Reliance Industries Share Price falls 6 percent in 2 days but why check मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2 दिन में 6% तक गिरा, जानें वजह, Business Hindi News - Hindustan
More

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2 दिन में 6% तक गिरा, जानें वजह

Reliance Industries Share Price: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली इस कंपनी के शेयरों का भाव 2 दिन में 6 प्रतिशत लुढ़क गया है। बता दें, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट के उलट स्टॉक मार्केट में आज तेजी दर्ज की गई है।

Mon, 6 April 2026 06:26 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2 दिन में 6% तक गिरा, जानें वजह

Reliance Industries Share Price: देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में आज सोमवार को 4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली इस कंपनी के शेयरों का भाव 2 दिन में 6 प्रतिशत लुढ़क गया है। बता दें, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट के उलट स्टॉक मार्केट में आज तेजी दर्ज की गई है।

निफ्टी50 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का भाव सबसे अधिक नीचे चला गयै। बता दें, मुकेश अंबानी की इस कंपनी का निफ्टी50 में 8.87 प्रतिशत भार है। इससे अधिक सिर्फ एचडीएफसी बैंक का है। जिसका भार 10.94 प्रतिशत के बराबर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 महीने में पैसा डबल, 50 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक में आज लगा अपर सर्किट

रिलायंस के शेयरों में गिरावट की क्या वजह?

कंपनी के शेयरों में गिरावट की वजह ईरान-अमेरिका और इजरायल युद्ध है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता बाधित होने की वजह से कच्चे तेल का रेट 100 डॉलर के पार पहुंच गया है। जिसकी वजह से तेल की कमी से जुड़ी चिंतायें बढ़ गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉली खन्ना से लेकर झुनझुनवाला तक, दिग्गज निवेशकों का पोर्टफोलियो 92% तक लुढ़का

रिलायंस इडंस्ट्रीज के शेयरों में हालिया गिरावट की बड़ी वजह सरकार की तरफ से लिया गया फैसला है। हालिया गिरावट डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल पर लगाई गई एक्सपोर्ट ड्यूटी है। 26 मार्च से लागू इस फैसले के अनुसार सरकार ने प्रति डीजल के एक्सपोर्ट पर 21.50 रुपये की ड्यूटी लगा दी थी। वहीं, एटीएफ के एक्सपोर्ट पर 29.50 रुपये प्रति लीटर की ड्यूटी लगाई गई थी।

सीनियर अधिकारियों के अनुसार सरकार की तरफ से फिर से लगाया गया विंडफाल टैक्स रिलायंस इंडस्ट्रीज SEZ रिफाइनरी पर न्यायिक फैसले की वजह से लागू नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना की कीमतों 33178 रुपये की बड़ी गिरावट, चांदी 62035 रुपये लुढ़का

क्या है एक्सपर्ट की राय?

SMC Global Securities से जुड़े क्षितिज गांधी का कहना है कि इस स्टॉक में 1600 रुपये से गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ था। अब सारी नजर 1290 रुपये 1300 रुपये के जोन पर टिकी हुई है। अगर इस स्तर पर भी गिरावट देखने को मिली तब की स्थिति में स्टॉक 1220 रुपये तक आ सकता है। बता दें, आज मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का भाव 3.41 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1304.75 रुपये के स्तर पर था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,