larry ellison becomes world s third richest person big shake up in the bloomberg billionaires list यह शख्स बना दुनिया का तीसरा सबसे अमीर, अरबपतियों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल, Business Hindi News - Hindustan
More

यह शख्स बना दुनिया का तीसरा सबसे अमीर, अरबपतियों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल

एलन मस्क की दौलत में 14.3 अरब डॉलर की सेंध लगी है। जबकि, मार्क जुकरबर्ग को 11 अरब डॉलर और जेफ बेजोस को 8.14 अरब डॉलर का बड़ा झटका लगा है। वहीं, इटली के एक अरबपति पर एक ही दिन में 45.9 अरब डॉलर बरसे।

Tue, 2 June 2026 06:39 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
यह शख्स बना दुनिया का तीसरा सबसे अमीर, अरबपतियों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल

दुनिया के अमीरों लिस्ट में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। सर्गी ब्रिन अब दुनिया के तीसरे सबसे रईस नहीं रहे। लैरी एलिसन ने एक ही दिन में 21.4 अरब डॉलर पीट डाले। इससे ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में ऊंची छलांग के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए। सर्गी ब्रिन चौथे स्थान पर आ गए। दूसरी ओर जेफ बेजोस और मार्क जुकरबर्ग का रुतबा घटा है। एलन मस्क की दौलत में 14.3 अरब डॉलर की सेंध लगी है। जबकि, मार्क जुकरबर्ग को 11 अरब डॉलर और जेफ बेजोस को 8.14 अरब डॉलर का बड़ा झटका लगा है।

इटली के इस अरबपति पर एक ही दिन में 45.9 अरब डॉलर बरसे

हालांकि, सोमवार के टॉप गेनर रहे इटली के जियानकार्लो डेवासिनी, जिनकी संपत्ति में एक ही दिन में 45.9 अरब डॉलर की उछाल दर्ज की गई। जियानकार्लो डेवासिनी Tether Holdings के चेयरमैन और सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं। यह एक क्रिप्टोकरेंसी जारी करने वाली कंपनी है, जिसके $185 बिलियन से ज्यादा मूल्य के टोकन चलन में हैं। देवासिनी Bitfinex क्रिप्टो एक्सचेंज में भी शेयरहोल्डर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी की 'छुपी' हुई कंपनी कैसे बनी इंफ्रा की बड़ी खिलाड़ी, खुद नहीं कराती काम

किसकी बढ़ी दौलत और किसकी घटी

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एलन मस्क पहले नंबर पर काबिज हैं। उनकी दौलत में 14.3 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। अब मस्क का नेटवर्थ 721 अरब डॉलर रह गया है। दूसरे नंबर पर काबिज लैरी पेज को 2.92 अरब डॉलर का झटका लगा। अब इनके पास 319 अरब डॉलर का नेटवर्थ है।

लैरी एलिसन की 300 अरब डॉलर क्लब में एंट्री

तीसरे स्थान पर पहुंचे लैरी एलिसन का नेटवर्थ 302 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। सर्गी ब्रिन 300 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं। इनका नेटवर्थ 2.71 अरब डॉलर घटकर 296 अरब डॉलर पर आ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AI की दुनिया में बड़ा धमाका! Anthropic ने शुरू की IPO की तैयारी

चौथे नंबर से खिसकर जेफ बेजोस 5वें पर आ गए हैं। अब इनका नेटवर्थ 281 अरब डॉलर रह गया है। छठे स्थान पर माइकल डेल हैं। इन्हें सोमवार को 15.1 अरब डॉलर का फायदा हुआ और इन्होंने जुकरबर्ग को पछाड़ कर छठा स्थान हासिल किया। इनका नेटवर्थ अब 244 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

जुकरबर्ग की दौलत और रुतबा दोनों घटा

मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग की दौलत में 11 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई। अब जुकरबर्ग के पास कुल 214 अरब डॉलर की संपत्ति है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 7वें स्थान पर आ गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर की बुकिंग और सप्लाई पर सरकार का बड़ा अपडेट, चेक करें आज के रेट

8वें स्थान पर अब जेनसेंग हुआंग हैं। इनकी दौलत 10.6 अरब डॉलर उछलकर 186 अरब डॉलर पर पहुंच गई। 9वें पर स्टीव बाल्मर हैं। इनकी दौलत 3.31 अरब डॉलर बढ़कर 183 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। बर्नार्ड अर्नाल्ट अब 10वें स्थान पर है। इनकी दौलत 161 अरब डॉलर रह गई है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,