gold silver price today jumped chech latest rates here Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में उछाल, आज बढ़ गया दाम, चेक करें लेटेस्ट प्राइस, Business Hindi News - Hindustan
More

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में उछाल, आज बढ़ गया दाम, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: आज मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। इससे पहले सोमवार गोल्ड और सिल्वर का रेट बढ़ गया था। 

Tue, 2 June 2026 12:59 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में उछाल, आज बढ़ गया दाम, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन आज फिर यानी मंगलवार को गोल्ड और सिल्वर का रेट बढ़ गया है। कल यानी सोमवार शाम की तुलना में सोने का रेट 760 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा है। कल की तुलना में चांदी का रेट भी बढ़ गया है।

क्या है 24 कैरेट गोल्ड का रेट? (Gold Price Today)

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज मंगलवार को 156296 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। इससे पहले 1 जुलाई 2026 की शाम को बुलियंस मार्केट में सोने का भाव 155536 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:19% उछला इस कम चर्चित कंपनी का स्टॉक, क्या है इस तेजी की वजह?

23 कैरेट से 14 कैरेट गोल्ड का क्या है रेट? (Gold Rates Today)

सर्राफा बाजार में 23 कैरेट गोल्ड का रेट 155670 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 143167 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 11722 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 91433 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमतों में कितनी तेजी? (Silver Price Today)

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 1 किलोग्राम चांदी का रेट आज 266200 रुपये प्रति किलो ग्राम है। इससे पहले कल यानी सोमवार की शाम को चांदी का रेट 263250 रुपये प्रति किलो ग्राम था। यानी सोमवार की तुलना में चांदी का रेट आज 2950 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वेदांता के दिल्ली और मुंबई ऑफिस में सर्च ऑपरेशन, FEMA के तहत जांच : रिपोर्ट

सोने और चांदी की कीमतों में उतार और चढ़ाव जारी

गोल्ड और सिल्वर का रेट लगातार ऊपर और नीचे आ हा है। इसके पीछे की वजह वैश्विक स्तर मचा घमासान है। जिसकी वजह से बुलियंस मार्केट में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। बढ़ती महंगाई ने सोने की कीमतों को प्रभावित किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SBI सहित कई बैंकों ने शुरू की स्पेशल FD स्कीम, 7.10% तक ब्याज

पीएम ने सोना ना खरीदने की है अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अगले एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील की है। पीएम ने वैश्विक तनाव को देखते हुए यह आग्रह किया है। इसके तुरंत बाद केंद्र सरकार ने गोल्ड और सिल्वर के इंपोर्ट ड्यूटी में इजाफा कर दिया था। केंद्र सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है।

डॉलर के मुकाबले कमजोर होता रुपया और वैश्विक हालात को देखते हुए अपने फॉरेक्स रिजर्व को सुरक्षित करने के लिए सरकार ने यह फैसला किया है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में जारी तेजी और गिरावट के पीछे कई कारण होते हैं। लाइव हिन्दुस्तान यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर सोने और चांदी में निवेश की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,