अपनी जानकारी और अपने स्कूल द्वारा दिया गया एक्सेस कोड (Access Code) दर्ज करें।
4. OTP के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर सत्यापित करें।
5. इन चरणों को पूरा करने के बाद आपका अकाउंट सफलतापूर्वक सक्रिय हो जाएगा।