PTC Industries share jumps 19-5 percent net profit jumped 143 percent expert bullish 19.50% चढ़ा मुकुल अग्रवाल के निवेश वाली कंपनी का शेयर, नेट प्रॉफिट 143% बढ़ा, एक्सपर्ट बुलिश, Business Hindi News - Hindustan
More

19.50% चढ़ा मुकुल अग्रवाल के निवेश वाली कंपनी का शेयर, नेट प्रॉफिट 143% बढ़ा, एक्सपर्ट बुलिश

Multibagger Stocks: पीटीसी इंडस्ट्रीज (PTC Industries) के शेयरों का भाव 19.50 प्रतिशत बढ़ा है। तिमाही नतीजों से निवेशक काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक्सपर्ट्स भी बुलिश हैं। 

Mon, 1 June 2026 11:46 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
19.50% चढ़ा मुकुल अग्रवाल के निवेश वाली कंपनी का शेयर, नेट प्रॉफिट 143% बढ़ा, एक्सपर्ट बुलिश

Multibagger Stocks: मल्टीबैगर स्टॉक PTC Industries के शेयरों की कीमतों में आज 19.50 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 143 प्रतिशत बढ़ा है। यही वजह है कि आज कंपनी के शेयरों को खरीदने की होड़ सी मची है। बता दें, इस कंपनी में मुकुल अग्रवाल का भी निवेश है। उनकी हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से अधिक का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च तिमाही में हुआ कंपनी को घाटा, फिर भी आज क्यों 5% चढ़ा शेयर

52 वीक हाई के करीब पीटीसी इंडस्ट्रीज के शेयर

बीएसई में आज सोमवार को पीटीसी इंडस्ट्रीज के शेयर बीएसई में 17199.85 अंक पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 19.50% की तेजी के साथ 19189.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। जोकि कंपनी के 52 वीक हाई 19439 रुपये के काफी नजदीक है। बता दें, कंपनी का 52 वीक लो लेवल 13300 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 27976 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी के लिए मार्च तिमाही रही शानदार (PTC Industries Q4 Results)

जनवरी से मार्च 2026 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 59.91 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 143 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 24.57 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, तिमाही दर तिमाही के आधार पर कंपनी का प्रॉफिट 226 प्रतिशत बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज खुल गया Merritronix IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा है 88 रुपये का फायदा

एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार कंपनी ने बताया है कि मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू 225.47 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले कंपनी का रेवन्यू 121.91 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार कंपनी के रेवन्यू में 85 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, दिसंबर तिमाही में 155.53 करोड़ रुपये का रेवन्यू रहा था। बता दें, पूरे वित्त वर्ष के दौरान पीटीसी इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट 101 करोड़ रुपये रहा है।

एक्सपर्ट बुलिश (PTC Industries Target Price)

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार Goldman Sachs ने BUY कॉल दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने 25770 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। बता दें, इस कंपनी में मुकुल महावीर अग्रवाल की हिस्सेदारी 1.07 प्रतिसत है। मुकुल अग्रवाल के पास कंपनी के 160,000 शेयर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इलेक्ट्रिुक बस बनाने वाली का शेयर 9% उछला, तिमाही नतीजों से गदगद निवेशक

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (PTC Industries Share Performance)

पिछले एक साल में पीटीसी इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में एक साल में 21 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। पिछले एक साल में सेंसेक्स इंडेक्स 8.06 प्रतिशत गिरा है। दो साल में पीटीसी इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में 120 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। 10 साल में पीटीसी इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में 28258 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,