इस पेनी स्टॉक ने 1 महीने में किया पैसा दोगुना, कीमत 2 रुपये से भी कम
Penny Stocks: पेनी स्टॉक Evexia Lifecare के शेयरों की कीमतों में पिछले एक महीने में 100 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस कंपनी के शेयरों का भाव 2 रुपये से कम का है।

Penny Stocks: पिछले एक महीने में जिस पेनी स्टॉक ने निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है उसमें Evexia Lifecare भी एक है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में इस दौरान 100 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बता दें, कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 2 रुपये से भी कम का है।
1 महीने में 123 प्रतिशत का रिटर्न
शुक्रवार को बीएसई में Evexia Lifecare के शेयर 4.70 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 1.56 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के शेयरों का भाव 1 महीने में 123 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, शुक्रवार को इस कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा था।
लॉन्ग टर्म संघर्ष कर रही है कंपनी
भले ही कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। लेकिन लॉन्ग टर्म यह स्टॉक लगातार संघर्ष कर रहा है। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 4.88 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, 6 महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 9.30 प्रतिशत गिरा है। 1 साल में इस पेनी स्टॉक का दाम 38 प्रतिशत लुढ़क चुका है। इस दौौरान सेंसेक्स इडेक्स में 6.84 प्रतिशत की गिरावट आई है। बता दें, Evexia Lifecare का बीएसई में 52 वीक हाई 2.89 रुपये और 52 वीक लो लेवल 0.47 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 292 करोड़ रुपये का है।
पिछले दो साल में Evexia Lifecare के शेयरों की कीमतों में 36 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 47 प्रतिशत गिरा है। बता दें, 5 साल से शेयरों पर दांव लगाकर निवेशकों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 88 प्रतिशत का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
दो बार शेयरों का हो चुका है बंटवारा
Evexia Lifecare के शेयरों का बंटवारा अबतक दो बार हो चुका है। कंपनी के शेयरों को पहली बार 2021 में बांटा गया था। तब कंपनी के शेयरों का भाव 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गया था। दूसरी बार कंपनी के शेयरों का बंटवारा 2022 में हुआ था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 2 रुपये से प्रति शेयर 1 रुपये हो गई थी।
कंपनी ने 2015 में निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने 3 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर योग्य निवेशकों को दिए थे। बता दें, मार्च तिमाही की शेयरहोल्डिंग्स के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 3.36 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास तब 96.64 प्रतिशत हिस्सा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन