LIC make more profits in march quarter SBI HDFC far away check details here LIC के नाम रहा मार्च तिमाही, नेट प्रॉफिट के मामले में SBI, HDFC जैसे दिग्गजों को पछाड़ा, Business Hindi News - Hindustan
More

LIC के नाम रहा मार्च तिमाही, नेट प्रॉफिट के मामले में SBI, HDFC जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

मार्च तिमाही एलआईसी के नाम रहा है। कंपनी को 23420 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था। जोकि फाइनेंशियल सेक्टर में सबसे अधिक है। LIC ने इस तिमाही में बैंकों को भी पीछे छोड़ दिया 

Sun, 24 May 2026 04:09 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
LIC के नाम रहा मार्च तिमाही, नेट प्रॉफिट के मामले में SBI, HDFC जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

LIC Share price: पब्लिक सेक्टर की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) मार्च तिमाही में वित्तीय क्षेत्र की सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनकर उभरी है। तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 23,420 करोड़ रुपये से अधिक रहा है। सीपीएसई में भी वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एलआईसी ने लाभ के मामले में पहला स्थान बरकरार रखा।

एलआईसी का मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही में नेट प्रॉफिट 23 प्रतिशत बढ़कर 23,420 करोड़ रुपये रहा है, जो एक साल पहले की समान अवधि में 19,013 करोड़ रुपये था। कंपनी ने पिछले सप्ताह अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस पेनी स्टॉक ने 1 महीने में किया पैसा दोगुना, कीमत 2 रुपये से भी कम

एलआईसी के शेयरों में दिखी तेजी

एलआईसी के शानदार नतीजों के एक दिन बाद 23 मई को बीएसई में उसका शेयर शुरुआती कारोबार में लगभग पांच प्रतिशत चढ़कर 839 रुपये पर पहुंच गया।

एलआईसी के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) 31 मार्च, 2026 तक बढ़कर 57,29,396 करोड़ रुपये हो गईं, जो एक साल पहले 54,52,297 करोड़ रुपये थीं। यह सालाना आधार पर पांच प्रतिशत की वृद्धि है।

वर्ष के दौरान कंपनी की कुल प्रीमियम आय में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, समायोजित नेटवर्थ बढ़कर 1,69,605 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 1,20,258 करोड़ रुपये थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनिल अंबानी की इस कंपनी के नेट प्रॉफिट में भारी गिरावट, खर्च बढ़ा; शेयरों पर रखे

बैंकों का लाभ भी LIC से कम

शेयर बाजारों के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, चौथी तिमाही में देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का लाभ 19,684 करोड़ रुपये और प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक का लाभ 19,221 करोड़ रुपये रहा।

पूरे वित्त वर्ष में के आंकड़ों में SBI ने मारी बाजी

हालांकि, पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान वार्षिक लाभ के मामले में एसबीआई ने एलआईसी को पीछे छोड़ दिया। एसबीआई का सालाना शुद्ध लाभ 80,032 करोड़ रुपये रहा, जबकि एलआईसी का लाभ 57,419 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इसी तरह, एचडीएफसी बैंक का वार्षिक लाभ 74,670 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का लाभ 50,147 करोड़ रुपये रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा ग्रुप की 2 कंपनियां सोमवार को ट्रेड करेंगी एक्स-डिविडेंड

अन्य सरकारी कंपनियों का क्या रहा हाल?

अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने चौथी तिमाही में 11,378 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। इसके बाद कोल इंडिया का लाभ 10,839 करोड़ रुपये रहा। वहीं, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) ने 8,598 करोड़ रुपये और एनटीपीसी ने 8,747 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का लाभ 4,546 करोड़ रुपये, आरईसी लिमिटेड का 3,375 करोड़ रुपये और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का लाभ 1,680 करोड़ रुपये रहा।

VI ने भी जमकर कमाया प्रॉफिट

पूरे कॉरपोरेट क्षेत्र की बात करें तो जनवरी-मार्च तिमाही में वोडाफोन आइडिया 51,970 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड लाभ के साथ सबसे अधिक तिमाही मुनाफा कमाने वाली कंपनी रही। करीब छह वर्षों में यह कंपनी का पहला तिमाही लाभ था, जो मुख्य रूप से वैधानिक देनदारियों में राहत मिलने से संभव हुआ।

इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्थान रहा, जिसका शुद्ध लाभ 16,971 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, यह पिछले वर्ष की समान अवधि के 19,407 करोड़ रुपये की तुलना में कम है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,