PNGS Reva Diamond Jewellery IPO going to open from 24 feb GMP rises Check Price band 24 फरवरी को खुल रहा नया IPO, ग्रे मार्केट में स्थिति हुई और मजबूत, प्राइस बैंड तय, Business Hindi News - Hindustan
More

24 फरवरी को खुल रहा नया IPO, ग्रे मार्केट में स्थिति हुई और मजबूत, प्राइस बैंड तय

PNGS Reva Diamond Jewellery IPO GMP Today: 24 फरवरी को पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी आईपीओ (PNGS Reva Diamond Jewellery IPO) खुल रहा है। कंपनी के आईपीओ का साइज 380 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 98 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी।

Mon, 16 Feb 2026 04:53 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
24 फरवरी को खुल रहा नया IPO, ग्रे मार्केट में स्थिति हुई और मजबूत, प्राइस बैंड तय

PNGS Reva Diamond Jewellery IPO GMP Today: 24 फरवरी को पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी आईपीओ (PNGS Reva Diamond Jewellery IPO) खुल रहा है। कंपनी के आईपीओ का साइज 380 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 98 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। जिसका मतलब हुआ कि मौजूदा निवेशक एक भी शेयर बेचने नहीं जा रहे हैं। बता दें, आज सोमवार को इस कंपनी ने प्राइस बैंड का ऐलान किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 दिन में इस स्टॉक ने किया पैसा दोगुना, किस बात से गदगद है निवेशक?

क्या है प्राइस बैंड?

PNGS Reva Diamond Jewellery IPO का प्राइस बैंड 367 रुपये से 386 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 32 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 12352 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा। बता दें, रिटेल निवेशकों के पास 26 फरवरी तक आईपीओ पर दांव लगाने का मौका रहेगा।

आईपीओ में किसके लिए कितना हिस्सा?

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए कम से कम 75 प्रतिशत, रिटेल निवेशकों के लिए अधिकतम 10 प्रतिशत हिस्सा रहेगा। वहीं, एनआईआई के लिए अधिकतम 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। बता दें, यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है। इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मल्टीबैगर स्टॉक ने तोड़ा निवेशकों का दिल, 13% गिरा भाव, क्यों हो रही है बिकवाली

स्मॉर्ट होरिजोन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, बीगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

क्या करती है कंपनी?

इस कंपनी की शुरुआत 2004 में हुई थी। कंपनी ज्वेलरी के बिजनेस में है। यह अपने प्रोडक्ट्स को रेवा ब्रांड के नाम से बेचती है। कंगन, बाली, अंगूठी, मंगलसूत्र आदि प्रोडक्ट्स कंपनी अलग-अलग डिजाइन में बनाती है। सितंबर 2025 के डाटा के अनुसार कंपनी का बिजनेस 13 जिलों में फैला है।

आईपीओ से जुटाए पैसों का क्या करेगी यह कंपनी?

PNGS Reva Diamond Jewellery आईपीओ से जुटाए पैसों का उपयोग 15 नए स्टोर के लिए करेगी। इसमें कुल 286.56 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, 35.40 करोड़ रुपये का प्रयोग कंपनी मार्केट और प्रचार-प्रसार के लिए करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:28 रुपये पर लुढ़क कर आ गया शेयर, 7% गिरा भाव, एक्सपर्ट ने कहा - बेच दो

GMP में उछाल

PNGS Reva Diamond Jewellery IPO पर दांव लगाने की सोच रहे निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी के जीएमपी में तेजी देखने को मिली है। इन्वेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 35 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 9.07 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। बता दें, आईपीओ ग्रे मार्केट में इस समय सबसे मजबूत स्थिति में है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,