2036 तक 3 लाख के आंकड़े को छू लेगा सेंसेक्स? चर्चित एक्सपर्ट्स ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार है ‘फरारी’
Stock Markeet Outlook: 2036 तक सेंसेक्स 3 लाख के आंकड़े तक पहुंच सकता है। वहीं, 2030 तक सेंसेक्स 1.5 लाख के आंकड़ों को छू सकता है। यह अनुमान मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल का है।

Stock Markeet Outlook: घरेलू शेयर बाजार के प्रदर्शन को लेकर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल बड़ा दावा पेश कर रहे हैं। चर्चित एक्सपर्ट Groww India Investor Festival 2026 ने कहा कि वैश्विक बाजारों भारतीय स्टॉक मार्केट ‘फरारी’ है। उन्होंने कहा मल्टीबैगर स्टॉक के लिए भारतीय शेयर बाजार एक शानदार मैदान है। रामदेव अग्रवाल ने कहा कि मैंने सेंसेक्स को 100 से 80,000 तक पहुंचते हुए पिछले 40 साल में देखा है। विश्वास करिए अगले 40 साल में यह यात्रा पूरी तरह से अलग होगी।
क्या 2036 तक 3 लाख तक जाएगा सेंसेक्स?
अग्रवाल मैक्रोइकनॉमिक दिशा को लेकर काफी बुलिश हैं। उनका अनुमान है कि अगले 6 से 7 साल में प्रति व्यक्ति आय दोगुना हो जाएगी। एक्सपर्ट का कहना है कि 2030 तक सेंसेक्स 1.5 लाख तक पहुंच सकता है। मार्केट में 2036 तक 3 लाख तक पहुंचने की क्षमता है। भारतीय शेयर बाजार के लिए उन्होंने कहा कि फॉर्म शायद अस्थायी हो। लेकिन क्लास पर्मानेंट है। भारतीय शेयर बाजार को अभी बहुत आगे जाना है।
रामदेव अग्रवाल ने बताया कि डॉलर के हिसाब से मार्केट का कैपिटलाइजेशन सालाना 14 प्रतिशत बढ़ा है। जबकि बीते दो दशक में अमेरिका शेयर बाजार 7 प्रतिशत बढ़ा है। वो कहते है, “हर 5 से 6 साल में आप डबल कर सकते हैं। इस तरह की कुछ रफ्तार है।”
एयरटेल ने कैसे बदला रामदेव अग्रवाल की किस्मत
रामदेव अग्रवाल की किस्मत को बदलने में एयरटेल ने काफी मदद की है। उन्होंने कहा की नेटवर्क बिजनेस को विस्तार से पढ़ने और सुनिल भारती मित्तल से बात करने के बाद वह मोबाइल क्रांति को लेकर सहमत हो गए थे। उस समय भारत में महज 5 करोड़ ही फिक्सड लाइन फोन्स थे।
उन्होंने अनुमान लगाया कि भारती एयरटेल अगले 5 साल में 27000 रुपये से 28000 करोड़ रुपये का प्रॉफिट बना सकती है। रामदेव अग्रवाल ने बताया कि जब उन्होंने एयरटेल पर दांव लगाया था तब उसकी कीमत 19 रुपये से 30 रुपये के आस-पास थी। उन्होंने जब शेयरों को बेचा तब उसकी वैल्यू 650 रुपये के करीब थी। यानी रामदेव अग्रवाल को 25 गुना तक फायदा एयरटेल के शेयरों से हुआ है।
उस समय को याद करते हुए रामदेव अग्रवाल कहते हैं कि तब मेरे दोस्त और मार्केट एक्सपर्ट्स ने मुझे एयरटेल में निवेश ना करने की सलाह दी थी। लेकिन मैंने अलग रास्त चुना।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स की सलाह निजी है। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन