Raymond Group former chairman Vijaypat Singhania dies at 87 detail is here नहीं रहे रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया, 87 साल की उम्र में निधन, Business Hindi News - Hindustan
More

नहीं रहे रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया, 87 साल की उम्र में निधन

रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का शनिवार शाम मुंबई में निधन हो गया। वह उम्र 87 साल के थे। सिंघानिया के बेटे और रेमंड ग्रुप के वर्तमान चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने भी सोशल मीडिया X पर यह खबर साझा की और एक संक्षिप्त श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- RIP, ओम शांति।

Sat, 28 March 2026 11:37 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
नहीं रहे रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया, 87 साल की उम्र में निधन

रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का शनिवार शाम मुंबई में निधन हो गया। वह 87 साल के थे। सिंघानिया के बेटे और रेमंड ग्रुप के वर्तमान चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने भी सोशल मीडिया X पर यह खबर साझा की और एक संक्षिप्त श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- RIP, ओम शांति।

विजयपत सिंघानिया के बारे में

विजयपत सिंघानिया की बात करें तो उनका जन्म अक्टूबर, 1938 में हुआ था। वे 1980 से 2015 तक रेमंड ग्रुप के चेयरमैन रहे। उनके पास लंदन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च से मानद PhD की डिग्री थी। इसके अलावा, उन्हें 2006 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वह एक उत्साही एविएटर थे और उनके नाम हॉट एयर बैलून में सबसे ऊंची उड़ान भरने का रिकॉर्ड दर्ज है। उड़ान भरने के उनके रोमांचक अनुभवों को उनकी 2005 में प्रकाशित पुस्तक में संजोया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:300 रुपये सस्ता वाला सिलेंडर दे रही सरकार, करोड़ों लोगों के लिए खुशखबरी

कैसे रेमंंड में आया बदलाव

विजयपत सिंघानिया ने 1980 में रेमंड की बागडोर संभाली। उन्हें एक ऐसा कारोबार विरासत में मिला, जिसकी इज्जत तो थी लेकिन अभी तक अपनी पूरी पहचान और क्षमात हासिल नहीं की थी। विजयपत सिंघानिया के नेतृत्व में इस ग्रुप में जबरदस्त बदलाव आया। उन्होंने पारंपरिक ऊनी कपड़ों के उत्पादन से आगे बढ़कर सिंथेटिक कपड़ों, डेनिम और यहां तक कि हाई-प्रिसिजन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी अपना विस्तार किया। 1990 के दशक तक रेमंड कंप्लीट मैन का पर्याय बन गया था। बड़े पैमाने पर उत्पादन और बेहतरीन गुणवत्ता के बीच तालमेल बिठाने की उनकी काबिलियत ने यह सुनिश्चित किया कि रेमंड का नाम दशकों तक भारतीय अर्थव्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ बना रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Axis बैंक की 2 कंपनियां शेयर बाजार में होंगी लिस्ट, CEO ने बता दिया पूरा प्लान

बेटे से लड़ी थी कानूनी जंग

देश के प्रमुख कारोबारी घरानों में से एक रेमंड ग्रुप के विजयपत सिंघानिया और उनके बेटे गौतम के बीच संपत्ति को लेकर विवाद भी चला था। इस विवाद की शुरुआत 2015 में हुई, जब विजयपत सिंघानिया ने अपनी 37% हिस्सेदारी बेटे गौतम सिंघानिया को सौंप दी। उनका दावा था कि 2007 के एक पारिवारिक समझौते के तहत उन्हें मुंबई के मालाबार हिल स्थित JK हाउस में एक आलीशान फ्लैट मिलना था, जिसकी कीमत बाजार से काफी कम तय की गई थी। लेकिन कंपनी बोर्ड ने इस सौदे का विरोध किया और इसे कंपनी की संपत्ति के खिलाफ बताया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 महीने का एरियर और डीए...अप्रैल में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा

जैसे-जैसे विवाद बढ़ा, बोर्ड ने विजयपत सिंघानिया से चेयरमैन एमेरिटस का पद भी वापस ले लिया। विजयपत ने तब आरोप लगाया कि उन्हें बेघर कर दिया गया। वहीं, रेमंड ग्रुप के वर्तमान चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने अपने पर लगे सभी आरोपों को समय-समय पर खारिज किया।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,