RVNL share jumps after company gets 1000 crore rupee work RVNL के शेयरों में उछाल, कंपनी को मिला है 1000 करोड़ रुपये का काम, Business Hindi News - Hindustan
More

RVNL के शेयरों में उछाल, कंपनी को मिला है 1000 करोड़ रुपये का काम

RVNL Share Price: रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों में आज शुक्रवार को 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी को 1000 करोड़ रुपये का नया काम मिला है। 

Fri, 22 May 2026 03:47 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
RVNL के शेयरों में उछाल, कंपनी को मिला है 1000 करोड़ रुपये का काम

RVNL Share Price: रेलवे सेक्टर की दिग्गज कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेज को दो बड़े प्रोजेक्ट्स मिले हैं। कंपनी को एनएमडीसी लिमिटेड और वेस्ट सेंट्रल रेलवे से 1002 करोड़ रुपये का काम मिला है। यह काम कंपनी को 22 मई को मिला है। आज रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बता दें, शुक्रवार को रेल विकास निगम लिमिटेड का शेयर बीएसई में बढ़त के साथ 271 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 273.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 बार बोनस शेयर, 32वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी महीने

क्या है वर्क ऑर्डर डीटेल्स (RVNL new work order)

कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि एनएमडीसी की तरफ से मिला वर्क ऑर्डर कुल 758.07 करोड़ रुपये का है। कंपनी को पाडेपुर गांव में रेलवे साइडिंग का काम मिला है। इस काम कंपनी को ब्रिज, पीडबल्यूडी रोड डायवर्जन, अन्य सिविल वर्क आदि का करना है। रेल विकास निगम लिमिटेड को यह काम 36 महीने में पूरा करना है।

दूसरा काम कंपनी को वेस्ट सेंट्रल रेलवे में करना है। इस वर्क ऑर्डर के अनुसार कंपनी 244.33 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाले के तौर पर उभरी है। यह काम 18 महीने में रेल विकास निगम लिमिटेड को पूरा करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Tata के इस धाकड़ स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश, खरीदने की सलाह

पिछला एक साल रहा संघर्ष पूर्ण (RVNL Share performance)

रेल विकास निगम लिमिटेड के लिए बीता एक साल काफी संघर्षपूर्ण रहा है। इस साल अबतक RVNL के शेयरों की कीमतों में 24 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 32 प्रतिशत लुढ़क चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 6.84 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, रेल विकास निगम लिमिटेड का 52 वीक हाई 442.75 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 248.25 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 56712 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में उछाल, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट्स

5 साल में 808% का दिया रिटर्न

दो साल में RVNL का शेयर 20 प्रतिशत गिरा है। हालांकि, इसके बाद भी निवेशकों को कंपनी ने तीन साल में 134 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक होल्ड करने पर 808 प्रतिशत का फायदा हुआ है।

कंपनी शेयर बाजार में इस साल फरवरी में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड मिला था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,