Sensex Today: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 382 अंक उछला, IT कंपनियों के नाम रहा आज का दिन
Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजार में आज मंगलवार के दिन तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। आईटी कंपनियों के शेयरों में आज तगड़ी तेजी देखने को मिली।

Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए है। क्लोजिंक के वक्त 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 0.52 प्रतिशत या फिर 382.50 अंक की उछाल के साथ 74649.84 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी50 आज मंगलवार को 100.95 अंक या फिर 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 23483.55 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी।
आज शेयर बाजार में आईटी कंपनियों की स्थिति काफी शानदार रही है। टीसीएस का शेयर आज मंगलवार को 6.66 प्रतिशत की तेजी के साथ के साथ बंद हुआ है। इंफोसिस के शेयरों में 5.35 प्रतिशत, एचसीएल टेक के शेयरों में 4.18 प्रतिशत और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में 1.84 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। टेक महिंद्रा, टाइटन के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए हैं।
सेंसेक्स की 30 में 21 कंपनियो के शेयर आज के दिन बढ़ा बनाकर बंद हुए हैं। वहीं, तेजी के माहौल में भी सेंसेक्स में की 9 कंपनियां लाल निशान पर बंद हुई है। एनटीपीसी, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है।
Share Market Today Live 2 June 10:10 AM: आईटी शेयरों के दम पर स्टॉक मार्केट वापसी करने की जद्दोजहद कर रहा है। सेंसेक्स अब महज 20 अंक नीचे 74246 के लेवल पर है। इन्फोसिस 5.39 फीसद उछलकर 1268 रुपये के करीब पहुंच गया है। टीसीएस भी 5.09 प्रतिशत ऊपर 2415 रुपये पर है। एचसीएल टेक में 4 प्रतिशत की तेजी है और यह 1243 रुपये पर पहुंच गया है। टेक महिंद्रा भी 2.28 प्रतिशत ऊपर 1579 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
Share Mrket Today Live 2 June 10:10 AM: शेयर मार्केट में गिरावट के बीच आईटी शेयरों में रौनक है। सेंसेक्स टॉप गेनर में टीसीएस करीब 5 फीसद उछलकर 2412.55 रुपये पर पहुंच गया है। इन्फोसिस भी 4.91 प्रतिशत ऊपर 1261.75 रुपये पर है। एचसीएल टेक में 3.31 प्रतिशत की तेजी है और यह 1234.50 रुपये पर पहुंच गया है। टेक महिंद्रा भी 1.87 प्रतिशत ऊपर 1572.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
Share Market Today Live 2 June 9:15 AM: शेयर मार्केट की गिरावट आज भी नहीं थमी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 74000 के नीचे खुला। इसमें 322 अंकों का नुकसान रहा। वहीं, एनएसई 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी गिरावट के शतक के साथ 153 अंक नीचे 23229 के लेवल से मंगलावार के कारोबार की शुरुआत की।
Share Market Today Live 2 June 8:00 AM: आज मंगलवार को ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत मिलने के चलते सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत निचले स्तर पर होने की संभावना है। एशियाई बाजार मंगलवार को अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर नए सिरे से अनिश्चितता के बीच गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। जापान का निक्केई 0.52 प्रतिशत और टॉपिक्स 0.98 प्रतिशत टूटा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.32 प्रतिशत और कोस्डैक 2.5 प्रतिशत लुढ़का। हॉन्गकॉन्ग के हैंग सेंग इंडेक्स के वायदा भी निचले स्तर पर खुलने का इशारा कर रहे हैं।
अमेरिकी बाजार
अमेरिकी बाजार में टेक्नोलॉजी शेयरों की अगुवाई में मामूली बढ़त दर्ज हुई। डॉऊ जोंस 46 अंक बढ़कर 51,078 पर, एसएंडपी 500 19 अंक चढ़कर 7,599 पर और नैस्डैक 114 अंक की तेजी के साथ 27,086 पर बंद हुआ।
गिफ्ट निफ्टी हाल
गिफ्ट निफ्टी लगभग 23,312 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से करीब 150 अंकों की छूट दर्शाता है, यह भारतीय बाजार के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत है।
सेंसेक्स का तकनीकी नजरिया
कोटक सिक्योरिटीज के हेड इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान के अनुसार, दिन के कारोबारियों के लिए 74,500 का स्तर ट्रेंड डिसाइडर की भूमिका निभाएगा। इसके नीचे रहने पर गिरावट की लहर जारी रह सकती है और सेंसेक्स 74,000 से 73,700 तक फिसल सकता है। वहीं, 74,500 के ऊपर रहने पर यह तकनीकी उछाल 74,800 से 75,000 तक जारी रह सकता है।
निफ्टी 50 का पूर्वानुमान
सेंट्रम फिनवर्स लिमिटेड के टेक्निकल और डेरिवेटिव रिसर्च के वीपी नीलेश जैन के अनुसार, निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर एक सिमेट्रिकल ट्राएंगल पैटर्न से ब्रेकडाउन दिया है। इंडेक्स को अपने 50-डीएमए के पास 23,690 पर मजबूत प्रतिरोध का सामना करना पड़ा।
पिछला स्विंग लो 23,262 तत्काल सपोर्ट के रूप में कार्य करेगा। इसके नीचे निर्णायक रूप से बंद होने पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और निफ्टी 23,150 के स्तर की ओर खिसक सकता है।
शेयर.मार्केट बाय फोनपे के बाजार विश्लेषक मयंक जैन का कहना है कि निफ्टी 50 के लिए सपोर्ट 23,200-23,300 के जोन में है, जबकि रेजिस्टेंस 23,550-23,650 के स्तर पर स्थित है। 23,300 का निशान बुल्स के लिए तत्काल सुरक्षा रेखा है। शॉर्ट कवरिंग रैली के लिए खरीदारों को निफ्टी को 23,650 के निशान के ऊपर निर्णायक रूप से बंद कराना होगा।
अमेरिका-ईरान वार्ता: अमेरिका ने मध्य-पूर्व में युद्ध समाप्त करने के लिए ईरान के साथ शांति समझौते में तेज प्रगति का दावा किया था, लेकिन खबरों के अनुसार ईरान ने लेबनान में इजरायली कार्रवाई और दक्षिणी बेरूत को निशाना बनाने के सैन्य अभियान के विरोध में सभी शांति वार्ताएं स्थगित कर दीं।
कच्चे तेल की कीमतें: युद्ध की अनिश्चितता के चलते कच्चे तेल की कीमतें पिछले सत्र की तेज बढ़त को बनाए हुए हैं। ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत बढ़कर 95.04 डॉलर प्रति बैरल पर और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 0.18 प्रतिशत घटकर 91.99 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
सोने के भाव: सोने की कीमतें स्थिर रहीं, हाजिर सोना 4,484 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर और चांदी 74.92 डॉलर प्रति औंस पर 0.2 प्रतिशत ऊपर रही।
भारत संबंधी प्रमुख आर्थिक अपडेट
भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते की पहली किस्त के करीब पहुंचने की बात कही जा रही है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने संकेत दिया कि अंतिम रूप देने से पहले केवल मामूली मुद्दे बचे हैं।
भारत का राजकोषीय घाटा: सरकारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में भारत का राजकोषीय घाटा साल भर पहले के 1.86 लाख करोड़ रुपये से लगभग दोगुना बढ़कर 3.62 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 2027 के लिए तय 16.96 लाख करोड़ रुपये के बजट लक्ष्य का 21.4 प्रतिशत है। वहीं, नई आधार वर्ष 2022-23 वाली आईआईपी श्रृंखला के तहत अप्रैल में औद्योगिक उत्पादन 4.9 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ा।
डॉलर और मुद्रा बाजार
अमेरिकी डॉलर मध्य-पूर्व शांति वार्ता के नतीजों के इंतजार में स्थिर रहा। डॉलर इंडेक्स 99.17 पर सपाट कारोबार करता रहा। यूरो 0.03 प्रतिशत बढ़कर 1.1634 डॉलर पर, पाउंड 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 1.346 पर और जापानी येन 0.02 प्रतिशत गिरकर 159.66 प्रति डॉलर पर रहा।
सोमवार का कैसा रहा हाल
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 508 अंक यानी 0.68 प्रतिशत टूटकर 74,267 पर और निफ्टी 50, 165 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,382 पर बंद हुआ। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर बने अनिश्चितता भरे माहौल ने बाजार पर दबाव बनाए रखा।
इनपुट्स: एजेंसी




साइन इन