LPG Price Today: एलपीजी के क्या हैं ताजा रेट, कहां मिल रहा बिना एड्रेस प्रूफ के ‘छोटू’ सिलेंडर?
LPG Price Today:एलपीजी सिलेंडर की पैनिक बाइंग जारी है। गैस एजेंसियों के बाहर लाइन पहले के मुकाबले अब थोड़ी छोटी दिख रही हैं। आइए देखें कि एलपीजी की सप्लाई पर सरकार ने क्या ताजा उपाय किए हैं? आज सिलेंडर के दाम क्या हैं और इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस पर बुकिंग के लिए क्या-क्या तरीके हैं.

LPG Price Today:एलपीजी सिलेंडर की पैनिक बाइंग जारी है। गैस एजेंसियों के बाहर लाइन पहले के मुकाबले अब थोड़ी छोटी दिख रही हैं। आइए देखें कि आज सिलेंडर के दाम क्या हैं और इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस पर बुकिंग के लिए क्या-क्या तरीके हैं, एलपीजी की सप्लाई पर सरकार ने क्या ताजा उपाय किए हैं?
इंडेन दे रहा बिना एड्रेस प्रूफ के 5 किलो का ‘छोटू’ सिलेंडर
इंडेन ने एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया है कि बिना एड्रेस प्रूफ के भी, छात्रों, कामकाजी युवाओं और प्रवासी कामगारों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प है। हल्का और पोर्टेबल, यह सिलेंडर कम खपत या अस्थायी जरूरतों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।पर्याप्त स्टॉक के साथ, डिलीवरी सेवाएं लगातार सुचारु रूप से जारी हैं। अफवाहों से दूर रहें और बिना चिंता अपनी रसोई को चालू रखें। हम हर दिन आपके घर तक ऊर्जा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बीपीसीएल के क्या हैं नियम
भारत गैस ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है है कि प्रवासी मजदूरों और परिवारों के लिए, खाना पकाने के ईंधन की सुविधा रोजमर्रा की राहत लेकर आती है। भारतगैस मिनी 5 किलोग्राम के सिलेंडर आसानी से उपलब्ध हैं, जो उन लोगों के लिए सुविधाजनक पहुंच सुनिश्चित करते हैं।
ग्राहक आसानी से नजदीकी भारतगैस वितरक के पास जाकर, कोई भी वैध पहचान पत्र ले जाकर, और यह कॉम्पैक्ट 5 किलो का सिलेंडर घर ले जाकर भारतगैस मिनी प्राप्त कर सकते हैं। सिलेंडर को पांच साल के भीतर वापस भी किया जा सकता है, जिसमें 50% की धनवापसी (रिफंड) मिलती है।
बीपीसीएल पर्याप्त सप्लाई बनाए रखे हुए है, जिससे सभी के लिए आसान पहुंच सुनिश्चित होती है। कॉम्पैक्ट और सुविधाजनक, भारतगैस मिनी बिना किसी रुकावट के दैनिक खाना पकाने की जरूरतों को पूरा करता है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है, और ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बिना आधार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
भारत गैस पर कैसे बुक करें सिलेंडर
WhatsApp: 1800 22 4344
मिस्ड कॉल: 7710955555
IVRS: 7715012345
ऐप: Hello BPCL
वेबसाइट: my.ebharatgas.com
इंडेन गैस पर कैसे बुक करें सिलेंडर
WhatsApp: 7588888824
मिस्ड कॉल: 8454955555
IVRS: 7718955555
ऐप: Indian Oil One
वेबसाइट: cx.indianoil.in
HP Gas पर कैसे बुक करें सिलेंडर
WhatsApp: 9222201122
मिस्ड कॉल: 9493602222
IVRS: 8888823456
ऐप: HP Pay
वेबसाइट: myhpgas.in
बड़े शहरों में एलपीजी सिलेंडर के आज के क्या हैं रेट...
लखनऊ एलपीजी प्राइस टूडे: घरेलू ₹950.50 और कमर्शियल ₹2201
नई दिल्ली एलपीजी प्राइस टूडे: घरेलू ₹913 और कमर्शियल ₹2078.50
जयपुर में एलपीजी सिलेंडर के दाम: घरेलू ₹916.5 और कमर्शियल ₹2031
मुंबई एलपीजी प्राइस टूडे: घरेलू ₹912.50 और कमर्शियल ₹1,836
कोलकाता एलपीजी सिलेंडर प्राइस आज: घरेलू ₹939 और कमर्शियल ₹2208
चेन्नई में एलपीजी का आज का भाव: घरेलू ₹928.50 और कमर्शियल ₹2,043.50
हैदराबाद में आज सिलेंडर का भाव: घरेलू ₹965 और कमर्शियल ₹2321
डिब्रूगढ़ में आज सिलेंडर का भाव: घरेलू ₹912 और कमर्शियल ₹2148
बेंगलुरु एलपीजी रेट आज: घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹2161
पटना में आज सिलेंडर का भाव: घरेलू ₹1011 और कमर्शियल ₹2365




साइन इन