Heatwave AC makers Blue Star tata company voltas and havells shares surge check detail भीषण गर्मी की आहट, AC बनाने वाली कंपनियों के शेयर पर टूट पड़े निवेशक, Business Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी की आहट, AC बनाने वाली कंपनियों के शेयर पर टूट पड़े निवेशक

टाटा की कंपनी वोल्टास लिमिटेड के अलावा ब्लू स्टार लिमिटेड, हैवल्स इंडिया लिमिटेड और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड के शेयरों 5% तक चढ़ गए। शेयरों में ये तेजी ऐसे समय में आई है जब देश के कई हिस्सों में तापमान में अचानक वृद्धि के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है।

Wed, 11 March 2026 02:17 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
भीषण गर्मी की आहट, AC बनाने वाली कंपनियों के शेयर पर टूट पड़े निवेशक

AC makers stocks: मौसम में अचानक बदलाव और गर्मी की आहट से एसी बनाने वाली कंपनियों के शेयर डिमांड में आ गए हैं। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन टाटा की कंपनी वोल्टास लिमिटेड के अलावा ब्लू स्टार लिमिटेड, हैवल्स इंडिया लिमिटेड और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड के शेयरों 5% तक चढ़ गए। शेयरों में ये तेजी ऐसे समय में आई है जब देश के कई हिस्सों में तापमान में अचानक वृद्धि के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है।

किस शेयर का क्या परफॉर्मेंस

ब्लू स्टार लिमिटेड: इंट्रा-डे में शेयर में 5 पर्सेंट उछाल, 1983.50 रुपये तक पहुंचा भाव

हैवल्स इंडिया लिमिटेड : इंट्रा-डे में शेयर एक पर्सेंट से ज्यादा उछला, 1404.85 रुपये तक पहुंचा भाव

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड: इंट्रा-डे में शेयर 2 पर्सेंट ये ज्यादा उछला, 1611.85 रुपये तक पहुंचा भाव

ब्लू स्टार का नया रूम एसी

इस बीच, ब्लू स्टार ने शेयर बाजार को सूचित किया कि उसने इस गर्मी के लिए अपने नए रूम एयर कंडीशनर लॉन्च किए हैं। कंपनी ने बताया कि उसके पोर्टफोलियो में 125 मॉडल शामिल हैं, जिनमें एक प्रमुख प्रीमियम रेंज भी है। ब्लू स्टार ने बताया कि उसने प्रमुख मॉडलों की एक सीरीज लॉन्च की है, जिनमें एनर्जी स्किल एसी, हैवी ड्यूटी एसी, गर्म और ठंडा एसी के अलावा एंटीवायरस तकनीक वाले एसी शामिल हैं। ब्लू स्टार के प्रबंध निदेशक बी थियागराजन ने कहा कि कंज्यूमर पैटर्न बदलाव के कारण भारत में एसी जैसे प्रोडक्ट की डिमांड अहम मोड़ पर है। अनुमान है कि भविष्य में भारत के लगभग 15 करोड़ परिवार एसी खरीद सकेंगे, जो इसकी व्यापक पहुंच की संभावना को दर्शाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इकलौती लिस्टेड गेमिंग कंपनी पर मॉर्गन स्टैनली फिदा, खरीद डाले करीब 29 लाख शेयर

15 प्रतिशत तक बढ़ेंगे दाम

इस बीच, एयर कंडीशनर बनाने वाली प्रमुख कंपनियां कच्चे माल की लागत और आपूर्ति सीरीज के खर्चों में निरंतर वृद्धि की भरपाई के लिए कीमतों में 5-15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-अमेरिका की जंग से भारत की इकोनॉमी को रिस्क, इक्रा की रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

पीटीआई की एक खबर के मुताबिक डाइकिन, वोल्टास, ब्लू स्टार, एलजी, हायर और मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज सहित प्रमुख कंपनियों ने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है। यह वृद्धि तांबे जैसे प्रमुख कच्चे माल की लागत बढ़ने, रुपये की कमजोरी, नए ऊर्जा-दक्षता मानकों और माल ढुलाई लागत में वृद्धि के कारण की गई है। हालांकि, उद्योग के अधिकारियों का कहना है कि भीषण गर्मी के पूर्वानुमान और नए स्टार-रेटेड मॉडलों से बिजली की बचत के कारण इस साल बिक्री की गति मजबूत रहने की उम्मीद है।

डाइकिन इंडिय का प्लान

डाइकिन इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक कंवलजीत जावा ने बताया कि कंपनी अप्रैल से कीमतों में 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। उन्होंने कहा कि तांबे जैसी सामग्री की कीमतें बढ़ गई हैं और अमेरिकी डॉलर रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण माल ढुलाई लागत भी बढ़ गई है, जिससे आयात महंगा हो गया है। ऐसे में कोई विकल्प नहीं बचा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG गैस से पेट्रोल-डीजल तक… संकट से निपटने के लिए मोदी सरकार का तगड़ा प्लान

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल बिक्री 2024 के रिकॉर्ड स्तर को छुएगी और कम से कम 15 प्रतिशत की वृद्धि देखी जाएगी। ब्लू स्टार के प्रबंध निदेशक बी त्यागराजन के मुताबिक कंपनी फरवरी के मध्य में ही 8-10 प्रतिशत की वृद्धि कर चुकी है। हालांकि, बाजार में अभी पुराना स्टॉक मौजूद है, इसलिए ग्राहकों को तुरंत बड़ा अंतर महसूस नहीं होगा। टाटा समूह की कंपनी वोल्टास भी कीमतों में 5-15 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर रही है। वोल्टास के प्रबंध निदेशक मुकुंदन मेनन ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में कच्चे माल की लागत लगातार बढ़ी है, जिसे देखते हुए यह मूल्य समायोजन किया जा रहा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,