65वीं बार डिविडेंड दे रही है चर्चित कंपनी, मिलेंगे 1 शेयर 229 रुपये
Dividend Stock: एमआरएफ लिमिटेड (MRF limited) ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 229 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी 65वीं बार डिविडेंड देने जा रही है।

Dividend Stock: टायर बनाने वाली कंपनी एमआरएफ लिमिटेड ने फिर से डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को इसकी जानकारी दे दी है। स्टॉक मार्केट में यह कंपनी 65वीं बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रही है। बता दें, इस बार एमआरएफ लिमिटेड ने एक शेयर पर 229 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।
हर शेयर पर 229 रुपये का फायदा (MRF Dividend History)
कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 229 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का फैसला किया गया है। योग्य निवेशकों को हर एक शेयर पर 229 रुपये का लाभ होगा। बता दें, इससे पहले बीते वित्त वर्ष में दो बार और डिविडेंड दिया था। दोनों बार एमआरएफ लिमिटेड की तरफ से एक शेयर पर 3-3 रुपये का डिविडेंड बांटा गया था। यानी पूरे वित्त वर्ष में कंपनी ने एक शेयर पर 235 रुपये का डिविडेंड दिया था।
एनआरएफ लिमिटेड ने पहली बार 2000 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर निवेशकों को 3 रुपये का डिविडेंड दिया था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (MRF Share Performance)
शुक्रवार को एमआरएफ लिमिटेड के शेयर बीएसई में 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 130559 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते तीन महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 10.88 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 17 प्रतिशत गिरा है। बता दें, एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 5.90 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
दो साल में एमआरएफ लिमिटेड के शेयरों का भाव 3 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, तीन साल में यह स्टॉक पोजीशनल निवेशकों को 33 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 5 साल में यह टायर बनाने वाली कंपनी के शेयरों की कीमतों में 68 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। बता दें, 10 साल में इस स्टॉक का भाव 286 प्रतिशत बढ़ा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 206 प्रतिशत की रिटर्न की तुलना में अधिक है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन