पेनी स्टॉक ने निवेशकों को 5 साल में किया मालामाल, कभी 2 रुपये से कम था शेयरों का भाव
Penny Stock: One Point One Solutions शेयरों की कीमतों में उछाल का सिलसिला मार्च 2021 से शुरू हुआ था। यह जुलाई 2024 तक जारी रहा। इस पीरियड में पेनी स्टॉक की कीमतों में 3946 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

Penny Stock: घरेलू शेयर बाजार ने पिछले कुछ सालों में कई मल्टीबैगर स्टॉक बनाए हैं। जिन्होंने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इन्हीं मल्टीबैगर स्टॉक में से वन प्वाइंट वन सॉल्यूशंस भी है। 2021 से इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इस पेनी स्टॉक ने 1 लाख रुपये के इन्वेस्टमेंट पर 26 लाख रुपये का रिटर्न दिया है।
मार्च 2021 में शुरू हुआ बुल रन
कंपनी के शेयरों की कीमतों में उछाल का सिलसिला मार्च 2021 से शुरू हुआ था। यह जुलाई 2024 तक जारी रहा। इस पीरियड में पेनी स्टॉक की कीमतों में 3946 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, यह वही दौर है जब One Point One Solutions के शेयरों का भाव 77.50 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।
इस कंपनी ने निवेशकों को सिर्फ मालामाल नहीं बनाया है। One Point One Solutions का मार्केट कैप 1200 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। बता दें, पेनी स्टॉक की लिस्टिंग 2017 में हुई थी।
कभी 2 रुपये से कम का था शेयर
एक समय One Point One Solutions के शेयरों का भाव बीएसई में 1.75 रुपये था। अब स्टॉक का भाव 45.64 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यानी कंपनी के शेयरों की कीमतों में 2508 प्रतिशत की तेजी आई है। कंपनी का 52 वीक हाई 69.99 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो वेल 40.58 रुपये है।
2022 में कंपनी ने दिया था बोनस शेयर
One Point One Solutions ने अपने निवेशकों को एक बार बोनस शेयर दिया है। एनएसई के डाटा के अनुसार 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले दो शेयर पर एक शेयर कंपनी ने बोनस के तौर पर दिया था। कंपनी शेयर में 18 जनवरी 2022 को एक्स-बोनस ट्रेड की थी।
2022 में ही कंपनी के शेयरों का बंटवारा भी हुआ था। तब कंपनी ने एक शेयर को 5 हिस्सों में बांट दिया था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन