सेबी ने स्टील कंपनी को IPO लाने की दी मंजूरी, 2 करोड़ नए शेयर होंगे जारी, डीटेल्स
RK Steel Manufacturing IPO: आरके स्टील मैन्युफैक्चरिंग को सेबी ने आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है। कंपनी आईपीओ के जरिए 2 करोड़ फ्रेश शेयर जारी कर सकती है।

IPO News: युद्ध की वजह से इस समय शेयर बाजार में काफी उथल-पुथल मची हुई है। लेकिन इस बीच आरके स्टील मैन्युफैक्चरिंग को आईपीओ (RK Steel Manufacturing IPO) के लिए मंजूरी मिल गई है। कंपनी आईपीओ के जरिए 2 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में ...
आरके स्टील मैन्युफैक्चरिंग आईपीओ का क्या डीटेल्स?
कंपनी आईपीओ के जरिए 2 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करने जा रही है। अभी कंपनी ने लॉट साइज, प्राइस बैंड आदि का ऐलान नहीं किया है। इस आईपीओ को हैंडल करने की जिम्मेदारी GYR Capital Advisors के पास है। वहीं, MUFG Intime India को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
कंपनी इन पैसों का क्या होगा? (IPO Updates)
DRHP में दी जानकारी के अनुसार स्टील का उत्पादन करने वाली कंपनी 76 लाख रुपये का उपयोग वर्किंग कैपिटल के लिए किया जाएगा। वहीं, 43.23 लाख रुपये का फंड मौजूदा उधारी चुकाने के लिए कंपनी करेगी। बाकि बचे पैसे जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए करेगी।
इस आईपीओ से जुड़े कुछ खतरे
कंपनी का बिजनेस मॉडल को लेकर निवेशकों के मन में सवाल खड़े हो सकते हैं। मौजूदा समय में यह कंपनी दक्षिण भारत पर रेवन्यू के लिहाज से निर्भर है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का 98 प्रतिशत का रेवन्यू इसी क्षेत्र से आया है।
स्टील कंपनी 10 बड़े क्लाइंट्स पर निर्भर करती है। यह भी एक चिंता की बात निवेशक के तौर पर होती है। क्योंकि इसी एक क्लाइंट के इधर-उधर जाने से रेवन्यू पर उसका असर दिखने लगता है। आरके स्टील मैन्युफैक्चरिंग का सिर्फ एक ही सेंटर है। वह भी तमिलनाडु में स्थित है। ऐसे कंपनी किसी भी प्रकार से प्रभावित होती है तो उसकी स्थिति में ऑपरेशंस पर असर पड़ेगा।
2 कंपनियों के आईपीओ हो रहे हैं ओपन
इस हफ्ते दो कंपनियों के आईपीओ ओपन होने जा रहे हैं। दोनों ही कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं। Bagmane Prime Office REIT भी 5 मई यानी मंगलवार से खुल रहा है। बाजार की मौजूदा परिस्थितियों की वजह से किसी बड़ी कंपनियों का आईपीओ पिछले कुछ महीनों में नहीं आया है। अब सबकी निगाह जियो के आईपीओ पर टिकी हुई है। देखना है कि आने वाले दिनों आईपीओ की टाइमलाइन, साइज आदि को लेकर कोई ऐलान होता है या नहीं। इसके अलावा कई कंपनियां आईपीओ लाने की कतार में है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन