Pakistan Stock Exchange crashes nearly 10 percent sparking trading halt पाकिस्तान के शेयर बाजार में तबाही, रोकनी पड़ गई ट्रेडिंग, जानिए क्या है वजह, Business Hindi News - Hindustan
More

पाकिस्तान के शेयर बाजार में तबाही, रोकनी पड़ गई ट्रेडिंग, जानिए क्या है वजह

Pakistan Stock Exchange: पाकिस्तान के शेयर बाजार में सोमवार को भारी भूचाल देखने को मिला। देश के प्रमुख इंडेक्स KSE-30 Index में बाजार खुलते ही 9.6% तक की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई।

Mon, 2 March 2026 04:41 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
पाकिस्तान के शेयर बाजार में तबाही, रोकनी पड़ गई ट्रेडिंग, जानिए क्या है वजह

Pakistan Stock Exchange: पाकिस्तान के शेयर बाजार में सोमवार को भारी भूचाल देखने को मिला। देश के प्रमुख इंडेक्स KSE-30 Index में बाजार खुलते ही 9.6% तक की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। गिरावट इतनी तेज थी कि ट्रेडिंग को 45 मिनट के लिए रोकना पड़ा। मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलों के बाद बढ़े तनाव का सीधा असर पाकिस्तान के बाजार पर दिखा।

क्या है डिटेल

इंट्राडे कारोबार में KSE-30 करीब 5000 अंक लुढ़ककर 46,351.64 के निचले स्तर तक पहुंच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पाकिस्तान के शेयर बाजार के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। हालांकि ट्रेडिंग दोबारा शुरू होने के बाद भी इंडेक्स करीब 9.25% नीचे ही कारोबार करता दिखा। दिलचस्प बात यह है कि इतनी बड़ी गिरावट के बावजूद इस साल के दौरान बाजार अब भी करीब 32% ऊपर है।

गिरावट की वजह

गिरावट की बड़ी वजह मिडिल ईस्ट का तनाव और अफगानिस्तान के साथ बढ़ता सीमा विवाद है। पाकिस्तान में कई जगहों पर प्रॉ-ईरान प्रदर्शन हुए। कराची में स्थित अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों में कम से कम 10 लोगों की मौत की खबर है। इसके अलावा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर हालात और बिगड़ गए हैं। पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन ग़ज़ब लिल हक’ चलाते हुए जवाबी कार्रवाई की है, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹40 के नीचे आया एनर्जी कंपनी का यह शेयर, 2 साल में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट
ये भी पढ़ें:बाजार में उतरते ही 35% टूट गया यह शेयर, 70 रुपये से भी नीचे आया शेयर का दाम
ये भी पढ़ें:टाटा के इस शेयर में तेजी का तूफान, 5 दिन में 57% चढ़ा शेयर, 500 रुपये के पार दाम

दुनियाभर के बाजारों में हाहाकार

वैश्विक बाजारों में भी दबाव देखने को मिला, लेकिन पाकिस्तान में गिरावट का असर सबसे ज्यादा रहा। एशियाई बाजार औसतन 1.3% गिरे, जबकि अमेरिकी फ्यूचर्स करीब 0.6% नीचे रहे। भारत में भी दोपहर तक बाजार लगभग 1.5% की गिरावट में थे। यूरोप में EURO STOXX 50 फ्यूचर्स 1.3% और DAX फ्यूचर्स 1.4% टूटे, जबकि FTSE 100 फ्यूचर्स 0.6% नीचे रहे।

तकनीकी नजरिए से भी हालात कमजोर दिख रहे हैं। मार्केट एक्सपर्ट अंशुल जैन के मुताबिक, KSE-30 ने 50-वीक मूविंग एवरेज के करीब 46,440 के स्तर को टेस्ट किया है और गिरावट की रफ्तार बता रही है कि यह सिर्फ सामान्य करेक्शन नहीं, बल्कि बड़ी बिकवाली है। उनका कहना है कि अगला अहम सपोर्ट 41,000 के आसपास है, और अगर यह भी टूटता है तो इंडेक्स 33,000 तक फिसल सकता है।

कुल मिलाकर, पाकिस्तान का शेयर बाजार इस समय भू-राजनीतिक तनाव और घरेलू अस्थिरता के दोहरे दबाव में है। जब तक हालात सामान्य नहीं होते और निवेशकों का भरोसा वापस नहीं आता, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल किसी भी उछाल को स्थायी सुधार मानने की बजाय सतर्क रहने की जरूरत है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,