multibagger penny stock AVI Polymers share jumps more than 100 percent in just 3 months 3 महीने में पैसा डबल, पेनी स्टॉक ने किया निवेशकों को मालामाल, कीमत 20 रुपये से कम, Business Hindi News - Hindustan
More

3 महीने में पैसा डबल, पेनी स्टॉक ने किया निवेशकों को मालामाल, कीमत 20 रुपये से कम

Multibagger Peny Stock: अवि पॉलिमर्स (AVI Polymers) के शेयरों की कीमतों में लगातार 12 कारोबारी दिन से तेजी देखने को मिल रही है। महज 3 महीने में यह स्टॉक निवेशकों को पैसा दोगुना कर दिया है। 

Sun, 3 May 2026 04:46 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
3 महीने में पैसा डबल, पेनी स्टॉक ने किया निवेशकों को मालामाल, कीमत 20 रुपये से कम

Multibagger Peny Stock: पेनी स्टॉक अवि पॉलिमर्स (AVI Polymers) के शेयरों लगातार तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयरों में 12 दिन से अपर सर्किट लग रहा है। इस दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 88 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, गुरुवार को मार्केट के बंद होने के समय पर 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगने के बाद यह स्टॉक बीएसई में 19.97 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। 15 अप्रैल 2026 को कंपनी के शेयर 10.61 रुपये के स्तर पर था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राधाकिशन दमानी की कंपनी के नेट प्रॉफिट में 19.70% का इजाफा, फोकस में रहेंगे शेयर

शेयरों में दिख रही है तेजी? (AVI Polymers in News)

इस पेनी स्टॉक की कीमतों में तेजी के पीछे की वजह प्रमोटर्स से जुड़ी एक खबर है। प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप ने संकेत दिया है कि कंपनी में 5 प्रतिशत हिस्सेदारी बढ़ाई जाएगी। यह खरीदारी कंपनी ओपन मार्केट के जरिए करेगी।

इसके अलावा कंपनी एआई फोकस्ड सब्सिडियरी कंपनियां लॉन्च कर रही है। हाल ही में कंपनी ने KrishiBuddy को लॉन्च किया था। यह एक एग्रीटेक प्लेटफॉर्म वाली कंपनी है। कंपनी आने वाले समय में AVI Health लॉन्च कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादियों के सीजन में सोना 26778 रुपये हुआ सस्ता, चांदी का रेट भी गिरा

इस कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी? (AVI Polymer Results)

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का नेट वर्थ बढ़कर 115.99 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के पास कैस रिजर्व 16.60 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के ऊपर कोई कर्ज नहीं है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 20.32 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 25 गुना बढ़ा है। इससे पहले के वित्त वर्ष में कंपनी का नेट प्रॉफिट 0.81 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी का रेवन्यू 312 करोड़ रुपये पिछले वित्त वर्ष के दौरान रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्पेशल पेट्रोल का रेट 11 रुपये बढ़ा, 160 रुपये पहुंचा भाव

लॉन्ग टर्म में शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (AVI Polymer Share performance)

तीन में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। इस दौरान कंपनी के शेयरों का भाव 177.75 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक की कीमतों में 240 प्रतिशत की तेजी आई है। 1 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 212 प्रतिशत का फायदा हुआ है।

दो साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 278 प्रतिशत और तीन साल में यह स्टॉक 144 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 376 प्रतिशत बढ़ चुका है।

(शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर लाइव हिन्दुस्तान शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,