Recode Studios IPO going to open on 5 may GMP reached 45 rupee check details here 5 मई को खुल रहा है यह सस्ता IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा हर शेयर पर 45 रुपये का फायदा, Business Hindi News - Hindustan
More

5 मई को खुल रहा है यह सस्ता IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा हर शेयर पर 45 रुपये का फायदा

IPO News: रिकोड स्टूडियोज (Recode Studios IPO) इस हफ्ते 5 मई को खुलने जा रहा है। कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में 45 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। 

Sun, 3 May 2026 10:12 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
5 मई को खुल रहा है यह सस्ता IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा हर शेयर पर 45 रुपये का फायदा

IPO News: इस हफ्ते रिकोड स्टूडियोज (Recode Studios IPO) का आईपीओ खुलने जा रहा है। कंपनी का आईपीओ 5 मई से 7 मई तक खुला रहेगा। आईपीओ का साइज 44.59 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 25 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफ फार सेल के जरिए मौजूदा निवेशक 0.03 करोड़ शेयर बेचेंगे। बता दें, ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति काफी अच्छी है। जिससे लिस्टिंग गेन के संकेत मिल रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सेबी ने स्टील कंपनी को IPO लाने की दी मंजूरी, 2 करोड़ नए शेयर होंगे जारी

क्या है प्राइस बैंड (Recode Studios IPO Price band)

Recode Studios IPO का प्राइस बैंड 150 रुपये से 158 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 800 शेयरों का एक लॉट बनाया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 1600 शेयरों यानी दो लॉट पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इनवेस्टमेंट 252800 रुपये का करना होगा।

कितना चल रहा है जीएमपी? (Recode Studios IPO GMP today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज रविवार को 45 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। मौजूदा जीएमपी 28.48 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। मौजूदा समय में कंपनी का आईपीओ सबसे मजबूत स्थिति में है। इस आईपीओ का सबसे कम जीएमपी 11 रुपये प्रति शेयर रहा है। बता दें, इस कंपनी की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी। कंपनी की लिस्टिंग 12 मई 2026 को प्रस्तावित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 महीने में पैसा डबल, पेनी स्टॉक ने किया निवेशकों को मालामाल, कीमत ₹20 से कम

क्या करती है कंपनी? (Recode Studios IPO details)

Recode Studios IPO की स्थापना 2021 में हुई थी। कंपनी ब्यूटी और पर्सनल केयर सेगमेंट में काम कर रही है। कंपनी Recode ब्रांड के नाम से ऑपरेट करती है। कंपनी के प्रोडक्ट में मेकअप, स्कीनकेयर, बॉडी केयर और ब्यूटी एक्सेसरिज शामिल है।

आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी

आईपीओ से जुटाए पैसों में 5.74 करोड़ रुपये कंपनी लुधियाना में नया वेयरहाउस बनाने के लिए करेगी। वहीं, 5.41 करोड़ रुपये मार्केटिंग और प्रचार के लिए करेगी। वर्किंग कैपिटल के लिए कंपनी 19.50 करोड़ रुपये का प्रयोग करेगी।

Seren Capital Pvt.Ltd को लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, Mudra RTA वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड को आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राधाकिशन दमानी की कंपनी के नेट प्रॉफिट में 19.70% का इजाफा, फोकस में रहेंगे शेयर

कंपनी के प्रमोटर्स में धीरज बंसल, राहुल सचदेवा, शेली बंसल, शालिनी तेरहान, प्रीति तेरहान और करण बंसल हैं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। ग्रे मार्केट में उतार और चढ़ाव जारी रहता है। लाइव हिन्दुस्तान यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर आईपीओ पर दांव लगाने की सलाह नहीं लेता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,