stock market crash sensex slumps over 1300 points Nifty decline 6 lakh crore rs wiped off know reason behind भारत के स्टॉक मार्केट में फिर आई तबाही! इस बार 3 बड़े फैक्टर बने जिम्मेदार, Business Hindi News - Hindustan
More

भारत के स्टॉक मार्केट में फिर आई तबाही! इस बार 3 बड़े फैक्टर बने जिम्मेदार

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 1,342 अंक का गोता लगा गया जबकि एनएसई निफ्टी 24,000 अंक के नीचे आ गया। इस भारी गिरावट से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के कुल मार्केट कैपिटल से लगभग 6 लाख करोड़ रुपये कम हो गए, जिससे यह घटकर 441 लाख करोड़ रुपये रह गया।

Wed, 11 March 2026 05:48 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत के स्टॉक मार्केट में फिर आई तबाही! इस बार 3 बड़े फैक्टर बने जिम्मेदार

Stock market crash: ईरान की अमेरिका और इजराइल से जंग जारी है। इस जंग की वजह से भारतीय शेयर बाजार में भी तबाही मची हुई है। हालात इतने बिगड़ गए कि सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 1,342 अंक का गोता लगा गया जबकि एनएसई निफ्टी 24,000 अंक के नीचे आ गया। इस भारी गिरावट से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के कुल मार्केट कैपिटल से लगभग 6 लाख करोड़ रुपये कम हो गए, जिससे यह घटकर 441 लाख करोड़ रुपये रह गया।

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,342.27 अंक यानी 1.72 प्रतिशत लुढ़क कर 76,863.71 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें 1,446.72 अंक तक की गिरावट आई थी। बीएसई में सूचीबद्ध 2,380 शेयरों में गिरावट आई जबकि 1,881 शेयर लाभ में रहे। वहीं 153 शेयर के भाव अपरिवर्तित रहे। पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 394.75 अंक यानी 1.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,866.85 अंक पर बंद हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फ्लिपकार्ट ने आईपीओ के लिए बढ़ाए कदम, पहले एड्रेस चेंज और अब ये प्लान

वजह क्या है?

-ईरान की अमेरिका और इजराइल से जंग जारी है। हालात आगे और बिगड़ने की आशंका है। इससे तेल का संकट गहरा सकता है। रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा-पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है और उतार-चढ़ाव भी बढ़ा है, जिससे निवेशकों का भरोसा कमजोर बना हुआ है। उन्होंन कहा कि कच्चे तेल की आपूर्ति में प्रभावित होने की आशंका, बढ़ती मुद्रास्फीति और आर्थिक वृद्धि पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर चिंताएं निवेशकों को सतर्क बनाए हुए हैं।

-इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा लगातार बिकवाली और रुपये में कमजोर रुख ने जोखिम लेने की प्रवृत्ति को और कम कर दिया है। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 4,672.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,333.26 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG संकट: रेल यात्रियों के लिए माइक्रोवेव और इंडक्शन यूज करें, IRCTC का निर्देश

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के रिसर्च हेड(संपत्ति प्रबंधन) सिद्धार्थ खेमका ने कहा-पिछले सत्र में उछाल के बाद बाजार में फिर से गिरावट शुरू हो गई है। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार निकासी और बैंक, वित्तीय सेवाओं और वाहन शेयरों में बिकवाली के चलते मानक सूचकांक पर दबाव रहा। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि आने वाले समय में, बाजार में सतर्क रुख अपनाये जाने संभावना है क्योंकि निवेशकों को नए निवेश से पहले अमेरिकी और घरेलू मुद्रास्फीति के आंकड़ों और वृहद आर्थिक मोर्चे पर स्पष्ट संकेतों की प्रतीक्षा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी की आहट, AC बनाने वाली कंपनियों के शेयर पर टूट पड़े निवेशक

-भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 0.2% गिरकर 92.0375 रुपये पर आ गया, जबकि पिछले दिन यह 91.8050 रुपये पर बंद हुआ था। सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.35 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद होने के बाद निवेशक भारतीय मुद्रा की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। गौरतलब है कि रुपया अब 92 के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर चुका है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,