Share Market Live Updates 20 Feb nse bse sensex nifty top gainers losers Share Market Updates 20 Feb.: शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स में 316 अंक की तेजी, निफ्टी 25500 के पार, Business Hindi News - Hindustan
More

Share Market Updates 20 Feb.: शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स में 316 अंक की तेजी, निफ्टी 25500 के पार

Share Market Updates 20 Feb.: बीएसई सेंसेक्स 316.57 अंक या फिर 0.38 प्रतिशत या फिर 82,814.71 अंक पर और निफ्टी 116.90 अंक या फिर 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,571.25 अंक पर बंद हुआ है।

Fri, 20 Feb 2026 03:48 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Share Market Updates 20 Feb.: शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स में 316 अंक की तेजी, निफ्टी 25500 के पार

Stock Market Closing Today: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी उछाल के साथ बंद हुए हैं। बीएसई सेंसेक्स 316.57 अंक या फिर 0.38 प्रतिशत या फिर 82,814.71 अंक पर और निफ्टी 116.90 अंक या फिर 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,571.25 अंक पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स की 30 में 22 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, 8 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। टेक महिंद्रा के शेयर 1.75 प्रतिशत, इंफोसिस के शेयर 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। बता दें, एनटीपीसी, एलटी के शेयर 2-2 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए हैं।

12:00 PM Share Market Live Updates 20 Feb.: शेयर मार्केट में रौनक बढ़ रही है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब 430 अंक ऊपर 82928 के लेवल पर पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 149 अंकों की तेजी के साथ 25603 के लेवल पर है।

10:40 AM Share Market Live Updates 20 Feb.: कमजोर शुरुआत के बाद शेयर मार्केट अब तेजी की पटरी पर अपनी स्पीड बढ़ा दिया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब 392 अंक ऊपर 82890 के लेवल पर पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 141 अंकों की तेजी के साथ 25576 के लेवल पर है। सेंसेक्स में बीईएल टॉप गेनर है। वहीं, निफ्टी मेटल, ऑटो, बैंक निफ्टी, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस में जहां तेजी है, वहीं, आईटी और रियल्टी इंडेक्स लाल हैं।

9:55 AM Share Market Live Updates 20 Feb.: शेयर मार्केट कमजोर शुरुआत के बाद अब तेजी की पटरी पर लौट आया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब 142 अंक ऊपर 82640 के लेवल पर पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 65 अंकों की तेजीके साथ 25520 के लेवल पर है। सेंसेक्स में बीईएल, एनटीपीसी, एलएंडटी, टाइटन, एक्सिस बैंक टॉप गेनर हैं। जबकि, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, ईटरनल, एयरटेल, एचसीएल टेक टॉप लूजर।

9:15 AM Share Market Live Updates 20 Feb.: शेयर मार्केट की शुरुआत आज भी गिरावट के साथ हुई। गुरुवार की भारी गिरावट के बाद आज शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब 225 अंक नीचे 82272 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 47 अंकों की गिरावट के साथ 25406 के लेवल पर खुला।

7:55 AM Share Market Live Updates 20 Feb.: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी-50 के शुक्रवार को गिरावट के साथ खुलने के आसार हैं, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष की बढ़ती आशंकाओं ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार नीचे बंद हुआ, सभी तीन प्रमुख वॉल स्ट्रीट इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यू लेबर कोड का मुनाफे पर प्रभाव: निफ्टी की कंपनियों में पहली बार गिरावट

इससे पहले गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भूचाल देखा गया। सेंसेक्स 1,236 अंक या 1.48 प्रतिशत क्रैश होकर 82,498 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 365 अंक या 1.41 प्रतिशत का गोता लगाकर 25,454 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं आज के संकेत

एशियन मार्केट

7:50 AM Share Market Live Updates 20 Feb.: वॉल स्ट्रीट में रातोंरात गिरावट और ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बाद एशियाई बाजारों में शुक्रवार को मिला-जुला कारोबार हुआ। जापान का निक्केई 225 1.04 प्रतिशत गिर गया, जबकि टॉपिक्स 1.12 प्रतिशत गिर गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.66 प्रतिशत बढ़ा, लेकिन कोस्डैक 0.19 प्रतिशत गिर गया। चीन और हांगकांग के बाजार चंद्र नव वर्ष की छुट्टी के लिए बंद हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 रेलवे स्टॉक्स समेत आज इन 7 शेयरों पर रखें नजर, बड़ी हलचल की उम्मीद
ये भी पढ़ें:क्या आपके बॉस का नया नाम होगा चीफ एआई ऑफिसर?
ये भी पढ़ें:क्या अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में निवेश करना सही है?

गिफ्ट निफ्टी टुडे

7:45 AM Share Market Live Updates 20 Feb.: गिफ्ट निफ्टी 25,418 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 28 अंकों की छूट है। यह भारतीय शेयर बाजार के सूचकांकों के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट

7:40 AM Share Market Live Updates 20 Feb.: अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के के साथ बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.54 प्रतिशत से 49,395.16 तक गिर गया, जबकि एसएंडपी 500 ने सत्र को 6,861.89 पर समाप्त करने के लिए 0.28 प्रतिशत टूटा। नैस्डैक 0.31 प्रतिशत गिरकर 22,682.73 पर बंद हुआ।

अमेरिका-ईरान टेंशन: ट्रंप की चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि उसे अपने परमाणु कार्यक्रम पर समझौता करना चाहिए अन्यथा 'वास्तव में बुरी चीजें' होंगी और तेहरान ने धमकी दी है कि अगर हमला किया गया तो वह क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों का जवाब देगा।

अमेरिकी व्यापार घाटा

वस्तुओं में अमेरिकी व्यापार घाटा 2025 में एक नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया। अमेरिकी माल घाटा पिछले साल के लिए $ 1.24 ट्रिलियन था, जो 2024 के स्तर से थोड़ा बढ़ गया था। दिसंबर के महीने में, कुल घाटा 32.6 प्रतिशत से बढ़कर $70.3 बिलियन हो गया, क्योंकि निर्यात गिर गया और आयात बढ़ गया।

डॉलर

अक्टूबर के बाद से अपने सबसे मजबूत साप्ताहिक प्रदर्शन को कैप करने के लिए तैयार था। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स एक महीने के शिखर के करीब मंडरा रहा और 97.89 पर था। स्टर्लिंग $ 1.3457 पर एक महीने के निचले स्तर के करीब था और लगभग 1.5 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट की ओर बढ़ रहा था। यूरो 0.02 प्रतिशत गिरकर $1.1768 पर आ गया और सप्ताह के लिए 0.8 प्रतिशत की गिरावट के लिए तैयार था। जापानी येन 0.05 प्रतिशत गिरकर 155.08 प्रति डॉलर पर आ गया।

सोने की कीमतें

मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों के बीच सोने की कीमतें दो दिनों की तेजी के बाद 5,000 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गईं। स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.1 प्रतिशत गिरकर 4,990,09 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि चांदी की कीमत 0.7 प्रतिशत गिरकर 77.99 डॉलर हो गई।

कच्चे तेल की कीमतें

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष की बढ़ती आशंकाओं के कारण कच्चे तेल की कीमतें छह महीने के हाई लेवल के करीब पहुंच गई हैं। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 0.17 प्रतिशत बढ़कर 71.78 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड फ्यूचर्स 0.11 प्रतिशत बढ़कर 66.50 डॉलर हो गया।

(रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,