SBI कर्मचारियों ने हड़ताल को वापस लिया, बैंक ने कहा सामान्य दिनों की तरह होंगे काम
SBI Strike News: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी संगठनों की तरफ से बुलाई गई हड़ताल को वापस ले लिया है। 25 और 26 को यह हड़ताल प्रस्तावित थी।

SBI Strike News: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों की 25 और 26 मई को होने वाली हड़ताल को वापस ले लिया गया है। बैंक मैनेजमेंट और कर्मचारी संगठनों के बीच हुई बातचीत के बाद यह फैसला किया गया है। बैंक ने दी जानकारी में बताया है कि हड़ताल टलने की वजह से अब आज सोमवार को सभी शाखाएं समय से खुलेंगी। काम-काज सामान्य रूप से चलेगा। इससे बैंक की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई थी। हड़ताल के ऐलान के बाद बैंक ने अपने ग्राहकों से ऑनलाइन सर्विसेज का ज्यादा उपयोग करने के लिए कहा था।
क्या है खुले हैं SBI के ब्रांच
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से एडवाइजरी जारी करके कहा गया है कि सभी ब्रांच आज सामान्य तौर पर काम करेंगे। वहीं, सभी बैंकिंग सर्विसेज सामान्य तौर पर ग्राहकों के बैंक के ब्रांच में मिलेंगी।
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में SBI ने कहा, “आल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन की तरफ से 25 और 26 मई को बुलाई गई हड़ताल को टाल दिया गया है। सभी हमारे ब्रांच आज सामान्य दिनों की तरह काम करेंगे।”
क्यों होने वाली थी यह हड़ताल?
एसबीआई कर्मचारियों की तरफ से इस प्रस्तावित हड़ताल के पीछे कई प्रमुख कारण थे। पहला कारण सुरक्षा को लेकर था। एसबीआई की शाखाओं में सुरक्षाकर्मियों का अभाव है। फेडरेशन के अनुसार रिटायरमेंट और प्रमोशंस की वजह से सुरक्षाकर्मियों की संख्या में गिरावट आई है। जिससे कर्मचारियों, ग्राहकों और बैंक की संपत्तियों को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल पा रही है।
दूसरी वजह आउटसोर्सिंग है। फेडरेशन का कहना है कि आउटसोर्सिंग की वजह से बैंक में परमानेंट कर्मचारियों की नियुक्ती कम हो रही है। इससे ग्रामीण, एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के छात्रों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
तीसरा कारण एनपीएस है। फेडरेशन के अनुसार जब सरकार ने एनपीएस फंड मैनेजर बदलने की अनुमति दे दी है। तब बैंक अपने कर्मचारियों को यह सुविधा क्यों नहीं दे रहा है। इसकी वजह से कर्मचारियों को अन्य बैंक के कर्मचारियों की तुलना में नुकसान उठाना पड़ रहा है।




साइन इन