इस मल्टीबैगर स्टॉक ने तोड़ा निवेशकों का दिल, 13% गिरा भाव, क्यों हो रही है बिकवाली
शक्ति पंप इंडिया (Shakti Pumps) के शेयर तिमाही नतीजों के बाद स्टॉक मार्केट में संघर्ष कर रहे हैं। कंपनी का शेयर आज 13 प्रतिशत टूट चुका है। जिसके बाद बीएसई में यह स्टॉक 52 वीक लो लेवल के करीब आ गया गया। बता दें, शक्ति पंप का 52 वीक लो लेवल 549 रुपये प्रति शेयर है।

Multibagger Stock: शक्ति पंप इंडिया (Shakti Pumps) के शेयर तिमाही नतीजों के बाद स्टॉक मार्केट में संघर्ष कर रहे हैं। कंपनी का शेयर आज 13 प्रतिशत टूट चुका है। जिसके बाद बीएसई में यह स्टॉक 52 वीक लो लेवल के करीब आ गया गया। बता दें, शक्ति पंप का 52 वीक लो लेवल 549 रुपये प्रति शेयर है।
13% टूटा शेयर
बीएसई में कंपनी का शेयर आज 565.90 रुपये के स्तर पर खुला था। कुछ देर के बाद यह 12.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 558 रुपये के स्तर पर आ गया। बता दें, इससे पहले दिन में कंपनी का शेयर 590 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंचा था।
नेट प्रॉफिट में 70% की गिरावट
शक्ति पंप के नेट प्रॉफिट में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 69.60 प्रतिशत घट गया। अक्टूबर से दिसंबर 2026 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 31.70 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 104.10 करोड़ रुपये रहा था।
Shakti Pumps का रेवन्यू भी लुढ़का
कंपनी को सिर्फ नेट प्रॉफिट ही नहीं, रेवन्यू के मोर्चे पर भी झटका लगा है। कंपनी का रेवन्यू 15.10 प्रतिशत कम हो गया। इस गिरावट के बाद कंपनी का रेवन्यू 551 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का रेवन्यू पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के दौरान 648.80 करोड़ रुपये रहा था।
EBITDA सालाना आधार पर 61.80 प्रतिशत की गिरावट के बाद 59 रुपये के लेवल पर आ गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 154.40 करोड़ रुपये था।
एक साल से संघर्ष कर रहा है शेयर
शक्ति पम्प का शेयर पिछले एक साल से स्टॉक मार्केट में संघर्ष कर रहा है। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 32 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 9.23 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। दो साल में यह स्टॉ पोजीशनल निवेशकों को 133 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
तीन साल में Shakti Pumps के शेयरों की कीमतों में 731 प्रतिशत और 5 साल में 552 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, 10 साल में यह स्टॉक 3230 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
इस कंपनी ने 2024 में निवेशकों को एक शेयर पर 5 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। 2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन