R M Drip and Sprinklers Systems Ltd declared 5 bonus share price 63 rupees 5 बोनस शेयर देने जा रही यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान, ₹63 का है शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

5 बोनस शेयर देने जा रही यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान, ₹63 का है शेयर

कंपनी ने अपने नियामकीय बयान में साफ किया है कि बोनस शेयर जारी करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी पोस्टल बैलेट के जरिए ली जाएगी और जरूरी वैधानिक स्वीकृतियां भी ली जाएंगी।

Mon, 2 March 2026 08:17 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
5 बोनस शेयर देने जा रही यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान, ₹63 का है शेयर

R M Drip and Sprinklers Systems Ltd: आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर सिस्टम्स लिमिटेड ने अपने निवेशकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि 28 फरवरी 2026 को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में 5:7 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी गई है। यानी अगर किसी निवेशक के पास 7 शेयर हैं तो उसे 5 नए पूरी तरह चुकता (फुली पेड-अप) शेयर मुफ्त में मिलेंगे। हालांकि, इस ऐलान के बावजूद शेयर बाजार में कंपनी के स्टॉक पर दबाव देखने को मिला।

शेयर के हाल

आज सोमवार, 2 मार्च 2026 को कंपनी का शेयर NSE पर 63.48 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव 70.53 रुपये से करीब 10% नीचे था। शेयर खुलते ही लोअर सर्किट में फंस गया और पूरे दिन वहीं बना रहा। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है जब स्टॉक में गिरावट आई है। इन चार दिनों में कंपनी के शेयर की कीमत करीब 48% तक टूट चुकी है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान के शेयर बाजार में तबाही, रोकनी पड़ गई ट्रेडिंग, जानिए क्या है वजह
ये भी पढ़ें:₹40 के नीचे आया एनर्जी कंपनी का यह शेयर, 2 साल में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट
ये भी पढ़ें:बाजार में उतरते ही 35% टूट गया यह शेयर, 70 रुपये से भी नीचे आया शेयर का दाम

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी ने अपने नियामकीय बयान में साफ किया है कि बोनस शेयर जारी करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी पोस्टल बैलेट के जरिए ली जाएगी और जरूरी वैधानिक स्वीकृतियां भी ली जाएंगी। इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट 7 अप्रैल 2026 तय की गई है। यानी जिन निवेशकों के नाम इस तारीख तक कंपनी के रजिस्टर में दर्ज होंगे, वही बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे।

कंपनी कुल 17,84,28,571 नए इक्विटी शेयर (प्रत्येक का फेस वैल्यू 1 रुपये) जारी करेगी। इसके लिए करीब 17.84 करोड़ रुपये की राशि फ्री रिजर्व या शेयर प्रीमियम खाते से कैपिटलाइज की जाएगी। 31 मार्च 2025 तक कंपनी के पास 54.95 करोड़ रुपये से ज्यादा के फ्री रिजर्व उपलब्ध थे, जिनमें से यह राशि निकाली जाएगी। बोनस जारी होने के बाद कंपनी की चुकता पूंजी 24.98 करोड़ रुपये से बढ़कर 42.82 करोड़ रुपये हो जाएगी। साथ ही अधिकृत पूंजी भी 31.50 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 50 करोड़ रुपये कर दी जाएगी।

अंतिम तारीख 27 अप्रैल 2026

कंपनी का कहना है कि बोर्ड की मंजूरी की तारीख से दो महीने के भीतर बोनस शेयर निवेशकों के डीमैट खातों में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। संभावित अंतिम तारीख 27 अप्रैल 2026 बताई गई है। यानी अप्रैल के आखिर तक पात्र निवेशकों को अतिरिक्त शेयर मिल सकते हैं। तकनीकी विश्लेषकों की राय फिलहाल सतर्क रहने की है। मार्केट एक्सपर्ट ए. आर. रामचंद्रन के मुताबिक, स्टॉक फिलहाल डेली चार्ट पर ओवरसोल्ड और कमजोर स्थिति में है, जहां अगला सपोर्ट 41 रुपये के आसपास दिख रहा है। उनका कहना है कि निवेशकों को नई खरीदारी तभी करनी चाहिए जब शेयर 76 रुपये के ऊपर डेली क्लोज दे, जिसके बाद 97 रुपये तक का लक्ष्य संभव हो सकता है। ऐसे में फिलहाल यह स्टॉक हाई रिस्क–हाई रिवार्ड की श्रेणी में नजर आ रहा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,