HDFC bank took action against 12 senior officer says report HDFC Bank में सबकुछ सही? 12 अधिकारियों के लिए खिलाफ बैंक ने लिया एक्शन: रिपोर्ट, Business Hindi News - Hindustan
More

HDFC Bank में सबकुछ सही? 12 अधिकारियों के लिए खिलाफ बैंक ने लिया एक्शन: रिपोर्ट

HDFC Bank ने अपने 12 सीनियर अधिकारियों के लिए कड़ा एक्शन लिया है। रिपोर्ट के अनुसार बैंक ने एक्शन लेते हुए इंक्रीमेंट और एम्पलॉई स्टॉक ऑप्शंस को कैंसिल कर दिया है।

Fri, 3 April 2026 12:28 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
HDFC Bank में सबकुछ सही? 12 अधिकारियों के लिए खिलाफ बैंक ने लिया एक्शन: रिपोर्ट

HDFC Bank Share Price: एचडीएफसी बैंक ने अपने 12 अधिकारियों के लिए कड़ा एक्शन लिया है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कम से कम 12 सीनियर और मिड-लेवल एग्जीक्यूटिव्स को बैंक ने दंडित किया है। इन अधिकारियों के लिए एचडीएफसी बैंक ने एक्शन लेते हुए इंक्रीमेंट और एम्पलॉई स्टॉक ऑप्शंस को कैंसिल कर दिया है। जिन अधिकारियों के लिए यह एक्शन लिया गया है उसमें आशीष पार्थसारथी भी हैं। जो इस समय ब्रांच बैंकिंग, पेमेंट्स, लायबिलिटी प्रोडक्ट्स और मार्केटिंग के ग्रुप हेड हैं। बता दें, इन अधिकारियों पर आरोप हैं कि इन्होंने एडिशनल टियर-1 (AT-1) बॉन्ड्स को गलत तरीके से बेचा है। हालांकि, इस पूरे मसले पर एचडीएफसी बैंक की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RVNL को मिला 242 करोड़ रुपये का काम, क्या बदलेगी शेयरों की चाल?

तीन अधिकारियों को बर्खास्त कर चुका बैंक

एचडीएफसी बैंक ने अपने तीन सीनियर अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। इसमें ब्रांच बैंकिंग के ग्रुप हेड संपत कुमार और अन्य अधिकारी हर्ष गुप्ता और पायल मंध्यान शामिल हैं। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और एनआरआई ऑफशोर बिजनेस को हर्ष गुप्ता लीड कर रहे थे। पायल को बैंक ने दुबई ब्रांच में डेट प्रोडक्ट्स को गलत तरीके से बेचने के लिए एक्शन लिया गया है।

बैंक पिछले कुछ समय से सवालों के घेरे में हैं। एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने पिछले दिनों अचानक से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद शेयर बाजार में बैंक को लेकर हड़कंप सा मच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड फ्राइडे की वजह से आज बंद रहेगा शेयर बाजार? क्या BSE और NSE में है छुट्टी

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

गुरुवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 751.10 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले तीन महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 25 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, 1 साल इस प्राइवेट बैंक के शेयरों का भाव 16 प्रतिशत गिर चुका है। बीते 5 साल में एचडीएफसी बैंक ने पोजीशनल निवेशकों को 1.06 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 46.55 प्रतिशत की तेजी आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस पब्लिक सेक्टर के बैंक को मिला 296.08 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस

10 साल में एचडीएफसी बैंक के शेयरों का भाव 182.10 प्रतिशत बढ़ा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 190.15 प्रतिशत की रिटर्न की तुलना में कम है। इस दौरान बीएसई बैंक इंडेक्स में 214 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,