RBI take one decision bank share crash upto 3 percent RBI का एक फैसला, 3% लुढ़क गए बैंकों के शेयर, निवेशकों ने क्यों बनाई दूरी?, Business Hindi News - Hindustan
More

RBI का एक फैसला, 3% लुढ़क गए बैंकों के शेयर, निवेशकों ने क्यों बनाई दूरी?

निफ्टी बैंक में आज 2.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। एक्सिस बैंक, कोटक और इंडसइंड बैंक में 3 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई के शेयरों में 2 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली।

Mon, 30 March 2026 06:35 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
RBI का एक फैसला, 3% लुढ़क गए बैंकों के शेयर, निवेशकों ने क्यों बनाई दूरी?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के फैसले से आज बैंकिंग सेक्टर में हड़कंप मच गया। जिसकी वजह बैंकों के शेयरों की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने ‘नेट ओपन रुपया पोजीशन्र पर 100 मिलियन डॉलर का कैप लगा दिया है। बैंक के निर्देशों के अनुसार 10 अप्रैल से नियम कड़ा हो जाएगा। इस कड़ाई की वजह से मार्क टू मार्केट लॉस 4000 करोड़ रुपये मौजूदा तिमाही में हो सकता है। इस खबर ने बैंकिंग सेक्टर को हिला कर रख दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकारी डिफेंस कंपनी को ₹1660 करोड़ का काम मिला, 1 साल में 33% चढ़ा स्टॉक

बैंकों के शेयरों में गिरावट

निफ्टी बैंक में आज 2.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। एक्सिस बैंक, कोटक और इंडसइंड बैंक में 3 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई के शेयरों में 2 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली। बता दें, हर एक दिन की समाप्ति के बाद नेट ओपन पोजीशनल 100 मिलियन डॉलर रखना होगा। मौजूदा समय में बैंक अपनी कुल पूंजी का 25 प्रतिशत पोजीशन रख सकते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाजार में गिरावट के विपरीत शुगर कंपनियों के शेयरों 12% तक की तेजी, जानें वजह

RBI के पास पहुंचे बैंक

नियमों में कड़ाई के बाद कई बैंक आरईबीआई के पास पहुंचे हैं। बैंकों ने टाइमलाइन को आगे बढ़ाने का आग्रह सेंट्रल बैंक से किया है। बैंकों की दलील है कि समय काफी कम है। ऐसे में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

95 रुपये के पार पहुंच गया था रुपया

रुपया सोमवार को दिन में कारोबार के दौरान अमेरिका मुद्रा के मुकाबले 95 के स्तर को पार कर गया और अंत में 94.78 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, पश्चिम एशिया संघर्ष के 31वें दिन में प्रवेश करने से बाजारों में अनिश्चितता बनी रही और रुपये में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। कारोबार के दौरान रुपये में 165 पैसे का उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:60% चढ़ेगा HDFC Bank का शेयर, एक्सपर्ट का भरोसा कायम, दिया BUY टैग

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 93.62 प्रति डॉलर पर खुला और फिर मजबूत होकर 93.57 प्रति डॉलर तक पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1.28 रुपये की बढ़त थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,