Gold Silver Rate Today 18 March 2026 aaj ka sone chandi ka latest bhav citi wise price सोने-चांदी के भाव में आज बड़ा बदलाव, चेक करें आपके शहर में कितना पहुंचा दाम, Business Hindi News - Hindustan
More

सोने-चांदी के भाव में आज बड़ा बदलाव, चेक करें आपके शहर में कितना पहुंचा दाम

Gold Silver Rate 18 March 2026: सोने और चांदी के भाव में आज बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज 24 कैरेट के सोने का भाव 155,525 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है।

Wed, 18 March 2026 12:49 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
सोने-चांदी के भाव में आज बड़ा बदलाव, चेक करें आपके शहर में कितना पहुंचा दाम

Gold Silver Rate 18 March 2026: सोने और चांदी के भाव में आज बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज 24 कैरेट के सोने का भाव 155,525 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है। इससे पहले बीते मंगलवार को यह 155,668 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा था। यानी आज यह 143 रुपये सस्ता हुआ है। 22 कैरेट के गोल्ड के भाव की बात करें तो आज यह 154,902 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और इसमें 143 रुपये की गिरावट देखी गई है। बता दें कि मंगलवार को इसकी कीमत 155,045 रुपये थी।

वहीं, 18 कैरेट वाला गोल्ड आज बुधवार को 142,461 रुपये प्रति 10 गाम के भाव पर बिक रहा है। इसका पिछला बंद प्राइस 142,592 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी आज यह 131 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, bullions.co.in के मुताबिक, आज 24 कैरेट के सोने के दाम में 110 रुपये की गिरावट देखी गई है और यह 156,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹1.60 लाख से नीचे आया सोना, अब आगे और गिरेगा भाव? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

आज का चांदी का भाव

आईबीजेए के मुताबिक, अगर चांदी की कीमत की बात करें तो आज एक किलो चांदी की कीमत 2,50,163 रुपये है। इससे पहले बीते मंगलवार को यह 2,52,340 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी। यानी आज चांदी के दाम में 2,177 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई है। वहीं, बुलियंस.को पर चांदी 254,760 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। इसमें 830 रुपये की तेजी आई है। बता दें कि आईबीजेए दिन में दो बार सोने- चांदी के रेट जारी करता है।

सिटी-वाइज सोने के दाम (18 मार्च)

City22K (per 10 grams)24K (per 10 grams)
चेन्नई₹1,46,490₹1,59,810
दिल्ली₹1,45,060₹1,58,240
कोलकाता₹1,44,910₹1,58,090
मुंबई₹1,44,910₹1,62,390
,

MCX पर आज गोल्ड-सिल्वर

बुधवार, 18 मार्च को शुरुआती कारोबार में MCX पर सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। यह गिरावट अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक से पहले आई है, हालांकि भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई बढ़ने की आशंकाओं ने सोने में बड़ी गिरावट को सीमित रखा। सुबह करीब 9:15 बजे, MCX पर अप्रैल वायदा सोना 0.21% गिरकर ₹1,55,662 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, मई वायदा चांदी 0.76% की गिरावट के साथ ₹2,51,200 प्रति किलोग्राम पर रही। हाल के दिनों में US और Iran के बीच युद्ध और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण सोना-चांदी की कीमतों में भारी अस्थिरता देखी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹7600 सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम में भी भारी गिरावट, चेक करें लेटेस्ट भाव

आज क्यों गिरा सोना-चांदी?

विशेषज्ञों के अनुसार, फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक में 18 मार्च को ब्याज दरों को स्थिर रखा जा सकता है। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से महंगाई बढ़ने का जोखिम बना हुआ है, जिसके चलते दरों में बदलाव की संभावना कम मानी जा रही है। बाजार पहले ही दरों में बदलाव न होने की संभावना को ध्यान में रख चुका है, इसलिए अगर स्थिति यथावत रहती है तो इसका असर सीमित हो सकता है। हालांकि, जेरोम पॉवेल का सख्त रुख, कमजोर आर्थिक वृद्धि के संकेत और महंगाई के बढ़ते अनुमान बाजार की धारणा को प्रभावित कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव, जानिए आज कितना महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर के भाव
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,