InterGlobe Aviation Ltd Share jumps 5 percent amid q4 loss check details here मार्च तिमाही में हुआ कंपनी को घाटा, फिर भी आज क्यों 5% चढ़ा शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

मार्च तिमाही में हुआ कंपनी को घाटा, फिर भी आज क्यों 5% चढ़ा शेयर

इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (InterGlobe Aviation Ltd) के शेयरों की कीमतों में आज 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कई एक्सपर्ट्स शेयरों के प्रदर्शन को लेकर बुलिश हैं। 

Mon, 1 June 2026 10:58 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
मार्च तिमाही में हुआ कंपनी को घाटा, फिर भी आज क्यों 5% चढ़ा शेयर

इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (InterGlobe Aviation Ltd) के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। तिमाही नतीजों और ब्रोकरेज हाउस की नई रिपोर्ट के बाद कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिली है। इस स्टॉक को कवर करने वाले ज्यादातर ब्रोकरेज हाउस ने BUY रेटिंग दी है।

इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के शेयर आज बीएसई में 4508.05 रुपये के स्तर पर खुले थे। कुछ देर के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 5 प्रतिशत की तेजी के बाद 4633.45 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज खुल गया Merritronix IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा है 88 रुपये का फायदा

मार्च क्वार्टर में कंपनी को हुआ घाटा (InterGlobe Aviation Ltd Q4 Results)

इंटरग्लोब एविएशन को जनवरी से मार्च 2026 के दौरान 2536 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3067 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, ऑपरेशनल रेवन्यू में सालाना आधार पर 1 प्रतिशत बढ़ा है। मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू 22438 करोड़ रुपये रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इलेक्ट्रिुक बस बनाने वाली का शेयर 9% उछला, तिमाही नतीजों से गदगद निवेशक

एक्सपर्ट्स बुलिश (InterGlobe Aviation Ltd Experts target price)

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने इंटरग्लोब एविएशन ने BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 5600 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जेफरिज, Goldman Sachs, बैंक ऑफ अमेरिका, कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने भी खरीदने की सलाह दी है। सभी एक्सपर्ट्स ने 5100 रुपये से 5600 रुपये के रेंज में टारगेट प्राइस सेट किया है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (InterGlobe Aviation Ltd Share Performance)

एक महीने में कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन 5.51 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। एक साल में इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों का भाव 15 प्रतिशत गिरा है। सेंसेक्स इंडेक्स इस दौरान 8.13 प्रतिशत लुढ़का है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 6225.05 रुपये और 52 वीक लो लेवल 3894.80 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1.75 लाख करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें पे कमीशन की 9 और 10 जुलाई को कोलकाता में बड़ी मीटिंग, कौन ले सकता है हिस्सा

दो साल में इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों की कीमतों में 8.40 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 93 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 5 साल में इंडिगो के शेयरों की कीमतों में 159 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

10 साल में इंटरग्लोब के शेयरों की कीमतों में 344 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,