multibagger Stock Take Solutions Share price jumped 100 percent in 6 months 6 महीने में पैसा डबल, 50 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक में आज लगा अपर सर्किट, इस खबर का असर, Business Hindi News - Hindustan
More

6 महीने में पैसा डबल, 50 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक में आज लगा अपर सर्किट, इस खबर का असर

Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक टेक सॉल्यूशंस (Take Solutions) ने निवेशकों का पैसा 6 महीने में दोगुना कर दिया है। इस कंपनी के शेयरों की कीमतो में इस दौरान 100 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। 

Mon, 6 April 2026 05:17 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
6 महीने में पैसा डबल, 50 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक में आज लगा अपर सर्किट, इस खबर का असर

Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक टेक सॉल्यूशंस (Take Solutions) के शेयरों में आज सोमवार को 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर अपर सर्किट लगने के बाद 42.04 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। कंपनी ने 6 अप्रैल को इनोवेशन फंड का ऐलान किया। जोकि 5 करोड़ रुपये का है। इस फंड को कंपनी AI, डीप टेक्नोलॉजी और हेल्थ एंड वेलनेस सेक्टर के स्टार्टअप में निवेश करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे की क्या है वजह? जानें 4 बड़े कारण, निवेशक गदगद

रिटर्न के मामले में अव्वल है कंपनी

इस स्मॉल कैप स्टॉक की कीमतों में पिछले 1 महीने के दौरान करीब 22 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 6 महीने में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। इस दौरान कंपनी के शेयरों का भाव 217 प्रतिशत बढ़ा है। बीएसई में कंपनी का 52 वीक हाई 49.90 रुपये और 52 वीक लो लेवल 7.26 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 621 करोड़ रुपये का है। बता दें, एक साल में टेक सॉल्यूशंस के शेयरों की कीमतों में 413 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉली खन्ना से लेकर झुनझुनवाला तक, दिग्गज निवेशकों का पोर्टफोलियो 92% तक लुढ़का

दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 75 प्रतिशत और तीन साल में 168 प्रतिशत बढ़ चुका है। इन तीन सालों की तेजी के बाद भी 10 साल से स्टॉक को होल्ड करने वाले निवेशक इस समय नुकसान में हैं। इस दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 69 प्रतिशत की गिरावट आई है।

2019 में कंपनी ने दिया था आखिरी बार डिविडेंड

इस कंपनी को डिविडेंड दिए 7 साल हो गए हैं। कंपनी ने आखिरी बार 2019 में निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.40 प्रतिशत का डिविडेंड बांटा था। 2029 में कंपनी ने दो बार डिविडेंड दिया था। पहली बार एक शेयर पर 0.30 रुपये का डिविडेंड निवेशकों को मिला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने और चांदी की कीमतों में उछाल, गोल्ड 2384 रुपये और सिल्वर ₹6368 हुआ महंगा

दिसंबर तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में पब्लिक की हिस्सेदारी 100 प्रतिशत है। वहीं, प्रमोटर्स के पास कोई भी हिस्सा नहीं है। इससे पहले जून तिमाही में कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 53.34 प्रतिशत थी। तब पब्लिक के पास 46.66 प्रतिशत हिस्सा था। जोकि सितंबर तिमाही में घटकर 5.19 प्रतिशत पर प्रमोटर्स की हिस्सेदारी हो गई थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,