Shree Ram Twistex share cracked around 35 Percent on listing day Know details बाजार में उतरते ही 35% टूट गया यह शेयर, 70 रुपये से भी नीचे आया शेयर का दाम, Business Hindi News - Hindustan
More

बाजार में उतरते ही 35% टूट गया यह शेयर, 70 रुपये से भी नीचे आया शेयर का दाम

श्री राम ट्विस्टेक्स के शेयर NSE में 34.62% की गिरावट के साथ 68 रुपये पर लिस्ट हुए। कंपनी के शेयर BSE में 70 रुपये पर लिस्ट हुए। खराब लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर और टूट गए हैं। श्री राम ट्विस्टेक्स के शेयर NSE पर 66 रुपये पर जा पहुंचे।

Mon, 2 March 2026 02:42 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
बाजार में उतरते ही 35% टूट गया यह शेयर, 70 रुपये से भी नीचे आया शेयर का दाम

टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी श्री राम ट्विस्टेक्स के शेयर सोमवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। श्री राम ट्विस्टेक्स के शेयर तगड़े नुकसान के साथ लिस्ट हुए हैं। श्री राम ट्विस्टेक्स के शेयर सोमवार को NSE में 34.62 पर्सेंट की गिरावट के साथ 68 रुपये पर लिस्ट हुए। वहीं, कंपनी के शेयर BSE में 70 रुपये पर लिस्ट हुए। आईपीओ में श्री राम ट्विस्टेक्स के शेयर का दाम 104 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 23 फरवरी 2026 को खुला था और यह 25 फरवरी तक ओपन रहा।

लिस्टिंग के बाद और लुढ़क गए कंपनी के शेयर
खराब लिस्टिंग के बाद श्री राम ट्विस्टेक्स के शेयर और टूट गए हैं। श्री राम ट्विस्टेक्स के शेयर NSE पर 66 रुपये पर जा पहुंचे। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कंपनी के शेयर इंट्राडे के दौरान 67 रुपये पर पहुंच गए। श्री राम ट्विस्टेक्स के आईपीओ का टोटल साइज 110 करोड़ रुपये तक का था। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 47.07 पर्सेंट थी, जो कि अब 34.59 पर्सेंट रह गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा के इस शेयर में तेजी का तूफान, 5 दिन में 57% चढ़ा शेयर, 500 रुपये के पार दाम

43 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था कंपनी का IPO
श्री राम ट्विस्टेक्स का आईपीओ टोटल 43.66 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 76.63 गुना दांव लगा था, जबकि गैर संस्थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी में 220.30 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में 3.94 गुना दांव लगा। श्री राम ट्विस्टेक्स के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 144 शेयर थे और निवेशकों को 14,976 रुपये का निवेश करना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमजोर बाजार में रॉकेट बना डिफेंस शेयर, सेमीकंडक्टर बिजनेस में उतरने का ऐलान

क्या करती है कंपनी
श्री राम ट्विस्टेक्स लिमिटेड कॉटन यार्न्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है, इसमें कॉम्पैक्ट रिंग स्पन और कार्डेड यार्न्स दोनों है। यार्न्स का इस्तेमाल अलग-अलग प्रॉडक्ट्स की निटिंग और वीबिंग में किया जाता है। यह प्रॉडक्ट्स डेनिम, टेरी टॉवल्स, शर्टिंग, शीटिंग, शॉक, बॉटम वियर, होम टेक्सटाइल्स और इंडस्ट्रियल फैब्रिक्स हैं। कंपनी बिजनेस-टू-बिजनेस मॉडल में ऑपरेट करती है, यह टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग, गारमेंट एक्सपोर्टर्स, बल्क परचेजर और फैब्रिक प्रोसेसर्स को प्रॉडक्ट्स की सप्लाई करती है। श्री राम ट्विस्टेक्स लिमिटेड गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पंजाब में अपने प्रॉडक्ट्स बेचती है। कंपनी ग्लोबल मार्केट्स में भी अपने प्रॉडक्ट एक्सपोर्ट करती है। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी गुजरात के राजकोट के गोंडल में है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,