sellers of gold jewelry with fake hallmarks are in for trouble modi government is introducing even stricter regulations सोने के हर गहने को अब मिलेगी अलग पहचान संख्या, हॉलमार्किंग को और सख्त करने जा रही सरकार, Business Hindi News - Hindustan
More

सोने के हर गहने को अब मिलेगी अलग पहचान संख्या, हॉलमार्किंग को और सख्त करने जा रही सरकार

How to Check Purity of Gold: सोने की शुद्धता में गड़बड़ी और हॉलमार्क के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए सरकार हॉलमार्किंग व्यवस्था को और सख्त करने की तैयारी कर रही है। नए प्रस्तावित नियमों के तहत अब हर सोने के गहने को एक अलग पहचान संख्या दी जाएगी। पेश है हिन्दुस्तान की विशेष रिपोर्ट…

Mon, 6 April 2026 10:14 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
सोने के हर गहने को अब मिलेगी अलग पहचान संख्या, हॉलमार्किंग को और सख्त करने जा रही सरकार

How to Check Purity of Gold: सोने की शुद्धता में गड़बड़ी और हॉलमार्क के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए सरकार हॉलमार्किंग व्यवस्था को और सख्त करने की तैयारी कर रही है। नए प्रस्तावित नियमों के तहत अब हर सोने के गहने को एक अलग पहचान संख्या दी जाएगी, जो केवल उसी गहने के लिए होगी और दोबारा किसी दूसरे गहने पर इस्तेमाल नहीं की जा सकेगी। इससे ग्राहकों को असली और सही शुद्धता वाला सोना मिलने में मदद मिलेगी। पेश है हिन्दुस्तान की विशेष रिपोर्ट…

फिलहाल देश के 400 जिलों में हॉलमार्क यूनिक आईडी (HUID) सिस्टम लागू है, जिसमें हर गहने को एक विशेष नंबर दिया जाता है। लेकिन सरकार को शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ मामलों में एक ही नंबर कई गहनों पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे ग्राहक को जिस शुद्धता का सोना बताया जाता है, जांच में कई बार उतना शुद्ध नहीं पाया गया। इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। यह ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी मानी जाती है। इसी समस्या को रोकने के लिए सरकार अब नई और सख्त व्यवस्था लागू करने जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹1,400 और सस्ता हो गया सोना, चांदी के भाव ₹2,800 से अधिक टूटे

25 जिलों में सफल परीक्षण: सरकार ने इस नई व्यवस्था का परीक्षण पहले 25 जिलों में किया था। इस दौरान हॉलमार्क वाले हर गहने की फोटो, वजन और अन्य जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज की गई थी।

घर बैठे ऐसे चेक करें सोना असली है नकली

हॉलमार्क जरूर देखें: सोना खरीदते समय हमेशा भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का हॉलमार्क चेक करें। असली हॉलमार्क पर BIS का तिकोना निशान, शुद्धता (जैसे 22K/916) और हॉलमार्किंग सेंटर का कोड साफ लिखा होता है। बिना हॉलमार्क वाला सोना खरीदने से बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हो चुका है ₹33178 सस्ता, चांदी का रेट ₹62035 नीचे, आज फिर कीमतों में गिरावट

एसिड टेस्ट: सोने की सतह पर हल्का सा खरोंच लगाकर उस पर नाइट्रिक एसिड की एक बूंद डालें। अगर रंग हरा हो जाए तो सोना नकली हो सकता है। असली सोने पर कोई असर नहीं पड़ता।

चुंबक टेस्ट: असली सोना चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होता। अगर आपका सोना मैग्नेट से चिपकने लगे, तो उसमें मिलावट होने की संभावना है।

पानी में डालकर जांचें: सोना पानी में डालने पर हमेशा डूब जाता है। अगर वह तैरने लगे या ऊपर रहे, तो समझ लें कि सोना शुद्ध नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलपीजी के क्या हैं ताजा रेट, कहां मिल रहा बिना एड्रेस प्रूफ के ‘छोटू’ सिलेंडर?

कीमत और कैरेट से पहचानें: सोने की कीमत उसके कैरेट पर निर्भर करती है। 24 कैरेट सबसे शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट ज्वैलरी के लिए इस्तेमाल होता है। बहुत सस्ता सोना मिलने पर सावधान रहें। यह नकली या कम शुद्धता वाला हो सकता है।

विश्वसनीय दुकान से ही खरीदें: हमेशा भरोसेमंद ज्वैलर्स से ही सोना खरीदें। अच्छे शोरूम बिल, हॉलमार्क और अन्य जरूरी प्रमाण देते हैं, जिससे भविष्य में बेचते समय नुकसान नहीं होता।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,