lpg crisis how to get modi gov ujjwala yojana subsidy 300 rs check detail 300 रुपये सस्ता वाला सिलेंडर दे रही सरकार, करोड़ों लोगों के लिए खुशखबरी, Business Hindi News - Hindustan
More

300 रुपये सस्ता वाला सिलेंडर दे रही सरकार, करोड़ों लोगों के लिए खुशखबरी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। मतलब ये कि एलपीजी सिलेंडर की जो कीमत सामान्य ग्राहक के लिए है, उसके मुकाबले 300 रुपये सस्ता LPG सिलेंडर लाभार्थियों को मिलेगा।

Sat, 28 March 2026 10:08 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
300 रुपये सस्ता वाला सिलेंडर दे रही सरकार, करोड़ों लोगों के लिए खुशखबरी

PM Ujjwala Yojana: ईरान और अमेरिका की जंग की वजह से देश में एलपीजी गैस को लेकर एक डर का माहौल है। सरकार की ओर से बार-बार दावे किए जा रहे हैं कि स्थिति सामान्य है। वहीं, एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी के बावजूद एक बड़े वर्ग को 300 रुपये सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिल रहा है।

किसे मिल रहा सस्ता गैस सिलेंडर?

दरअसल, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। मतलब ये कि एलपीजी सिलेंडर की जो कीमत सामान्य ग्राहक के लिए है, उसके मुकाबले 300 रुपये सस्ता LPG सिलेंडर लाभार्थियों को मिलेगा। बता दें कि योजना लाभार्थी को बिना किसी सिक्योरिटी डिपॉजिट और बिना किसी इंस्टॉलेशन चार्ज के LPG कनेक्शन मिलता है।

14.2 Kg LPG सिलेंडर / 5 Kg LPG सिलेंडर

घरेलू प्रेशर रेगुलेटर

1.2 m सुरक्षा होज पाइप

DGCC बुकलेट

पहला रिफिल मुफ्त

दो बर्नर वाला स्टोव मुफ्त

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साइबर सिक्योरिटी के शेयरों में भूचाल, इस एक रिपोर्ट ने बिगाड़ा निवेशकों का मिजाज

इन तरीकों से आवेदन कर सकते हैं:

ऑनलाइन – ग्राहक https://pmuy.gov.in पर उपलब्ध आवेदन फॉर्म के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या आवेदन जमा करने में मदद के लिए अपने नजदीकी CSC सेंटर जा सकते हैं। खुद से आवेदन जमा करने पर कोई फीस नहीं लगती। हालांकि, अगर आवेदन CSC सेंटर के जरिए जमा किया जाता है, तो ₹20 का शुल्क लगेगा। वहीं, ऑफलाइन के तहत ग्राहक सीधे OMCs के अपने नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए पात्रता की बात करें तो आवेदक 18 वर्ष से अधिक आयु की महिला होनी चाहिए, जिसके परिवार में किसी भी तेल विपणन कंपनी (OMC) से कोई अन्य एलपीजी कनेक्शन न हो तथा वह गरीब परिवार से संबंधित हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹150 करोड़ के फ्रेश इश्यू वाला IPO ला रही यह कंपनी, क्या है प्लान, जानें सबकुछ

डॉक्युमेंट की बात करें तो

मानक फ़ॉर्मेट में आवेदन/KYC फ़ॉर्म, जिस पर आवेदक की हाल की फोटो लगी हो और उसके हस्ताक्षर हों। पहचान के प्रमाण (PoI) के तौर पर आवेदक के आधार कार्ड की कॉपी। राशन कार्ड या परिवार की जानकारी वाले किसी अन्य दस्तावेज में बताए गए परिवार के सभी वयस्क सदस्यों के आधार कार्ड की कॉपी। पते का प्रमाण, आवेदक के बैंक खाते की जानकारी, साथ में पासबुक/कैंसल किए गए चेक की कॉपी आदि जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 महीने का एरियर और डीए...अप्रैल में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा

उज्जवला योजना के उपभोक्ताओं की प्रति व्यक्ति खपत (प्रति वर्ष लिए गए 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडरों की संख्या के संदर्भ में) में बढ़ोतरी हुई है। विभिन्न उपायों के कारण, पीएमयूवाई लाभार्थियों के बीच वार्षिक प्रति व्यक्ति एलपीजी खपत में लगातार वृद्धि देखी गई है। बात दें कि वित्त वर्ष 2019-20 में औसत 3.01 सिलेंडर की खपत थी तो वित्त वर्ष 2023-24 में 3.95 सिलेंडर और वित्त वर्ष 2024-25 में 4.43 सिलेंडर की खपत है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,