Gold Price jumps 3583 rupee and silver price surged 15968 check latest rate here Gold Price Today: गोल्ड का रेट 3583 रुपये बढ़ा, चांदी की कीमतोंं में 15968 रुपये का इजाफा, चेक करें आज का दाम, Business Hindi News - Hindustan
More

Gold Price Today: गोल्ड का रेट 3583 रुपये बढ़ा, चांदी की कीमतोंं में 15968 रुपये का इजाफा, चेक करें आज का दाम

Gold Price Updates: सोने का रेट लगातार पिछले हफ्ते एक में लगातार बढ़ रहा है। सोने का रेट 3583 रुपये बढ़ा है। चांदी की कीमतों में 15968 रुपये का इजाफा हुआ है। 

Sun, 10 May 2026 03:16 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Gold Price Today: गोल्ड का रेट 3583 रुपये बढ़ा, चांदी की कीमतोंं में 15968 रुपये का इजाफा, चेक करें आज का दाम

Gold Price Updates: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है। बीते हफ्ते गोल्ड का रेट 151000 रुपये के पार पहुंच गया। वहीं, सिल्वर का रेट भी 255000 को क्रॉस कर गया है। घरेलू बाजार में शादियों का सीजन है। जिसकी वजह से डिमांड में इजाफा देखने को मिल रहा है। बता दें, गोल्ड के रेट में 3583 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है। वहीं, चांदी की कीमतों में 15698 रुपये प्रति किलोग्राम की बढोतरी दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकारी कंंपनी का नेट प्रॉफिट तेजी के साथ बढ़ा, डिविडेंड का भी ऐलान

क्या चल रहा है 24 कैरेट गोल्ड का रेट (Gold price today updates)

इंडियन बुलियंस ज्वैवलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट 151140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। 8 मई को 23 कैरेट गोल्ड का रेट 150535 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 138444 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का कैरेट 113355 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 88417 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। बता दें, शुक्रवार को एक किलोग्राम चांदी का रेट 255200 रुपये प्रति किलोग्राम था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस हफ्ते शेयर बाजार में जारी रहेगी तेजी या थम जाएगी रफ्तार, जानें एक्सपर्ट्स राय

5 मई को क्या था गोल्ड रेट (Gold price hike news)

मंगलवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 147557 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 23 कैरेट गोल्ड का रेट 146966 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 135162 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 110668 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 86321 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। बता दें, चांदी का रेट इस दिन 239502 रुपये प्रति किलोग्राम था।

क्यों फिर से बढ़ने लगा है गोल्ड का रेट? (Gold Rates Today)

सोने की कीमतों में जारी तेजी के पीछे की दो बड़ी वजहें हैं। पहली वजह घरेलू स्तर डिमांड बढ़ना है। शादियों के इस सीजन में गोल्ड की डिमांड में लगातार इजाफा हो रहा है। जिसका असर सोने की कीमतों पर भी पड़ रह है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर की कीमतों में हुआ है कोई बदलाव? यहां चेक करें आज का रेट

दूसरी वजह वैश्विक स्तर पर हो रहे समाधान के प्रयास को माना जा रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच समझौता होता हुआ दिखाई दे रहा है। अगर यह समझौता दोनों देशों के बीच हो जाता है तो इससे कच्चे तेल का रेट घट जाएगा। इसका फायदा गोल्ड को होगा।

क्यों गिरने लगा था गोल्ड का रेट (Gold Price Today)

सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे की वजह युद्ध भी था। युद्ध की वजह से कच्चे तेल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया है। जिसकी वजह से दुनियाभर में महंगाई बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। जिसका नकारात्मक असर सोने के मार्केट पर पड़ा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,