gold price today fell by rs 1400 silver price tumble by over rs 2800 Gold Price Today: ₹1,400 और सस्ता हो गया सोना, चांदी के भाव ₹2,800 से अधिक टूटे, Business Hindi News - Hindustan
More

Gold Price Today: ₹1,400 और सस्ता हो गया सोना, चांदी के भाव ₹2,800 से अधिक टूटे

Gold Price Today: आज शुरुआती कारोबार में MCX पर गोल्ड का भाव ₹1,400 या लगभग 1% गिरकर ₹1,48,298 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि MCX सिल्वर ₹2,800 से अधिक गिरकर ₹2,29,651 प्रति किलोग्राम पर आ गया।

Mon, 6 April 2026 09:31 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Gold Price Today: ₹1,400 और सस्ता हो गया सोना, चांदी के भाव ₹2,800 से अधिक टूटे

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव, महंगाई के जोखिम और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों ने गोल्ड पर दबाव बढ़ा दिया है। निवेशकों का रुझान अब सुरक्षित निवेश से हटकर अन्य एसेट्स की ओर जाता दिख रहा है। आज शुरुआती कारोबार में MCX पर गोल्ड का भाव ₹1,400 या लगभग 1% गिरकर ₹1,48,298 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि MCX सिल्वर ₹2,800 से अधिक गिरकर ₹2,29,651 प्रति किलोग्राम पर आ गया।

इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो सिंगापुर के समय के अनुसार सुबह 9:56 बजे स्पॉट गोल्ड 1.1% गिरकर 4,623.32 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी 1.6% गिरकर 71.88 डॉलर पर रही।

सोने-चांदी में गिराव के प्रमुख कारण

युद्ध और ऊर्जा संकट का असर: मध्य पूर्व में जारी संघर्ष ने ग्लोबल एनर्जी सप्लाई को प्रभावित किया है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण तेल की कीमतें बढ़ी हैं, जिससे महंगाई का खतरा और गहरा गया है। इसका सीधा असर सोने की मांग पर पड़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलपीजी के क्या हैं ताजा रेट, कहां मिल रहा बिना एड्रेस प्रूफ के ‘छोटू’ सिलेंडर?

ट्रंप का अल्टीमेटम और बढ़ता तनाव: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए कड़ी चेतावनी दी है। ईरान ने इसे खारिज करते हुए एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले तेज कर दिए हैं। इससे बाजार में अनिश्चितता और बढ़ गई है।

अमेरिकी रोजगार डेटा ने बढ़ाया दबाव: अमेरिका में बेरोजगारी दावों में गिरावट और रोजगार में मजबूत बढ़ोतरी से यह संकेत मिला है कि अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। इससे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हो गई हैं, जो सोने के लिए नकारात्मक संकेत है।

महंगाई के आंकड़ों पर बाजार की नजर: मार्च के लिए अमेरिकी महंगाई दर में तेज बढ़ोतरी का अनुमान है। तेल की कीमतों में उछाल के चलते उपभोक्ता कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है। अगर महंगाई बढ़ती है, तो ब्याज दरें ऊंची बनी रह सकती हैं, जिससे सोने की चमक फीकी पड़ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर मार्केट की बिगड़ी चाल, ग्रीन आपेनिंग के बाद सेंसेक्स-निफ्टी हुए लाल

फरवरी से अब तक 12% से ज्यादा गिरा सोना: फरवरी के अंत से अब तक सोने की कीमतों में 12% से अधिक गिरावट आ चुकी है। निवेशक अब अपने नुकसान को कवर करने के लिए गोल्ड से पैसे निकालकर अन्य जगह निवेश कर रहे हैं।

विशेषज्ञों की क्या है राय

जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी के पूर्व एक्सपर्ट रॉबर्ट गोटलिब ने कहा, " निवेशक फिलहाल सुरक्षित निवेश से दूरी बना रहे हैं। जब तक भू-राजनीतिक स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक सोने में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।" उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के विरोधाभासी बयान कभी हमले की चेतावनी और कभी शांति के संकेत ने बाजार को और अस्थिर बना दिया है। इसी वजह से सोने की कीमतें सुर्खियों के आधार पर तेजी से बदल रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹10 से कम के इस शेयर पर आज होगी बाजार की नजर, आखिर ऐसा हुआ क्या है?
ये भी पढ़ें:क्या भारत में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, पूरी दुनिया में लगी कीमतों में आग

अभी सोने में जोखिम ज्यादा: तेल की कीमतों में उछाल, महंगाई का डर और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता, ये तीनों फैक्टर फिलहाल सोने पर दबाव बनाए हुए हैं। ऐसे में निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। कमोडिटी मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,