Penny Stocks Nandan Denim in focus after this news came out Penny Stocks: सोमवार को इस पेनी स्टॉक पर रखिएगा नजर, इस खबर के बाद हलचल की उम्मीद, कीमत 5 रुपये से कम, Business Hindi News - Hindustan
More

Penny Stocks: सोमवार को इस पेनी स्टॉक पर रखिएगा नजर, इस खबर के बाद हलचल की उम्मीद, कीमत 5 रुपये से कम

Penny Stocks: सोमवार को पेनी स्टॉक नंदन डेनिम के शेयर फोकस में रहेंगे। कंपनी के बोर्ड ने ओपेरा वायु में हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। बता दें, कंपनी के शेयरों का भाव 5 रुपये से भी कम का है। 

Sun, 19 April 2026 08:25 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
Penny Stocks: सोमवार को इस पेनी स्टॉक पर रखिएगा नजर, इस खबर के बाद हलचल की उम्मीद, कीमत 5 रुपये से कम

Penny Stocks: पेनी स्टॉक नंदन डेनिम लिमिटेड (Nandan Denim) के शेयर कल यानी सोमवार को फोकस में रहेंगे। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि उन्होंने ओपेरा वायु (नर्मदा) प्राइवेट लिमिटेड में हिस्सा खरीदा है। इस खबर के सामने आने के बाद अब कल पेनी स्टॉक में हलचल देखने को मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोमवार को फोकस में रहेगा यह 50 रुपये से कम की कीमत वाला स्टॉक

6.1% नंदन डेनिम लिमिटेड ने खरीदा (Nandan Denim News)

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में Nandan Denim ने बताया है कि बोर्ड ने ओपेरा वायु (नर्मदा) प्राइवेट लिमिटेड में 6.1 प्रतिशत हिस्सा खरीदने के लिए अप्रूवल दे दिया है। इस डील के अनुसार नंदन डेनिम 40020960 रुपये का निवेश करेगी। जिसके जरिए कंपनी 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 4002096 शेयर खरीदेगी।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहा है? (Nandan Denim Stock Return)

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर Nandan Denim के स्टॉक 1.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 2.69 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी पेनी स्टॉक एक साल में स्टॉक 33 प्रतिशत गिरा है। इस दौरान कंपनी का 52 वीक हाई 4.41 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1.80 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 387.76 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ 23892 रुपये तक सस्ता, अक्षय तृतीया पर क्या है चल रहा है भाव

दो साल में पेनी स्टॉक की कीमत में 38.30 प्रतिशत गिरा है। हालांकि, इसके बाद भी तीन साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 23.96 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में पेनी स्टॉक 163 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 60.74 प्रतिशत की तेजी आई है।

2024 में हुआ था शेयरों का बंटवारा (Nandan Denim Stock Split Updates)

Nandan Denim के शेयरों का बंटवारा 2024 में हुआ था। कंपनी के शेयरों का बंटवारा तब 10 हिस्सों में हुआ था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था। 2022 में कंपनी ने निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। तब इस पेनी स्टॉक ने 1 शेयर पर 2 शेयर फ्री दिए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस हफ्ते 2 कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-बोनस, जानें कहां मिला रहा 1 पर 4 शेयर फ्री

Nandan Denim ने आखिरी बार निवेशकों को 2019 में डिविडेंड दिया था। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, दिसंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 51.01 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 48.99 प्रतिशत हिस्सा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,