Walmart backed Flipkart to invite banks for IPO pitch in April detail is here फ्लिपकार्ट ने आईपीओ के लिए बढ़ाए कदम, पहले एड्रेस चेंज और अब ये प्लान, Business Hindi News - Hindustan
More

फ्लिपकार्ट ने आईपीओ के लिए बढ़ाए कदम, पहले एड्रेस चेंज और अब ये प्लान

फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड अगले महीने से ही अपने आईपीओ के लिए बैंकों से प्रस्ताव आमंत्रित करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। बता दें कि हाल ही में फ्लिपकार्ट ने अपने एड्रस को चेंज किया है। 

Wed, 11 March 2026 03:31 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
फ्लिपकार्ट ने आईपीओ के लिए बढ़ाए कदम, पहले एड्रेस चेंज और अब ये प्लान

ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच छिड़ी जंग के बाद दुनियाभर के शेयर बाजार में अस्थिर माहौल है। इस माहौल को भांपते हुए कई कंपनियां अपने आईपीओ को लॉन्च करने की योजना को टाल रही हैं लेकिन ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट इसकी तैयारी में जुट गई है। ब्लूमबर्ग की एक खबर के मुताबिक फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड अगले महीने से ही अपने आईपीओ के लिए बैंकों से प्रस्ताव आमंत्रित करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। बता दें कि हाल ही में फ्लिपकार्ट ने अपने एड्रस को चेंज किया है। कहने का मतलब है कि ई-कॉमर्स कंपनी ने आईपीओ के लिए कदम बढ़ा दिए हैं।

कब तक आएगा आईपीओ?

ब्लूमबर्ग सूत्रों के अनुसार वॉलमार्ट इंक समर्थित इस ई-कॉमर्स कंपनी ने मुंबई में लिस्टिंग के प्रति निवेशकों की रुचि जानने के लिए पहले ही निवेशकों और बैंकरों के साथ अनौपचारिक बातचीत की है। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आईपीओ इस साल के अंत में या 2027 की शुरुआत में आ सकता है। सूत्रों ने बताया कि विचार-विमर्श अभी शुरुआती चरण में है और समय जैसी जानकारियों में बदलाव हो सकता है। फ्लिपकार्ट के प्रतिनिधि ने अभी इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। सूत्रों ने बताया कि अगर आईपीओ आगे बढ़ता है तो इसमें वॉलमार्ट जैसे मौजूदा निवेशकों द्वारा सेकेंडरी शेयर बिक्री शामिल होने की संभावना है। उन्होंने आगे बताया कि फ्लिपकार्ट इस रकम का इस्तेमाल कारोबार के विस्तार के लिए करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-अमेरिका की जंग से भारत की इकोनॉमी को रिस्क, इक्रा की रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

कंपनी के बारे में

2007 में स्थापित फ्लिपकार्ट, 50 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड ग्राहकों के साथ भारत के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में से एक बन गया है। वॉलमार्ट ने 2018 में 16 अरब डॉलर में 77% हिस्सेदारी खरीदी और बाद में और अधिग्रहण करके अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। 2023 में टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट की शेष हिस्सेदारी की खरीद के बाद फ्लिपकार्ट का मूल्य उस समय 35 अरब डॉलर था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी की आहट, AC बनाने वाली कंपनियों के शेयर पर टूट पड़े निवेशक

एड्रेस में बदलाव

आईपीओ लाने की तैयारी कर रही ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपना पता (डोमिसाइल) आधिकारिक तौर पर भारत स्थानांतरित कर लिया है। कंपनी को अपने आंतरिक पुनर्गठन के लिए सरकार से मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद अब 'फ्लिपकार्ट इंटरनेट' इस पूरे समूह की मुख्य होल्डिंग कंपनी बन गई है। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली इस दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ने कहा कि वह अब पूरी तरह से भारतीय कंपनी के रूप में विकास के अगले चरण की ओर देख रही है। यह कदम कंपनी के नियोजित आईपीओ से पहले भारत में अपनी जड़ें वापस लाने की प्रक्रिया को पूरा करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-अमेरिका की जंग से भारत की इकोनॉमी को रिस्क, इक्रा की रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,