2 रेलवे स्टॉक्स समेत आज इन 7 शेयरों पर रखें नजर, बड़ी हलचल की उम्मीद
Stock Watch: अमेरिका-ईरान टेंशन का असर आज भी घरेलू शेयर मार्केट पर देखने को मिल सकता है। आज भी निवेशकों की नजर बाजार में उथल-पुथल तो रहेगी ही, कुछ ऐसे शेयर हैं जो विभिन्न अपडेट की वजह से फोकस में रहेंगे।

Stock Watch: अमेरिका-ईरान टेंशन का असर आज भी घरेलू शेयर मार्केट पर देखने को मिल सकता है। गुरुवार को सेंसेक्स में 1236 अंक की भारी गिरावट हुई। इससे निवेशकों के करीब ₹8 लाख करोड़ की संपत्ति साफ हो गई। बाजार की यह गिरावट सिर्फ बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रही। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी आधे प्रतिशत से ज्यादा गिर गए। आज भी निवेशकों की नजर बाजार में उथल-पुथल तो रहेगी ही, कुछ ऐसे शेयर हैं जो विभिन्न अपडेट की वजह से फोकस में रहेंगे।
वारी एनर्जीज का बड़ा निवेश प्लान
वारी एनर्जीज आंध्र प्रदेश सरकार और अन्य राज्यों के साथ चर्चा कर रही है। कंपनी वहां एक नया बैटरी निर्माण संयंत्र स्थापित करना चाहती है। इस ग्रीनफील्ड परियोजना में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होने की उम्मीद है।
एबीबी इंडिया के नतीजे: आय बढ़ी, मुनाफा घटा
दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही में एबीबी इंडिया की आय में सालाना आधार पर 5.7% की बढ़ोतरी हुई और यह 3,557 करोड़ रुपये हो गई। यह आंकड़ा सीएनबीसी-टीवी18 के 3,436.2 करोड़ रुपये के अनुमान से अधिक है। हालांकि, कंपनी का शुद्ध लाभ 18% गिरकर 433 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 528 करोड़ रुपये था। यह 442.6 करोड़ रुपये के अनुमान से भी कम है।
करूर वैश्य बैंक ने की MCLR में कटौती
करूर वैश्य बैंक ने अपनी एक साल की सीमांत लागत निधि-आधारित उधार दर (MCLR) घटा दी है। यह दर अब 9.20% से घटकर 9.10% हो गई है। इससे बैंक से जुड़े ग्राहकों को सस्ता कर्ज मिल सकेगा।
फेडरल बैंक को मिला 686 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड
फेडरल बैंक को आयकर विभाग से 686 करोड़ रुपये का रिफंड मिला है। यह राशि वर्ष 2011-12 से 2013-14 के कर निर्धारण वर्षों से संबंधित है और इसमें ब्याज भी शामिल है। बैंक के लिए यह एक बड़ी राहत है।
रेलटेल को मिला रेलवे सिग्नलिंग प्रोजेक्ट का ऑर्डर
सरकारी कंपनी रेलटेल कॉर्पोरेशन को रेलवे सिग्नलिंग से जुड़ा एक महत्वपूर्ण ऑर्डर मिला है। डिप्टी चीफ सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर से स्वीकृति पत्र (लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस) मिलने के बाद कंपनी को लगभग 35.6 करोड़ रुपये का यह ठेका मिला है।
टेक्समैको रेल और RVNL के बीच साझेदारी
रेल सॉल्यूशन देने वाली कंपनी टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड और रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने एक ज्वाइंट वेंचर समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत की रेल निर्माण क्षमताओं को मजबूत करना और वैश्विक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में अपनी उपस्थिति बढ़ाना है।




साइन इन