Olectra Greentech Share Price jumped 9 percent after Strong q4 result इलेक्ट्रिुक बस बनाने वाली का शेयर 9% उछला, तिमाही नतीजों से गदगद निवेशक, Business Hindi News - Hindustan
More

इलेक्ट्रिुक बस बनाने वाली का शेयर 9% उछला, तिमाही नतीजों से गदगद निवेशक

Olectra Greentech Share Price: ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के शेयरों की कीमतों में आज 9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में तिमाही नतीजों के बाद उछाल दर्ज की गई है। 

Mon, 1 June 2026 09:41 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
इलेक्ट्रिुक बस बनाने वाली का शेयर 9% उछला, तिमाही नतीजों से गदगद निवेशक

Olectra Greentech Share Price: इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड के शेयरों को आज खरीदने की होड़ सी मची है। आज सोमवार को कंपनी के शेयरों की कीमतों में 9 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह मजबूत तिमाही नतीजे हैं। चौथी तिमाही में प्रॉफिट दोगुना से अधिक हो गया है।

बीएसई में आज सोमवार को ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड के शेयर बढ़त के साथ 1248 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के शेयर दिन में 9 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ 1290 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंचने में सफल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज खुल गया SME IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा है 88 रुपये का फायदा

कंपनी का प्रॉफिट हुआ दोगुना (Olectra Greentech Q4 Results)

जनवरी से मार्च 2026 के दौरान ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड का प्रॉफिट दोगुना से अधिक रहा है। कंपनी का प्रॉफिट जनवरी से मार्च के दौरान 56 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 21 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, कंपनी का रेवन्यू भी सालाना आधार पर बढ़ा है। मार्च क्वार्टर के दौरान ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक का रेवन्यू 644.70 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक का रेवन्यू 448.90 करोड़ रुपये रहा था। यानी साल दर साल की तुलना में कंपनी का रेवन्यू 43.60 प्रतिशत बढ़ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें पे कमीशन की 9 और 10 जुलाई को कोलकाता में बड़ी मीटिंग, कौन ले सकता है हिस्सा

मार्च क्वार्टर में इस इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी का EBITDA 76.30 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 99.60 करोड़ रुपये है। एक साल पहले मार्च तिमाही के दौरान यह 56.50 करोड़ रुपये रहा था।

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड कितना दे रही है डिविडेंड (Olectra Greentech Dividend Stock)

4 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर कंपनी निवेशकों को 0.60 रुपये का डिविडेंड दे रही है। यानी योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 15 प्रतिशत का फायदा निवेशकों को होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 कंपनियों के IPO इस हफ्ते हो रहा है ओपन, लिस्ट में 2 मेनबोर्ड आईपीओ

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Olectra Greentech Share Performance)

बीते तीन महीने के दौरान इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 26 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बीते एक साल में कंपनी ने 2.25 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स इसी पीरियड में 7.88 प्रतिशत लुढ़क गया है।

दो साल में ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड के शेयरों का भाव 27 प्रतिशत गिरा है। हालांकि, इसके बाद भी तीन साल पहले कंपनी के शेयरों को खरीदने वाले निवेशक इस समय 65 प्रतिशत का लाभ बना चुके हैं। 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 631 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 10 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 6987 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,