8th pay commission latest news DA hike soon may rise 61 percent know salary calculation 8वें वेतन आयोग में 61% हो जाएगा DA? केंद्रीय कर्मचारियों की तब कितनी होगी सैलरी- समझें गणित, Business Hindi News - Hindustan
More

8वें वेतन आयोग में 61% हो जाएगा DA? केंद्रीय कर्मचारियों की तब कितनी होगी सैलरी- समझें गणित

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ोतरी का इंतज़ार अब जल्द खत्म हो सकता है। होली के बाद अब सबकी नजर अगली यूनियन कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई है, जहां इस पर मुहर लगने की पूरी संभावना है। ह

Wed, 18 March 2026 02:25 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
8वें वेतन आयोग में 61% हो जाएगा DA? केंद्रीय कर्मचारियों की तब कितनी होगी सैलरी- समझें गणित

DA Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ोतरी का इंतज़ार अब जल्द खत्म हो सकता है। होली के बाद अब सबकी नजर अगली यूनियन कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई है, जहां इस पर मुहर लगने की पूरी संभावना है। हर साल की तरह सरकार जनवरी–जून और जुलाई–दिसंबर के लिए साल में दो बार DA बढ़ाती है, और इस बार भी वही ट्रेंड देखने को मिल रहा है।

28 मार्च को हुआ था ऐलान

पिछले साल 2025 में DA बढ़ोतरी का ऐलान 28 मार्च को किया गया था, इसलिए इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि मार्च के आखिर या अप्रैल की शुरुआत तक सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। खास बात यह है कि भले ही घोषणा में थोड़ी देरी हो जाए, लेकिन इसका फायदा कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से ही मिलेगा। यानी उन्हें पिछले महीनों का एरियर भी मिलेगा, जो एक तरह से बोनस जैसा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में DA का ऐलान अप्रैल में…केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी

फिलहाल, DA 58% पर है, जो अक्टूबर 2025 में तय हुआ था। AICPI-IW के आंकड़ों के आधार पर इस बार कम से कम 2% बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है, जिससे DA 60% तक पहुंच जाएगा। वहीं कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आंकड़े थोड़ा और मजबूत रहे, तो 3% तक बढ़ोतरी भी हो सकती है, जिससे DA 61% तक जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में 35% बढ़ेगी सैलरी… जनवरी से ही एरियर! कर्मचारियों के लिए खबर
ये भी पढ़ें:केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 8वें वेतन आयोग में इस महीने DA का ऐलान!

कितनी बढ़ेगी सैलरी

इस बढ़ोतरी का सीधा असर कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर, जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, उनकी कुल सैलरी 2% DA बढ़ने पर करीब 28,800 रुपये और 3% बढ़ने पर लगभग 28,980 रुपये तक पहुंच सकती है। इसी तरह 29,200 रुपये बेसिक वाले कर्मचारियों की सैलरी करीब 46,700 से 47,000 रुपये के बीच हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी से ही हो लागू, कर्मचारी संगठनों की डिमांड

मिड और सीनियर लेवल कर्मचारियों को भी इसका अच्छा फायदा मिलेगा। 56,100 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों की कमाई 90,000 रुपये से ऊपर जा सकती है, जबकि 2.5 लाख रुपये बेसिक पाने वाले सीनियर अफसरों की सैलरी 4 लाख रुपये के पार निकल सकती है। ऐसे में यह बढ़ोतरी कर्मचारियों की जेब में अच्छी खासी राहत लेकर आएगी।

यह DA रिवीजन इसलिए भी खास है क्योंकि 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल दिसंबर 2025 में खत्म हो चुका है। अब जब तक 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं होतीं, तब तक इसी मौजूदा फॉर्मूले के तहत DA में बढ़ोतरी जारी रहेगी। ऐसे में आने वाला यह फैसला लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,