राधाकिशन दमानी की कंपनी के नेट प्रॉफिट में 19.70% का इजाफा, कल फोकस में रहेंगे शेयर
D-Mart Q4 results: ऐवन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ने दी जानकारी में बताया है कि मार्च तिमाही में कुल नेट प्रॉफिट 19.70 प्रतिशत बढ़ा है। जनवरी से मार्च के दौरान कंपनी का कुल नेट प्रॉफिट 656 करोड़ रुपये रहा है।

D-Mart Q4 results: राधाकिशन दमानी की मालिकाना हक वाली कंपनी ऐवन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड (Avenue Supermarts Ltd) ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 19.70 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। मार्च तिमाही में इस कंपनी का नेट प्रॉफिट 656.42 करोड रुपये रहा है। एक साल पहले इसी कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 550.79 करोड़ रुपये रहा था।
कितना रहा है रेवन्यू? (Avenue Supermarts Ltd Q4 Results)
डी मार्ट को ऑपरेट करने वाली संस्था ऐवन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का रेवन्यू (ऑपरेशंस) से 17683.86 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 18.90 प्रतिशत की बढ़ा है। इसके पहले के वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 14871.86 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, टैक्स भुगतान के बाद कंपनी का प्रॉफिट मार्च तिमाही में 3.7 प्रतिशत बढ़ा है।
जनवरी से मार्च के दौरान ऐवन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का कुल खर्च 16797.86 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 18.50 प्रतिशत बढ़ चुका है। मार्च क्वार्टर के दौरान कंपनी की कुल इनकम 17702.03 करोड़ रुपये रहा है।
वित्त वर्ष 2026 में क्या रही है स्थिति (Avenue Supermarts Ltd financial condition)
बीते वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का प्रॉफिट 2969.86 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 9.7 प्रतिशत अधिक है। वहीं, इस पूरे वित्त वर्ष में कंपनी ने 68,894.84 करोड़ रुपये की कमाई की है। जोकि 15.80 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी की तरफ से बताया गया है कि मार्च तिमाही में कुल 58 नए स्टोर्स खोले गए हैं। जिसके बाद डी मार्ट के स्टोर्स की संख्या 500 क्रॉस कर गई है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Avenue Supermarts Ltd Share performance)
गुरुवार को बाजार के बंद होने के समय पर 0.06 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4590.70 रुपये के स्तर पर यह स्टॉक था। बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 15.89 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 9.62 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का 52 वीक हाई 4916.30 रुपये और 52 वीक लो लेवल 3528.65 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2.99 लाख करोड़ रुपये का है।
3 साल में ऐवन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 30.69 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 5 साल में इस स्टॉक का भाव 60.60 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।




साइन इन