2 बार बोनस शेयर, 32वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी महीने
ITC Share price: आईटीसी लिमिटेड ने 32वीं बार निवेशकों को डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि इस महीने है।

ITC Share price: आईटीसी ने एक बार फिर निवेशकों को डिविडेंड देने का फैसला किया है। दिग्गज एफएमसीजी सेक्टर की कंपनी ने 2020 से अबतक एक शेयर पर 90.50 रुपये का डिविडेंड दे चुकी है। इस बार कंपनी हर एक शेयर पर 8 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए आईटीसी ने रिकॉर्ड डेट को भी घोषित कर दिया है।
किस दिन है आईटीसी डिविडेंड रिकॉर्ड डेट (ITC Dividend Record date)
आईटीसी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2026 के लिए एक शेयर पर 8 रुपये का फाइनल डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 27 मई की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उन्हें एक शेयर पर 8 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। बता दें, 6 में पहली बार कंपनी एक शेयर पर इतना अधिक डिविडेंड दे रही है। 2020 में आईटीसी ने एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 10.15 रुपये का डिविडेंड दिया था।
इस साल जनवरी में कंपनी ने एक शेयर पर 6.5 रुपये का डिविडेंड दिया था। इस डिविडेंड और आने नए घोषित डिविडेंड को मिला लें तो एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 14.50 रुपये का फायदा होगा।
32वीं बार डिविडेंड दे रही है कंपनी (ITC Dividend history)
2001 से अबतक इस कंपनी ने 32 बार निवेशकों को डिविडेंड देने का फैसला किया है। आईटीसी का डिविडेंड यील्ड 4.71 प्रतिशत है। बता दें, इस बार कंपनी अपने योग्य निवेशकों को 24 जुलाई से 29 जुलाई के बीच डिविडेंड का भुगतान करेगी।
बोनस शयेर भी दे चुकी है कंपनी
आईटीसी लिमिटेड ने दो बार निवेशकों को बोनस शेयर दिया है। 2016 में कपंनी ने 2 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। वहीं, 2010 में कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर पर बोनस दिया था।
कंपनी ने तिमाही नतीजों का भी कर दिया है ऐलान
जनवरी से मार्त के दौरान आईटीसी का कुल नेट प्रॉफिट 5113 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 5 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4875 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशन्स) से सालाना आधार पर 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 21695 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में आईटीसी का रेवन्यू 18495 करोड़ रुपये रहा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन