Ola Electric shares falls upto 28 rupee 7 percent stock falls experts gives Sell rating 28 रुपये पर लुढ़क कर आ गया शेयर, 7% गिरा भाव, एक्सपर्ट ने कहा - बेच दो, Business Hindi News - Hindustan
More

28 रुपये पर लुढ़क कर आ गया शेयर, 7% गिरा भाव, एक्सपर्ट ने कहा - बेच दो

Ola Electric shares: शेयर बाजार में तेजी के बीच ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव 7 प्रतिशत से अधिक आज सोमवार को टूट चुका है। इस स्टॉक के टारगेट प्राइस में भी भारी कटौती की गई है।

Mon, 16 Feb 2026 01:15 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
28 रुपये पर लुढ़क कर आ गया शेयर, 7% गिरा भाव, एक्सपर्ट ने कहा - बेच दो

Ola Electric shares: शेयर बाजार में तेजी के बीच ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव 7 प्रतिशत से अधिक आज सोमवार को टूट चुका है। इस स्टॉक के टारगेट प्राइस में भी भारी कटौती की गई है। ब्रोकरेज हाउस ने टारगेट प्राइस में 60 प्रतिशत की कटौती की है।

52 वीक लो लेवल पर पहुंच ओला का शेयर

बीएसई में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का शेयर 30.01 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में 7 प्रतिशत की गिरावट के बाद यह 28.73 रुपये के स्तर पर आ गया। यह कंपनी का 52 वीक लो लेवल भी है। बीएसई में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का 52 वीक हाई 71.24 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 12800 रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस मेनबोर्ड IPO की लिस्टिंग आज, GMP ने डराया, पहले दिन ही नुकसान के संकेत

क्या टारगेट प्राइस सेट किया गया है?

ब्रोकरेज हाउस Emkay Global ने Sell रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से पहले ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों को खरीदने की सलाह दी गई थी। Emkay Global ने टारगेट प्राइस को 50 रुपये से घटाकर 20 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। बता दें, कंपनी को रेवन्यू के मोर्चे पर झटका लगा है। जिसकी वजह से निवेशकों के साथ-साथ ब्रोकरेज हाउस का विश्वास कमजोर हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा ग्रुप की इन दो कंपनियों में रिटेल निवेशकों ने घटाई हिस्सेदारी

कितना रहा घाटा

कंपनी का घाटा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में इस कंपनी ने बताया है कि तीसरी तिमाही में 490 करोड़ रुपये का कुल घाटा हुआ था। वहीं, एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का कुल घाटा 560 करोड़ रुपये हुआ था। सालाना आधार पर ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के रेवन्यू में 55 प्रतिशत की गिरावट की है। बता दें, तिमाही दर तिमाही के आधार पर ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों की कीमतों में 32 प्रतिशत की गिरावट आई है।

कंपनी के वैल्यूएम में सालाना आधार पर 61 प्रतिशत और तिमाही दर तिमाही के आधार पर 38 प्रतिशत की गिरावट आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की वापसी, FPI ने डाले ₹19675 करोड़

ऑटो बिजनेस का रेवन्यू गिरा

ओला इलेक्ट्रिक ऑटो बिजनेस का रेवन्यू सालाना आधार पर 55 प्रतइिशत की गिरावट के बाद 467 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, सेल का बिजनेस 3 करोड़ रुपये की तुलना में 9 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। बता दें, कंपनी का घटता मार्केट शेयर भी चिंता का सबब बना हुआ है। तीसरी तिमाही में ओला ने 32000 यूनिट की बिक्री की है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी है। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,