profit making company Kay Jay Forgings files for IPO check details here लगातार प्रॉफिट बना रही है कंपनी का आएगा IPO, सेबी के पास किया आवदेन, Business Hindi News - Hindustan
More

लगातार प्रॉफिट बना रही है कंपनी का आएगा IPO, सेबी के पास किया आवदेन

IPO News: Kay Jay Forgings ने आईपीओ के लिए आवेदन किया है। कंपनी के इश्यू में फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल दोनों शामिल रहेगा। यह कंपनी लगातार प्रॉफिट बना रही है। 

Fri, 3 April 2026 07:27 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
लगातार प्रॉफिट बना रही है कंपनी का आएगा IPO, सेबी के पास किया आवदेन

IPO News: Kay Jay Forgings आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास आवेदन कर दिया है। कंपनी ने DRHP रेगुलेटर के पास फाइल कर दिया है। कंपनी के ड्राफ्ट पेपर्स के अनुसार कंपनी 300 करोड़ रुपये फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए 60 करोड़ रुपये के शेयर मौजूदा निवेशक बेचेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेनी स्टॉक ने निवेशकों को 5 साल में किया मालामाल, कभी ₹2 से कम था शेयरों का भाव

आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी

कंपनी फ्रेश इश्यू से जुटाए पैसों से कैपिटल एक्सपेंडिचर और कर्ज का भुगतान करेगी। 118.80 करोड़ रुपये नए सेंटर के लिए उपयोग किए जाएंगे। वहीं, 90.51 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी लोन के भुगतान के लिए करेगी। बाकि बचे पैसों से जनरल कॉरपोरेट कार्य किए जाएंगे।

कंपनी की तरफ से प्री आईपीओ प्लेसमेंट भी किया जा सकता है। कंपनी इसके लिए लीड मैनेजर से चर्चा कर रही है। प्री आईपीओ प्लेसमेंट का साइज 40 करोड़ रुपये हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तब की स्थिति में फ्रेश इश्यू के साइज को एडजस्ट किया जाएगा। बता दें, पीएल कैपिटल लिमिटेड को लीड मैनेजर कंपनी ने नियुक्त किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस बैंक का बिक गया 74% हिस्सा, RBI ने भी दी मंजूरी, 1 साल में 72% चढ़ा स्टॉक

क्या करती है कंपनी

Kay Jay Forgings बी टू बी मॉडल में ऑपरेट करती है। कंपनी ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के लिए कंपोनेंट्स बनाती है। इसके अलावा कंपनी नॉन-ऑटोमोटिव जैसे एग्रीकल्चर मशीनरी, माइनिंग इक्विपमेंट और घरेलू कार्यों में उपयोग आने वाले इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स बनाती है।

मौजूदा समय में कंपनी के पास 6 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। बता दें, कंपनी के क्लाइंट्स में टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज संस, होंडा मोटरसाइकिल स्कूटर जैसे दिग्गज शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:HDFC Bank में सबकुछ सही? 12 अधिकारियों के खिलाफ बैंक ने लिया एक्शन: रिपोर्ट

इस कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी

वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का ऑपरेशनल रेवन्यू 750.46 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी रेवन्यू 672.31 करोड़ रुपये रहा था। प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 29.01 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2024 में Kay Jay Forgings का प्रॉफिट 24.12 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, पिछले वित्त वर्ष के सितंबर तक कंपनी का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 21.35 करोड़ रुपये रहा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,