Merritronix IPO opens today GMP reached 88 rupee check details here आज खुल गया Merritronix IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा है 88 रुपये का फायदा, चेक करें कीमत, Business Hindi News - Hindustan
More

आज खुल गया Merritronix IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा है 88 रुपये का फायदा, चेक करें कीमत

Merritronix IPO आज से खुल गया है। यह आईपीओ ग्रे मार्केट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है। जिससे बेहतर लिस्टिंग की उम्मीद बंधी है। 

Mon, 1 June 2026 08:27 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
आज खुल गया Merritronix IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा है 88 रुपये का फायदा, चेक करें कीमत

Merritronix IPO आज से ओपन हो रहा है। कंपनी के आईपीओ का साइज 70.03 करोड़ रुपये है। निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि ग्रे मार्केट में इस बीएसई एसएमई आईपीओ का प्रदर्शन काफी शानदार है। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। कंपनी कुल 47 लाख नए शेयर जारी कर रही है। कंपनी के मौजूदा निवेशक कोई शेयर नहीं बेच रहे हैं। बता दें, कंपनी का आईपीओ 1 जून यानी से 3 जून 2026 तक खुला रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें पे कमीशन की 9 और 10 जुलाई को कोलकाता में बड़ी मीटिंग, कौन ले सकता है हिस्सा

क्या है प्राइस बैंड? (Merritronix IPO Price Band)

Merritronix IPO का प्राइस बैंड 141 रुपये से 149 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 1000 शेयरों का एक लॉट बनाया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2000 लॉट पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इनवेस्टमेंट 298000 रुपये का होगा। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी।

एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 29 मई 2026 को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 19.91 करोड़ रुपये जुटाए थे। बता दें, एंकर निवेशकों को जारी 50 प्रतिशत शेयरों का लॉक इन पीरियड महज 30 दिन का ही है। बाकि बचे 50 प्रतिशत का लॉक इन पीरियड 90 दिन का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 कंपनियों के IPO इस हफ्ते हो रहा है ओपन, लिस्ट में 2 मेनबोर्ड आईपीओ

ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति काफी शानदार (Merritronix IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 88 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। मौजूदा जीएमपी 59 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शा रहा है। इस आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 93 रुपये रहा है। और सबसे कम जीएमपी 45 रुपये रहा है।

आईपीओ से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी?

21.36 करोड़ रुपये कैपिटल एक्सपेंचिर में खर्च करेगी। कंपनी नए संसाधन और इक्विपमेंट्स के लिए उपयोग करेगी। वर्किंग कैपिटल के लिए 21.95 करोड़ रुपये खर्च कंपनी करेगी। कर्ज आदि का भुगतान करने के लिए कंपनी 12.72 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:FD पर 8.10% तक का ब्याज, लिस्ट में सरकारी बैंक बहुत पीछे

क्या करती है कंपनी

Merritronix की स्थापना अक्टूबर 1988 में हुई थी। कंपनी डिफेंस इंडस्ट्री, इंडस्ट्रीयल इलेक्ट्रॉनिक्स आदि सेक्टर के लिए काम करती है। बता दें, GYR Capital Advisors Pvt.Ltd को लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं, बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया है। इस कंंपनी की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। लाइव हिन्दुस्तान यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,